हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता को साय सरकार ने लूट का अवसर बना लिया है – सुरेंद्र वर्मा

बाहरी कंपनीयों से मिलीभगत कर लगात से 10 गुना अधिक वसूली, आमजनता से 200 करोड़ की लूट का षडयंत्र रायपुर/20 अप्रैल 2025। पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बदलने में प्रक्रियागत त्रुटि, असुविधा और अनिवार्यता को लेकर की जा रही सख्ती का कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि लगभग 50 से 70  रुपए के औषत लागत के नंबर प्लेट के लिए दस गुना अधिक राशि की जबरिया वसूली किया जा रहा है। सत्ता के संरक्षण में मुनाफाखोरी करके जनता…

Read More

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, अत्याचार और दुष्कर्म के लिए कुख्यात हो चुकी है भाजपा सरकार – जरिता लैतफलांग

साय सरकार को छत्तीसगढ़ की बहन बेटियों की लगेगी हाय रायपुर/20 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ में महिलाओं और अबोध बच्चियों के खिलाफ दिनोदिन बढ़ते अपराधिक कृत्यों, दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाओं पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की महिलाओं का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। मां महामाया और दंतेश्वरी की इस पवित्र भूमि में भाजपा की सरकार आने के बाद नवरात्र के पावन पर्व में नवमी…

Read More

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं : कहा – जनसंपर्क – सुशासन और जनविश्वास का सेतु

रायपुर 21 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनसंपर्क अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसंचार क्षेत्र से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनसंपर्क आज मात्र सूचना के प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद की सशक्त कड़ी है। शासन की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ जनसंपर्क…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कार’ विषय पर आयोजित ‘की-नोट’ एड्रेस में रखे अपने विचार : कहा- नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी

रायपुर, 20 अप्रैल 2025/ नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कारों के दौर में समाज को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। आज विदेशी हमारी संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में पश्चिमी देशों के लोग श्रद्धा से गंगा स्नान करने पहुँचे। दूसरी ओर, हम दिखावे और आडंबर के चलते अपनी महान संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं और पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति में शिक्षा…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करेंगी यहां प्रशिक्षित महिलाएं – श्री अरुण साव रायपुर. 20 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के चंगोराभाठा में महतारी सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित इस सिलाई केंद्र में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सिलाई कार्य में दक्ष महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सिलाई केंद्र के शुभारंभ के बाद प्रशिक्षु महिलाओं से बात…

Read More

Breaking : छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश…!

रायपुर, 20 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शनिवार को राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले और पदस्थापन का आदेश जारी किया है। 20 वरिष्ठ व युवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है, जिनमें पुलिस महानिरीक्षक (IG), पुलिस अधीक्षक (SP) और विशेष इकाइयों के सेनानी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इस फेरबदल में कई रेंज स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। आईजी सरगुजा रेंज श्री अंकित कुमार गर्ग को आईजी, एसआईबी…

Read More

20-20 हजार के लालच में किया 5.60 लाख का खेल! जशपुर में बैंक मैनेजर ने ग्रामीणों के नाम पर की जबरदस्त ठगी, 8 साल से था फरार, जशपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार के तात्कालीन बैंक मैनेजर अनुराग दास ने अपने साथियों के साथ मिल फर्जी तरीके से दो ग्रामीणों के नाम पर निकाल लिए थे 5 लाख 60 हजार रुपए के KCC ऋण बैंक द्वारा ऋण वापसी हेतु नोटिस प्राप्त होने पर ग्रामीणों को हुआ ठगी अहसास आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबहार में जालसाजी, धोखाधड़ी व ठगी के लिए भा. द. वि. की धारा 420,467,468 व 120B के तहत अपराध पंजीबद्ध मामले के अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में कर चुकी है गिरफ्तार मामले में बैंक…

Read More

नाबालिग से करवा रहे थे आइसक्रीम का उत्पादन! कोरबा में फैक्ट्री पर गिरी गाज, श्रम विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा 20 अप्रैल 2025/  शहर के चौपाटी के पास संचालित आइसक्रीम फैक्ट्री के विरुद्ध मिली शिकायत के आधार पर नगर निगम और श्रम विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए श्री देव आइसक्रीम  को सील कर दिया गया है। नगर निगम तथा श्रम अधिकारियों द्वारा 19 अप्रैल को संयुक्त कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री सील की गई है। जाँच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में एक 17 साल का नाबालिग भी काम कर रहा था। इस मामले में बाल श्रमिक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण बनाया गया है। अंतरराज्य प्रवासी कर्मकार अधिनियम, वेतन…

Read More

ऑनलाइन फ्रॉड की कमाई में बंटवारा तय! खातों के बदले मोटी रकम लेने वाले गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सूरजपुर पुलिस का साइबर फ्राड गिरोह पर कड़ा प्रहार, म्यूल खातों से 11 लाख रूपये से अधिक का ट्रांजेक्शन, साइबर फ्राड को 10 से 25 हजार रूपये लेकर बैंक खाता, एटीएम कराते थे उपलब्ध, अब तक 5 आरोपी किए गए गिरफ्तार। सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने साइबर ठगों के नेटवर्क में शामिल 3 आरोपियों को पूर्व में पकड़ा था जिनसे मिले अहम सुराग के जरिये साइबर ठगों के लिए म्यूल बैंक अकाउंट, एमटीएम कार्ड देने के बदले ़10 से 25 हजार रूपये लेने वाले 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है,…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी – अरुण साव रायपुर. 19 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली के लोरमी विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोरमी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगाकापा में आयोजित कार्यक्रम में सभी स्मार्ट क्लास-रूम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास-रूम में अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं को देखा और इसके लिए स्थापित किए गए तकनीकी उपकरणों की सराहना की। एचडीएफसी बैंक…

Read More