समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश की अर्थव्यवस्था तबाही की ओर जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के निकम्मेपन का बढ़ता स्तर भारतीय मुद्रा को इतिहास के सबसे निचले स्तर तक गिरा चुका है। मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। आजादी के बाद भारतीय रूपया अपने सबसे निचले पायदान पर है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत 82.25 रू. हो गई है। 75 साल में रूपया इतना कभी नहीं गिरा।…
Read MoreTag: काँग्रेस
हितग्राही कार्ड के माध्यम से कांग्रेस पार्टी का 56 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य : यूथ कांग्रेस ने कुनकुरी नगर में विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान के नेतृत्व में शुरू किया अभियान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 2 करोड़ वोटर्स तक ले कर जाएगी हितग्राही अभियान, सबको सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 6 में विधानसभा कुनकुरी के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रूफी खान ने हितग्राही अभियान की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ विकास मॉडल को हर एक व्यक्ति तक ले जाने के लिए हितग्राही कार्ड अभियान चालू किया हैं। प्रदेश में एक भी व्यक्ति अगर सरकारी योजना का हितग्राही नहीं बन पाया तो उनको जोड़ने का अभियान है हितग्राही कार्ड अभियान। 9090029090 रजिस्ट्रेशन नंबर लॉन्च…
Read Moreराहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी राहत देश के लोकतंत्र की जीत है, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी राहत देश के लोकतंत्र की जीत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे है। राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है। उन्होंने लोकतंत्र में सवाल पूछने के जज्बे को जिंदा रखा है। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत अकेले राहुल गांधी को राहत नहीं है यह भारत के प्रजातंत्र और देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है।…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : पांच सालो में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से वसूला 4.61 लाख करोड़, राज्य को दिया 1.37 लाख करोड़, केन्द्र को राज्य देता ज्यादा है और मिलता कम है, आज भी राज्य को केन्द्र से 55,000 करोड़ रू. लेने है
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ नेता बार-बार राज्य पर अहसान जता रहे है कि राज्य, केंद्र के सहयोग पर चल रहा है, आज भी पत्रकार वार्ता में भाजपा ने केंद्रीय सहायता पर अहसान जताया है। जबकि हकीकत है केंद्र, राज्य को देता कम है, राज्य से वसूलता ज्यादा है। छत्तीसगढ़ से केन्द्र को विभिन्न मदो से सेन्ट्रल, जीएसटी, इनकम टैक्स, पेट्रोलियम पदार्थो पर सेन्ट्रल एक्साईज, कोल खनन, आयरन ओर बाक्साईट…
Read Moreविधानसभा चुनाव के लिये यूकांईयों ने कसी कमर, प्रभारी आशीष गजनवी का हुआ कुनकुरी विधानसभा में प्रवास
कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने का दिलाया संकल्प समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिये युवा कांग्रेस संगठन ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। यूथ कांग्रेस रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी आशीष गजनवी ने विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान को बूथ स्तर पर पहूंचा दिया है। युवक कांग्रेस के कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी…
Read Moreकांग्रेस सरकार को बदनाम करने ईडी साजिश रच रही, यह साबित हो गया ईडी भाजपा की मोर्चा संगठन बन गयी है – सुशील आनंद शुक्ला
नोएडा थाने में ई.डी. द्वारा लिखाई गई एफ.आई.आर. भाजपा के राज्य सरकार को बदनाम करने के षड्यंत्र का भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पिछले लगभग एक साल से भाजपा द्वारा राज्य सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से इनकम टैक्स तथा ई.डी. का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी अपने संवैधानिक दायरों से बाहर जाकर कार्यवाही कर रही है। ईडी की कार्यवाही करने के तरीके और कार्यप्रणाली बता रही है कि वह भाजपा के राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति…
Read More15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी, भाजपा के घोषणा पत्र सुझाव पेटी जनता के सुझाव कम सवाल ज्यादा मिलेंगे – दीपक बैज
2003, 2008, 2013 के घोषणा पत्र के वायदों को तो भूल गये थे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी को घोषणा पत्र के बजाये प्रायश्चित पत्र बनाना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी। भाजपा को इस बात का प्रायश्चित करना चाहिये जनता ने उन्हें तीन बार घोषणा पत्र बनाने का मौका दिया था उस घोषणा पत्र के वायदो को पूरा करने के लिये तीन बार सरकार चलाने का अवसर दिया था लेकिन…
Read Moreरमन राज में चिटफंड कंपनियां गरीबों को लूटा था, जांजगीर-चांपा में ओपी चौधरी ने चिटफंड कंपनियों को संरक्षण दिया था – आर.पी. सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल में एवं उनके संरक्षण में चिटफंड कंपनियों ने पूरे राज्य में गरीबों को लूटने का तांडव मचाया था। जिलों के कलेक्टरों ने अपने राजनीतिक आका को खुश करने के लिये रमन सिंह की लूट में पूरा सहयोग किया। परिणाम यह हुआ कि रमन राज में राज्य के लाखों गरीब परिवारों के खून-पसीने की कमाई एवं जमा पूंजी के सैकड़ों करोड़ की राशि चिटफंड कंपनियां लूटकर चंपत हो गयी। उन लुटेरी कंपनियों को रमन सिंह,…
Read Moreलाल सिंह आर्य को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मणिपुर जाना चाहिए वहां अनुसूचित जाति वर्गों के ऊपर अत्याचार हो रहा – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य की जरूरत अभी भाजपा शासित राज्यों में है। उन्हें वहां जाकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक करना चाहिये। लाल सिंह आर्य को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मणिपुर सहित सभी भाजपा शासित राज्य में जाना चाहिए, वहां भाजपा की सरकारें अनुसूचित जाति वर्ग की रक्षा करने में असफल और नकारा साबित हो गई है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दलित युवती को निर्वस्त्र…
Read Moreसरजू टेकाम की भाषा निंदनीय लेकिन ऐसी भाषा की जननी तो भाजपा ही है, रमन सिंह, गिरिराज सिंह, अनुराग सिंह और सरजू टेकाम की भाषा में कोई अंतर नहीं – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आदिवासी नेता सरजू टेकाम के द्वारा दिए गए वक्तव्य की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आदिवासी नेता सरजू टेकाम के द्वारा दी गई वक्तव्य आपत्तिजनक है बेहद निंदनीय है छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की भाषा स्वीकार्य नही है। लोकतंत्र में सभी को मर्यादा के भीतर रहकर अपनी बात को रखना चाहिए। लेकिन भाजपा आज जिस भाषा को लेकर आपत्ति दर्ज करा रही है उसकी जननी भी तो भाजपा ही है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता से लेकर प्रदेश स्तर के…
Read More