ब्रेकिंग : जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री प्रसन्ना द्वारा कुनकुरी एवं दुलदुला के धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

साम्दर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर- जिले के प्रभारी सचिव सी.आर.प्रसन्ना द्वारा विकासखण्ड कुनकुरी एवं दुलदुला  के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था की जानकारी ली। श्री प्रसन्ना ने धान उर्पाजन केन्द्र की आवश्यक व्यवस्था, धान की गुणवत्ता,  टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्र में आर्द्रता मापी यंत्र से धान की नमी परीक्षण  एवं वेट मशीन का जायजा लिया। उन्होनें केंद्र में धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों का ग्रामवार रोस्टर तैयार करने, केंद्र में कम्प्यूटर प्रिंटर की उपलब्धता, एवं धान को त्रिपाल से ढक कर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री प्रसन्ना द्वारा केंद्र में लोगों को लगाए जा रहे टीका के सम्बंध में जानकारी लेते हुए टीकाकरण के लिए बचे हुए शेष लोगों का प्राथमिकता से टीका लगाने के लिए निर्देशित किया।

Related posts