जशपुर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बने सेराज खान, समर्थकों में हर्ष, बधाई व शुभकामनाओं का सिलसिला जारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। राजनैतिक पार्टियों में कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। इसी तारतम्य में कांग्रेस ने अपने अल्प संख्यक मोर्चा के जशपुर जिलाध्यक्ष का पद वर्तमान कुनकुरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सेराज खान को सौंपकर संगठन को मजबूत बनाने का दायितव दिया है। कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सेराज खान की अलग पहचान है। उनकी जशपुर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

सेराज खान का राजनैतिक सफर

सेराज खान ने कांग्रेस पार्टी में अपना राजनैतिक सफर 1997 में जोन अध्यक्ष के रूप में प्रारंभ किया था। सन् 2000 में प्रथम बार जनपद पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। वर्ष 2010 में दूसरी बार जनपद पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित होने का अवसर मिला। वर्ष 2012 में पंचायती राज संगठन जशपुर जिला के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर कांग्रेस पार्टी ने दिया। वर्ष 2020 में पुनः जनपद पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर भी चुने गये। सेराज खान वर्तमान में जशपुर जिला मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष (सदर) के रूप में कार्य कर रहे है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हे जशपुर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी है।

क्षेत्र में निर्विवादित एवं लोकप्रिय होने के कारण पार्टी में अपनी अलग छवि बनाकर रखे है। जिला में कांग्रेस के स्तंभ माने जाने वाले वरिष्ठ नेता एवं विधायक रामपुकार सिंह के विश्वासपात्र के रूप में सेराज खान को माना जाता है। जिनके मार्गदर्शन व दिशा निर्देश में सेराज खान लगातार पार्टी के हित में कार्य कर रहे है। फलस्वरूप पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद शुभचिंतकों सहित समर्थकों के द्वारा सेराज खान को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।

सेराज खान ने जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने उपरांत प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेनन, विधायक रामपुकार सिंह, विधायक यूडी मिंज, विधायक विनय भगत, जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। अगामी चुनाव में कांग्रेस को जशपुर जिले में महत्पूर्ण सफलता दिलाने में सक्रिय योगदान देंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!