स्कूल भवन मरम्मत कार्य में ठेकेदार की मनमानी से विद्यालय की सामग्री भींग कर हुई खराब, संचालन भी हो रहा प्रभावित, लाईब्रेरी भवन में लगाई जा रही है कक्षाएं

मरम्मत कार्य ग्रीष्मावकाश में न कराकर विद्यालय प्रारंभ होने के बाद वर्षा काल में कराये जाने से अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है साथ ही विद्यालय की सामग्री भी क्षतिग्रस्त हो रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : नगर के बालक पूर्व माध्यमिक शाला के पुराने जर्जर भवन का जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया गया है। विगत कई वर्षो से इस भवन के मरम्मत की मांग की जा रही थी। शाला भवन का छत खपरैल का होने के कारण बरसात में अध्यापन कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़…

Read More

दो घण्टे तक रौतिया समाज के प्रदर्शन से एनएच 43 रहा जाम, हजारों आंदोलनकारी अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर डटे रहे एनएच पर, प्रदेश सरकार को 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा स्थानीय जिला प्रशासनिक अधिकारी को प्रदर्शन स्थल के दोनो ओर वाहनों की लगी लम्बी कतार, आवागमन रहा बाधित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी: कटनी गुमला नेशनल हाइवे 43 पर रौतिया समाज के हजारों लोगों ने चक्का जाम कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जशपुर प्रशासन को सौंपा है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि 15 दिन के अंदर रौतिया समाज की अतिरिक्त जानकारी रायपुर से दिल्ली भेज दी जाय। अखिल भारतीय रौतिया समाज का महाआंदोलन चक्काजाम लोरो घाटी में सम्पन्न हुआ है, जो…

Read More

संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने 3 करोड़ 82 लाख की लागत से बनने वाली कुनकुरी-गिनाबहार सड़क का किया भूमि पूजन, कहा-सड़क बनाकर हम जनता का दिल जोड़ते हैं.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कुनकुरी से गिनाबाहर को जोड़ने वाली सड़क वर्षों बाद अब बनेगी। संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने आज 3 करोड़ 82 लाख की लागत से बनने वाली 3.2 किमी लंबी सड़क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने कहा कि विकास हमारा प्रथम उद्देश्य है, जिस सड़क से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा हो उसे भाजपा पिछले 15 वर्षों से बना नहीँ सकी. प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर इसकी स्वीकृति…

Read More

कुनकुरी में हुआ ‘उत्कल ब्राह्मण परिषद’ का गठन : प्रमोद नंदे को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष !

अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बीस सदस्यों को किया गया मनोनीत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : जिला जशपुर उत्कल ब्राह्मण परिषद जशपुर के अध्यक्ष वाचस्पति मिश्र की अध्यक्षता एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में कल्याण आश्रम कुनकुरी में उत्कल ब्राह्मण परिषद का गठन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष वाचस्पति मिश्र के द्वारा परिषद के उद्देश्य एवं कार्ययोजना के उपर प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण नंदे द्वारा संगठन शक्ति एवं सामाजिक समरसता के महत्व को रेखांकित किया गया। कुनकुरी उत्कल परिषद का निर्वाचन भी आज…

Read More

कुनकुरी जनपद पंचायत में हंगामा : सीईओ पर राजनैतिक दबाव में आकर कुंजारा सरपंच को प्रभार न दिलाने का लगा आरोप, उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से प्रभार दिलाने की कार्यवाही हुई प्रारंभ…..देखें हंगामे का वीडियो…..

सीईओ जनपद पंचायत एवं कुनकुरी विधायक के विरूद्ध हुई नारेबाजी विगत दो माह में पंचायत के अन्तर्गत कराये गये निर्माण कार्यो की जांच की भी उठी मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: संरपंच ग्राम पंचायत कुंजारा का प्रभार दिलाने के लिये ग्राम कुंजारा के ग्रामीणों एवं सरपंच समर्थकों ने शुक्रवार को दिनभर कुनकुरी जनपद पंचायत परिसर में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान सीईओ पर राजनैतिक दबाव में नियमानुसार काम न करने का आरोप भी लगाया गया। दिन भर मचे हंगामा के बाद ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी…

Read More

संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव : दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट के चार विद्यार्थी को प्रदान की गई स्मार्ट वॉच, संकल्प के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर किया गया सम्मानित.

पढ़ाई के साथ सभी क्षेत्रों में सीखने और आगे बढ़ने के असीमित अवसर – यू.डी. मिंज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष अंजना मिंज के विशिष्ट आतिथ्य में गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संकल्प के विद्यार्थियों की उपस्थिति में नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के लिए शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत नृत्य के साथ अतिथियों की आगवानी की गई। सभागार में माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी का…

Read More

यूथ कांग्रेस द्वारा विधानसभा मुख्यालय कुनकुरी में ‘भूपेश है तो भरोसा है डोर टू डोर अभियान‘ के प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

युंकाईयों को प्रदेश सरकार के कार्यो की जानकारी घर घर जाकार देने दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: छत्तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अकाश शर्मा के निर्देश में कुनकुरी विधानसभा यूथ कांग्रेस की प्रभारी आशिका कुजुर, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत सहाय, प्रदेश सचिव संजय पाठक के मार्गदर्शन में भूपेश है तो भरोसा है डोर टू डोर अभियान के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन रूफी खान कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में जशपुर जिला के कुनकुरी विधानसभा…

Read More

विधायक यू. डी. मिंज के मुख्य अतिथ्य में हुए कन्या हायर सेकेण्डरी स्कुल कुनकुरी में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव : देश व समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी – विधायक यू. डी. मिंज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. मिंज ने शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होकर नव प्रवेशी बच्चों को तिलक चंदन के साथ लड्डू खिलाकर शाला प्रवेश कराया छात्र/छात्राओं को तिलक लगाकर फूल गुच्छ से स्वागत किया गया, और उन्हें पुस्तक वितरण एवं गणवेश वितरण किया। मुख्य अतिथि श्री मिंज ने उनके लिए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना किया. इसमें बीईओ बीआरसीसी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शालेय स्टॉफ शामिल हुए। उद्बोधन के क्रम में संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा…

Read More

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव : प्रदेश में अव्वल आने का लक्ष्य रखकर पढ़ाई करें – यू. डी. मिंज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी के मुख्य अतिथ्य में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में आज शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया.इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शालेय स्टॉफ शामिल हुए. विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज शाला प्रवेश उत्सव में छात्र/छात्राओं को तिलक लगाकर फूल गुच्छ से स्वागत किया गया,  उन्हें पुस्तक वितरण एवं गणवेश वितरण किया। विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने शाला…

Read More

लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पढ़ाई के साथ पीएससी प्रतियोगिता परीक्षा के लिये होगी नि:शुल्क कोचिंग क्लास

बिलासपुर एवं रायपुर से कोचिंग सेंटर्स के अनुभवी मेंटर्स व ट्रेनर्स आएंगे महाविद्यालय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी लोयोला महाविद्यालय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पढ़ाई के साथ पीएससी (पब्लिक सर्विस कमिशन) प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग सेवा प्रदान करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया है। यह कदम विद्यार्थियों के सिविल सेवा के क्षेत्र में अपने सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। राजधानी से दूरस्थ जशपुर जिला अकसर सुविधाओं और रोजगार के अवसरों से वंचित रहता है। जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को  बड़े शहरों की ओर रुख करना…

Read More