जशपुर कलेक्टर ने बगीचा एवं पत्थलगांव के लिए लिंक कोर्ट किया नियत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण हेतु अपर कलेक्टर जशपुर के लिए लिंक कोर्ट निर्धारित किया है। जिसमें पत्थलगांव लिंक कोर्ट प्रथम सप्ताह एवं तृतीय सप्ताह के गुरूवार तथा बगीचा लिंक कोर्ट द्वितीय सप्ताह एवं चतुर्थ सप्ताह के गुरूवार को नियत किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related posts