सार्वजनिक रूप से तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से दो नग तलवार की गई जप्त, न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया न्यायालय.

Advertisements
Advertisements

जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

आरोपी – 01. बुटु उर्फ़ रंजय उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर जांजगीर, 02. विकास सिंह उम्र 23 साल निवासी पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे जांजगीर.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 जुलाई 23 को पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि केरा रोड जांजगीर बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति तथा पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए घूम रहा हैं तथा लोगों को भयभीत कर रहा है। मुखबिर की इस सूचना पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही करने पर आरोपी बुटु उर्फ़ रंजय उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर जांजगीर तथा विकास सिंह उम्र 23 साल निवासी पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे जांजगीर को तलवार लहराकर आतंकित करते पाया गया, आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर दोनों के कब्जे से 01-01 नग लोहे का तलवार को बरामद किया गया।

आरोपी – 01. बुटु उर्फ़ रंजय उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर जांजगीर तथा 02 विकास सिंह उम्र 23 साल निवासी पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे जांजगीर के विरुद्ध थाना जांजगीर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी  01. बुटु उर्फ रंजय 02. विकास सिंह के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से दिनांक 27 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक अशोक वैष्णो, उपनिरीक्षक बी.एन.बनाफर, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह व थाना स्टॉफ का योगदान सराहनीय रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!