आज से प्रारंभ हुई धान खरीदी, कलेक्टर एवं एसपी ने कुनकुरी, दुलदुला, बगीचा एवं कांसाबेल विकासखण्ड के खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए

कोविड-19 के नियमों का पालन करने के भी दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कुनकुरी विकासखण्ड के महुवाटोली, दुलदुला विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया और किसानों से धान खरीदी की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि  किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखें। सोसायटी में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए है।

इसी प्रकार कांसाबेल और बगीचा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करके सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र में कांटा, बाट, आर्द्रता मापी यंत्र, कम्प्यूटर आपरेटर सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखें। गड़बड़ी करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

कलेक्टर ने बगीचा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली और सोसायटी प्रबंधक को पर्याप्त बारदाने किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सोसायटी प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी के समय कोविड-19 के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। किसान मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस बनाकर धान बिक्री करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!