कुनकुरी, 1 फरवारी 2025/ एनएच 43 जशपुर मार्ग पर नगर की सीमा में बंदराखसरा नाला के पास बीती रात शुक्रवार को लगभग 8:45 बजे बोलेरो कार एवं मोटरसाईकिल की आमने समाने जबरदस्त भीड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर में बोलेरो के दो एयरबैग तक खुल गये। सड़क हादसे में बाईक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा साथी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी कुनकुरी सुनील सिंह व एसआई संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहूंच…
Read MoreTag: जशपुर
जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ की अभिनव पहल: ‘रूप नहीं, गुण को देखो’ अभियान के साथ ‘पढ़ाई का कोना’ और ‘आज क्या सीखा’ कार्यक्रम का शुभारंभ
जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ द्वारा बच्चों के लिए 200 ग्रामों में अभियान का किया जाएगा संचालन जशपुर, 31 जनवरी 2025/ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मंत्रणा सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास, छत्तीसगढ़ यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह के द्वारा जिले में जिला प्रशासन, समग्र शिक्षा, यूनिसेफ एवं अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के द्वारा संचालित ‘रूप नहीं गुण को देखो‘, ‘पढ़ाई का कोना‘ और ‘आज क्या सीखा‘ अभियानों का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जशपुर जिले की अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से अभिभावकों में शिक्षा के प्रति व्यवहार की समझ बढ़ाने…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से सरकारी सेवकों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही पेंशन अदायगी, पशुधन विभाग के अधिकारी को विदाई के साथ मिला उपादान आदेश
जशपुर 31 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के सार्थक पहल से जिले के शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त तिथि को ही पेंशन अदायगी एवं उपादान आदेश प्रदाय किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने पशुधन विकास विभाग जशपुर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मुख्य ग्राम इकाई बगुडेगा रंजीत चन्द्र मित्रा को पेंशन अदायगी एवं उपादान आदेश प्रदाय किया गया। इस दौरान उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर डॉ. अवधेश कुमार मरकाम के द्वारा शॉल एवं श्रीफल देकर विदाई दी और उनके उज्जवल…
Read Moreजशपुर : नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पद के अभ्यर्थियों के लिए विशेष बैठक, आचार संहिता, व्यय संधारण और चुनावी प्रक्रियाओं पर मिली अहम जानकारी
जशपुर 31 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों के चुनाव हेतु आज कलेक्टर सभाकक्ष में नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षद के अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता, व्यय संधारण, वाहन अनुज्ञा पत्र के बारे में बताया गया। इसके साथ ई.व्ही. एम. का प्रदर्शन किया गया एवं अन्य जानकारियां भी दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि सभा के लिए 48 घंटे पूर्व अनुमति लेना होगा। होर्डिंग लगाने के पूर्व भी नगर पालिका से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। पंपलेट, पोस्टर, बैनर में प्रकाशक…
Read Moreजशपुर में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, आस्ता में बिहान की दीदियों ने रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया
जशपुर 31 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जाबो कार्यकम के नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। और मतदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली और मेहंदी लगाकर मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही दीवार लेखन व डोर टू डोर जाकर मतदान करने…
Read Moreजिला पंचायत कार्यालय जशपुर में मीडिया कार्यशाला : ईवीएम प्रक्रिया, निर्वाचन व्यय सीमा और पैड न्यूज के नियमों पर विस्तार से जानकारी
पोस्टर और पम्पलेट में मुद्रक और प्रकाशक का नाम अंकित करना होगा अनिवार्य जशपुर, 31 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों के चुनाव हेतु जिला पंचायत सभागार में मीडिया कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित कर ई.व्ही.एम की कार्यप्रणाली, निर्वाचन व्यय लेखा और पैड न्यूज के संबध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला नोडल अधिकारी श्री विनोद गुप्ता और जिला मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर.राठिया ने इस संबंध में जानकारी देने के साथ ही मीडिया कर्मियों से लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील भी की। कार्यशाला में ई.व्ही.एम के बारे में जानकारी देते…
Read Moreजशपुर में बच्चों के लिए लोक कला केंद्र खोलने की पहल, कलेक्टर रोहित व्यास ने सद्भाव मंडप भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जशपुर, 30 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जशपुर के बरटोली स्थित सदभाव मंडप भवन का निरीक्षण की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जशपुर में बच्चों के लिए लोक कला केन्द्र खोलने के लिए संभावित जगह का चिन्हांकन करने के लिए कहा है। ताकि इच्छुक बच्चों को विभिन्न संगीत, कला और नृत्य का अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक कला केन्द्र के लिए उपयुक्त जगह की चयन किया जाए। जहॉं बच्चों को…
Read Moreजशपुर: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में कलेक्टर रोहित व्यास सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने रखा 2 मिनट का मौन, देश के वीरों को दी श्रद्धांजलि
कलेक्टर रोहित व्यास सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीदों किया नमन जशपुर, 30 जनवरी 2025/ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को जशपुर जिला कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर नमन किया। कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर रोहित व्यास के साथ कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समय 11.00 बजे 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों याद किया।
Read Moreजशपुर: अनुसूचित जाति, जनजाति व ओबीसी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 फरवरी से 17 फरवरी 2025 तक, आवेदन समय पर करें!
जशपुर, 30 जनवरी 2025/ आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया है कि शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatricscholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही…
Read More35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 : जशपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु 440 निःशुल्क हेलमेट वितरित किए, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
जशपुर में 350, पत्थलगांव में 60 एवं कुनकुरी में 30 नग कुल 440 हेलमेट निःशुल्क वितरण किया गया, कार्यक्रम में आमजनों के साथ पत्रकारों को भी हेलमेट वितरित किया गया पिछले दिवस सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु जिले के 400 वाहनों में रेडियम पट्टी लगाई जा चुकी है। जशपुर, 30 जनवरी 2025/ जशपुर जिले में 35 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…
Read More