जशपुर जिले में आदिवासी महिला स्व सहायता समूहों को बनाया जा रहा सशक्त समदर्शी न्यूज़ जशपुर,17 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर अंचल क्षेत्रों में आदिवासी युवाओं महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। जिले में विभिन्न प्रकार के वनोपज पाए जाते हैं। जिनका उत्पाद तैयार करके दिल्ली तक भी पहुंचाया जा रहा है, ताकि स्थानीय युवाओं और महिलाओं को लाभ मिल सके। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला प्रशासन की विशेष पहल पर अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में जशप्योर टीम वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में…
Read MoreTag: जशपुर
विकसित भारत मोदी की संकल्पना : थीम पर कलेक्टोरेट परिसर जशपुर में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने किया अवलोकन
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 17 सितम्बर/ कलेक्टोरेट परिसर जशपुर में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित भारत: नरेंद्र मोदी की संकल्पना थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। फोटो प्रदर्शनी का शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर जशपुर बीईओ लक्ष्मण शर्मा, शिक्षा विभाग के सहायक संचालक श्रीमती सराजेनी खलखो, शिक्षिका श्रीमती सावित्री भगत, श्रीमती रेशमा यादव, शिक्षक रंजीत खलखो, डमरूधर सोनकार, तिलक राम सिदार, विन्धाचल शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार भगत, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित…
Read Moreपथलगांव में स्वच्छता ही सेवा: विधायक श्रीमती गोमती साय ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को दी हरी झंडी
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 17 सितम्बर/ विधायक श्रीमती गोमती साय ने आज नगर पंचायत पथलगांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता दीदीयों ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम में पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठीख्, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। विधायक श्रीमती गोमती साय ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से नगर में स्वच्छता का स्तर और बेहतर होगा। साथ ही, उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’…
Read Moreजशपुर तर-बतर : लगातार हो रही बारिश से 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा
जिले में 01 जून से अब तक 923.0 मिमी वर्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 17 सितम्बर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 923.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 946.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 34.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 780.3 मिमी, मनोरा में 1307.0 मिमी, कुनकुरी में 1270.1 मिमी, दुलदुला में 881.3 मिमी, फरसाबहार में…
Read Moreजशपुर: आकाशीय बिजली से हुई मौत, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी 4 लाख की आर्थिक सहायता
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 17 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम एकम्बा निवासी परवी बाई का आकाशीय बिजली गाज गिरने से 17 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र रविन्द्र, संतोष, सूर्योदय, विवेकानन्द एवं पुत्री तरसीला हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreरिश्तों के बंधन टूटे खून के छींटों से, सिर कटी लाश का रहस्य सुलझा, पुलिस ने उठाया पर्दा : कुनकुरी के श्रीटोली हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, भाईयों ने भाई को दी दर्दनाक मौत, काईम पेट्रोल से मिली हत्या की प्रेरणा
मृतक के 02 मौसेरे भाइयों तथा 01 सगे भाई ने ही अन्य 01 पड़ोसी के साथ मिलकर अपने ही भाई को दी थी खौफनाक मौत, रोज का झगड़ा एवं जमीन विवाद बना हत्या का कारण आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मारूती वेन वाहन, मृतक का मोबाईल सेट व अन्य वस्तु जप्त घटना का खुलासा करने में सम्मिलित पुलिस टीम को एसपी द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 17 सितंबर/ प्रार्थी गणेश बारीक ने दिनांक 12.08.24 को सुबह करीब 10.00 बजे पुलिस को सूचना दिया था…
Read Moreनंदकुमार की कहानी : मुसीबत में साय सरकार का साथ, दुर्घटना ने छीना पैर, सीएम विष्णु साय ने दी नई उम्मीद, कृत्रिम पैर ने बनाया आत्मनिर्भर
सड़क दुर्घटना में एक पैर गंवा चुके नंदकुमार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिला कृत्रिम पैर, सीएम कैंप कार्यालय में लगाई थी गुहार, सीएम साय का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 17 सितंबर/ सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा चुके नंदकुमार के लिए एक नई उम्मीद की किरण तब आई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया गया। इस मदद से नंदकुमार की जिंदगी में फिर से एक नई शुरुआत हुई और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। बगिया कैंप कार्यालय…
Read Moreकुनकुरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गारंटी : कुनकुरी नगर में 50 साल के लिए खत्म होगी पेयजल की समस्या, 48 करोड़ रुपये की लागत से कुनकुरी में बनेगा जल शोधन संयंत्र
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुनकुरी नगर में पेयजल संकट का समाधान, हर घर को मिलेगा स्वच्छ पेयजल समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 17 सितंबर/ कुनकुरी के लोगों के लिए खुशखबरी है! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुनकुरी नगर पंचायत में 50 साल के लिए पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए एक बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है। अमृत मिशन योजना के तहत 48 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने से अब कुनकुरी के हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा। इस योजना के तहत फरसाकानी में…
Read Moreजशपुर के मासूम की जान बचाकर मुख्यमंत्री ने लिखी नई कहानी : चिरायु योजना के लाभ से बबीता को मिला नया जन्म
बच्ची के माता-पिता ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ जशपुर 16 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सार्थक प्रयास से गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए बच्चों को तत्काल सहायता मिल रहा है। जिले में एक बार पुनः राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु की टीम ने जशपुर जिले के 10 साल की बबीता का रायपुर एम्स अस्पताल में सफल आपरेशन करवाया है। बबीता की मां जय कुमारी बाई और पिता झमेश राम ने बताया कि उनकी बेटी को जन्म से दिल में छेद था। बच्ची के माता-पिता ने मुख्यमंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु साय का दूरदर्शी दृष्टिकोण: झारखंड के लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य का लाभ, लोदाम सीएचसी में 4 माहिनों में 27 झारखंड निवासियों का हुआ सामान्य प्रसव
जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से झारखंड के लोगों को भी लाभ समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के हो रहे विस्तार का लाभ पड़ोसी राज्य झारखंड को भी मिल रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर जशपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोदाम झारखंड बॉर्डर के समीप है। यहां पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में झारखंड के आसपास के गावों के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। इसके साथ ही उनका आयुष्मान…
Read More