असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत् जिले के हितग्राहियों को किया जा रहा है लाभान्वित

Advertisements
Advertisements

योजना के तहत् पंजीकृत 10 श्रमिकों के मृत्यु उपरांत परिजनों हेतु 10 लाख रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से किया गया है हस्तांतरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

श्रम विभाग के अंतर्गत् छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सुरक्षा मंडल अंतर्गत् संचालित असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत् जिले के पंजीकृत श्रमिकों के मृत्यु उपरांत उनके परिजनों को लाभांवित किया गया है।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के द्वारा असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में पंजीकृत 10 श्रमिकों के मृत्यु उपरांत उनके उत्तराधिकारियों को 1 लाख के मान से कुल 10 लाख रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है।

श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रम विभाग व लोक सेवा केन्द्र तथा व्हीएलई के माध्यम से दस्तावेजों के साथ पंजीयन करा सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानवन्त पाण्डेय मोबाईल नम्बर 7999257119 एवं कल्याण निरीक्षक श्री अभिषेक यादव मोबाईल नम्बर 9111122448 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!