जशपुर 12 फरवरी 25/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन में स्काउट्स एवं एन एस के बच्चों ने अच्छा कार्य किया। बच्चों द्वारा मतदान केन्द्र में दिव्यांग और वृद्ध जनों को मतदान केन्द्र पहुंचाने में सहयोग करते दिखे उन्होंने चलने फिरने में असमर्थ लोगों को व्हीलचेयर पर बैठाकर उनके मतदान केन्द्र तक पहुंचाया गया है।
Read MoreTag: #NikayChunav
नगरीय निकाय चुनाव की स्क्रुटनी पूरी! निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी की देखरेख में हुई गहन जांच
जशपुर 12 फरवरी 25/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी की उपस्थिति में जिले के 5 नगरीय निकाय के चुनाव की स्क्रुटनी की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के और सभी नगरीय निकाय के रिटर्निंग अधिकारी और अभ्यर्थी गण उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर : चुनाव के दिन छुट्टी! 11, 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित
जशपुर, 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के द्वारा जारी आदेशानुसार नगरीय निकाय चुनाव में मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 11 फरवरी दिन मंगलवार को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में 17 फरवरी दिन सोमवार को बगीचा में, द्वितीय चरण में 20 फरवरी दिन गुरूवार को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में सामान्य अवकाश घोषित…
Read Moreजशपुर जिले के 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना, 11 फरवरी को होगा नगरीय निकाय चुनाव
11 फरवरी को प्रातः 08 से संध्या 05 बजे तक होगा मतदान जशपुर, 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु जिले के सभी 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सोमवार को रवाना किया गया। जिले के जशपुर नगर पालिका परिषद सहित सभी 4 नगर पंचायतों के 80 वार्डों के लिए 84 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिले के सभी 05 नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद जशपुर के 20 वार्डों हेतु 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत कुनकुरी,…
Read More“अब कोई भ्रम नहीं!” – जशपुर में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, ईवीएम प्रदर्शन और पोस्टरों से मिलेगी पूरी जानकारी
नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में ई व्ही एम मशीन की प्रर्दशन हेतु मतदान की बताई जा रही प्रकिया नगरीय निकाय के सभी मतदान केन्द्रों में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया संबंधी पोस्टर किया गया चस्पा जाबो कार्यकम के नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान जशपुर 9 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जाबो कार्यकम के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में…
Read Moreनगरीय निकाय चुनाव 2025 से पहले कोतबा में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण, निर्वाचन प्रेक्षक सुनील चंद्रवंशी ने मतदाता जागरूकता अभियान को सराहा
जशपुर, 29 जनवरी 2025/ जशपुर में नगरीय निकायों हेतु 11 फरवरी को होने वाले आगामी मतदान को देखते हुए तैयारियां तीव्र कर दी गईं है। जिसके लिए नगरीय निकायों के निवासियों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने हेतु पूरे जिले में ‘जाबो’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को नगरीय निकायों के निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कोतबा के वार्ड क्रमांक 01 में लगाये गए ईव्हीएम प्रदर्शन का जायजा लिया। जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों का…
Read Moreजाबो कार्यक्रम : जशपुर में गूंजे मतदान के नारे! महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय और सेजेस मनोरा के छात्रों ने मतदान के प्रति जागरूक किया
जशपुर 29 जनवरी/ 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास और जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देश पर स्थानीय नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय जशपुर और सेजेस मनोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सिटी कोतवाली से होते हुए मुख्य मार्ग में रैली कर मतदान का संदेश दिया। सेजेस मनोरा के…
Read Moreजशपुर नगरीय निकाय चुनाव : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 3, पार्षद पद के लिए 53 नामांकन दाखिल, नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 13, पार्षद पद के लिए 159 नामांकन जमा
31 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि, चुनावी प्रक्रिया जोरों पर जशपुर 29 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् विगत दिवस 28 जनवरी तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 03 एवं पार्षद पद हेतु 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आब्जर्वर सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के, सभी विकासखंड के रिटर्निंग अधिकारी, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, नन्दजी पांडे, ओंकार यादव, रितुराज बिसेन, नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्यय नाम…
Read More