मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही : सात मॉडिफाईड साइलेंसर सहित 93 वाहन चालकों का यातायात पुलिस ने काटा चालान…..सीएसपी रायगढ़ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया अभियान.

चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की दी गई हिदायत…..75,800/- रूपये का लिया गया समन शुल्क. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश कुमार मरकाम के मार्गदर्शन पर कल शुक्रवार को सीएसपी रायगढ़ आकाश शुक्ला एवं ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चन्द्रा के नेतृत्व में शहर के जूटमिल तथा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चेक पाइंट पर यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें दुपहिया,चार पहिया, वाहनों की जांच की गयी। यातायात पुलिस ने चेकिंग के…

Read More

प्लांट से लोहा चोरी कर भाग रहे पांच आरोपियों से 285 किलो स्कैप और 05 दुपहिया वाहन जप्त……भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर…..!

थाना भूपदेवपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 45/2024 धारा 380,34 आईपीसी के अंतर्गत अपराध दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : आज सुबह थाना भूपदेवपुर के अंतर्गत ग्राम देवरी डूमरपाली स्थित वीजा पावर प्लांट के टावर पास पड़े टीना-लोहा को कुछ व्यक्ति दुपहिया एक्सल वाहन पर चोरी कर भाग रहे थे। प्लांट के सिक्योरिटी गार्डों ने पांच व्यक्तियों को पकड़ा और थाना प्रभारी भूपदेवपुर को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक राम किंकर अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्कैप चोरी कर भाग रहे पांच आरोपी…

Read More

चलित थाना : ग्राम पड़िगांव के चलित थाना में थाना प्रभारी तमनार ने  रहवासियों को किया साइबर क्राइम से सचेत…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा समय-समय पर थानाक्षेत्र के गांवों में चलित थाना, पुलिस जन चौपाल जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ।  इसी क्रम में कल दिनांक 04/04/2024 को थाना प्रभारी के नेतृत्व में तमनार पुलिस टीम द्वारा ग्राम पडिगांव में चलित थाना लगाया गया । निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने रहवासियों से क्षेत्र की समस्याएं की जानकारी लेकर गांव के झगडेलू एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी ली गई ।…

Read More

कबीर चौक और दुर्गा चौंक मिट्ठूमुडा पर जूटमिल पुलिस ने सट्टा पट्टा लिख रखे दो युवकों को पकड़ा, आरोपियों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में कल दिनांक 04/04/2024 को जूटमिल पुलिस द्वारा क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वाले और अवैध शराब बेचने वालों की सूचनाएं लेकर छापेमार कार्रवाई की गई । पुलिस द्वारा द्वारा कबीर चौक के पास आरोपी विनोद यादव पिता सुदामा यादव उम्र 47 वर्ष साकिन मिटठुमुडा हीरानगर थाना जूटमिल रायगढ़ तथा दुर्गा चौक मिटठुमुडा के पास आरोपी सतीश दास महंत पिता प्रकाश दास महंत उम्र 27 वर्ष साकिन थाना जूटमिल के पीछे वार्ड क्र. 32 थाना जूटमिल रायगढ़ को सट्टा-पट्टी…

Read More

क्राईम मीटिंग : अपराध समीक्षा बैठक में क्राइम कंट्रोल और एक्सीडेंट में कमी लाने सहित महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा….. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने ऑनलाईन सट्टा और अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई जारी रखने के दिए निर्देश….!

अपराध निकाल और निर्वाचन कार्य के संबंध में भी दिया गया महत्वपूर्ण दिशा निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा आज दोपहर पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारी तथा विभिन्न शाखा प्रभारियों की बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार सभी थानों के लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुम इंसान, वारंटों की समीक्षा की गई और प्रभारी को उनके यथाशीघ्र निकाल के संबंध में उचित मार्गदर्शन दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली में सभी अच्छी ड्यूटी किये, जिससे…

Read More

फेसबुक फ्रेंड ने लड़की को बदनाम करने की धमकी देकर मांगे रूपये……लैलूंगा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को उद्यापन और पॉक्सो एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..!

थाना लैलूंगा में आरोपी हर्षित यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 226/2023 धारा 506, 509, 384, 386 आईपीसी तथा 12 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : लैलूंगा पुलिस द्वारा किशोर बालिका को बदनाम करने और परिवारवालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले आरोपित युवक हर्षित यादव निवासी पत्थलगांव (जशपुर) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। घटना को लेकर पिछले साल 01 अगस्त 2023 में बालिका के पिता द्वारा थाना लैलूंगा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी लड़की का पत्थलगांव…

Read More

मोटर पंप, केबल वायर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकलल भी हुई जप्त….!

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : खरसिया पुलिस द्वारा खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर पंप चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 2 मार्च 2024 को थाना खरसिया में मोटर पंप चोरी की रिपोर्ट कृष्ण मुरारी यादव (उम्र 54 वर्ष) निवासी ग्राम तिउर द्वारा उसके खेत में बने कमरा अंदर सिंचाई के लिए लगे एचपी कंपनी के मोटर पंप, वायर और बिजली पैनल को कोई…

Read More

तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही जारी, ग्राम मुडागांव में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर अवैध शराब पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार थानाक्षेत्र में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है । इसी क्रम में आज दिनांक 04/04/2024 को प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की, आरक्षक भीष्मदेव सागर, पुष्पेन्द्र सिदार और अमरदीप एक्का के हमराह स्टाफ द्वारा ग्राम गोहडीडीपा, तमनार, हुंकराडीपा, कुंजेमुरा, मुडागांव में ग्रामीणों से संपर्क कर अवैध शराब बिक्री गांव में निषेधित…

Read More

चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब कार्यवाही में बाइक पर शराब परिवहन कर रहा युवक हुआ गिरफ्तार….. आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब और बाइक होंडा साइन की गई जप्त. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आसन्न लोकसभा के मद्देनजर पुलिस की सघन जांच पड़ताल एवं मादक पदार्थों पर कार्रवाइ जारी है। इसी क्रम में आज दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोटर सायकल पर महुआ शराब लेकर उर्दना इंदिरा विहार होते बोइरदादर चौक की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टॉफ…

Read More

पुल निर्माण स्थल पर रखे लोहे के चैनल, ब्रैकेट, सरिया चोरी के मामले में पाँच आरोपी गिरफ्तार….. न्यायिक रिमांड में पेश कर भेजा गया है जेल !

आरोपियों से चोरी का सारा समान बरामद, खरसिया पुलिस ने की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस की टीम थाना प्रभारी खरसिया एवं प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में पूर्व में चोरी में शामिल आरोपियों तथा संदिग्धों पर निगाह रखकर माल मुलजिम की पतासाजी की जा रही है। जिसमें आज खरसिया पुलिस द्वारा ग्राम तिउर में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिये रखे लोहे के सामान तथा खेत से मोटर पंप…

Read More