विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि

पिछले 22 महीनों में जिले में 22,805 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन, किसानों की आमदनी में हुई वृद्धि जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की नीतियों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। मत्स्य उत्पादन न केवल पोषण सुरक्षा का माध्यम है, बल्कि यह बड़े पैमाने पर ग्रामीण रोजगार सृजन का भी एक सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रदेश में मत्स्य पालन को प्रोत्साहन देने हेतु शासन द्वारा निरंतर नवाचारों को अपनाया जा रहा है।…

Read More

गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 का शताब्दी वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से जुटेंगे यादव समाज के श्रद्धालु

गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 का शताब्दी वर्ष में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से जुटेंगे महाकुल यादव समाज के लोग जशपुर : महाकुल यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव इस वर्ष अपनी शताब्दी वर्षगांठ पर विशेष रूप से मनाया जाएगा। यह ऐतिहासिक आयोजन 12 नवम्बर 2025, दिन बुधवार को बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ गोकुला धाम कंडोरा कुनकुरी में संपन्न होगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु देव साय  एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।आयोजन समिति ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कुनकुरी विधानसभा को मिली ₹482 करोड़ की विकास सौगात — सड़क, सिंचाई, मेडिकल कॉलेज और जल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को मिल रही नई गति: वित्त विभाग से कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख परियोजनाओं को मिली प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर-जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के अंतर्गत  विधानसभा कुनकुरी में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। वित्त विभाग ने तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस मार्ग के बन जाने…

Read More

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर! — 10 दिसम्बर तक जशपुर में चलेगा एचएसआरपी लगवाने का अभियान, अनदेखी पर हो सकती कार्रवाई

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 13 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक वाहन सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल जशपुर : सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर एच.एस.आर.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाना अनिवार्य किया गया है। इस निर्देश के अनुपालन एवं वाहन सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न विकासखण्डों में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट लगवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा…

Read More

जशपुर में 12 से 15 नवम्बर तक ‘वैज्ञानिक धमाका’ — राज्यभर के बाल वैज्ञानिकों का होगा मेला, तैयारियों की कमान कलेक्टर रोहित व्यास के हाथों में

जशपुर में 12 से 15 नवम्बर तक होगी राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता प्रदेश के 9 जोन के 427 प्रतिभागी आयोजन में होंगे शामिल कलेक्टर श्री व्यास ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व तैयारी को लेकर अपर कलेक्टर श्री साहू ने ली बैठक जशपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार जशपुर जिले को अहम जिम्मेदारी दी गई है। राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जशपुरनगर में किया जाएगा। यह आयोजन 12 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में…

Read More

धान खरीदी में पारदर्शिता की नई मिसाल — जशपुर प्रशासन ने अपनाई ‘सतर्क ऐप’ तकनीक, हर गाड़ी की फोटो और GPS लोकेशन होगी रिकॉर्ड

धान खरीदी की सतर्क मोबाइल ऐप से होगी निगरानी खरीदी केंद्रों से धान भरे गाड़ियों के आवागमन पर जीपीएस से रखी जाएगी नजर अवैध धान खरीदी बिक्री पर होगी कड़ी कार्यवाही अपर कलेक्टर श्री साहू ने धान उपार्जन की तैयारियों के प्रशिक्षण बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश समितियों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने किया निर्देशित 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी को लेकर आज कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में प्रशिक्षण…

Read More

क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी भुगतान की सुविधा छत्तीसगढ़ में लागू : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर व्यवसायियों को बड़ी राहत

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग और कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग द्वारा व्यवसायियों के हित में जीएसटी रिटर्न के भुगतान हेतु क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई (UPI) सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। इस सुविधा की मांग जीएसटी लागू होने के प्रारंभिक काल से ही व्यापारी वर्ग, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा निरंतर की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि व्यापारिक वर्ग का कहना था कि यदि आधुनिक डिजिटल…

Read More

चार चरणों में छत्तीसगढ़ करेगा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न — ग्राम पंचायत से राज्य स्तर तक तैयारियां तेज!

वंदेमातरम् 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी आयोजित होगें विभिन्न कार्यक्रम जशपुर : वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर चार चरणो में ग्राम पंचायत, जनपद, जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन चरणबद्ध कार्यक्रम के प्रथम चरण  07 से 14 नवंबर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण, 07 से 15 अगस्त, 2026 (हर घर तिरंगा के साथ) एवं चतुर्थचरण 01 से 07 नवंबर 2026 (समापन सप्ताह) के साथ सम्पन्न होगा। वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का…

Read More

रायपुर राजभवन में श्रद्धांजलि समारोह: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने भूपेन हजारिका को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर : उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More

छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय मुलाकात: उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा, राज्यपाल डेका रहे साथ

रायपुर : उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका उपस्थित थे।

Read More