जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, पानी की समस्या, रोजगार प्रदाय, मुआवजा, बंटवारा, सीमांकन, भूमि-विवाद, हेल्थ एंड वेल सेंटर में बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग, नामांतरण, भू अभिलेख सुधार, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त  प्रकरणों का जांच कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

Related posts