जशपुर: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाली सुकरी बाई के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता

समदर्शी न्यूज़ जशपुर,11 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बुलडेगा निवासी सुकरी बाई का तालाब के पानी में डुबने से 16 फरवरी 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र नन्दलाल राम एवं चेरंगु हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में पोषण अभियान जारी : आंगनबाड़ी केंद्र बगिया और चेटबा में चलाया जा रहा विशेष कार्यक्रम

भोजन में पौष्टिक आहार शामिल कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को देने के लिए किया गया आग्रह समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 11 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जशपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी जानकारी महिलाओं को दी जा रही है और चिन्हांकित महिलाओं का फार्म भरवाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र में समूह बैठक में वजन त्यौहार के बारे में चर्चा किया गया। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेक्टर बगिया और चेटबा में…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जनता की सेवा में अग्रणी, फिर 3 गाँव हुआ रौशन, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री के सुशासन की सराहना की

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर घूमरा पकरीटोली,  तिलंगा के सलिहाटोला और बरहागुडा में लगाया गया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों को मिली राहत समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 11 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं का सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। यहां पर आयोजित जनदर्शन में लोग बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। उनके आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित गति से निराकरण किया जाता है। हाथी विचरण क्षेत्र…

Read More

पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक निर्णय, पत्थलगांव के विकास को मिलेगा नया आयाम, अधिसूचना जारी

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 11 सितंबर/ छत्तीसगढ़ की साय सरकार का पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने का निर्णय निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक कदम है। यह निर्णय न केवल पत्थलगांव के विकास को गति देगा बल्कि क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार लाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह निर्णय उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण का प्रमाण है। उन्होंने हमेशा राज्य के सभी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है। पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिसूचना क्रमांक…

Read More

जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति : कलेक्टर के निर्देश से बदलेगी जिले की तस्वीर

कलेक्टर डॉ. मित्तल ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की ली जानकारी, निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ जशपुर,10 सितंबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में यूनिसेफ से डॉक्टर गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।  कलेक्टर ने बैठक में मौजूद सीएमओ, समस्त कार्यक्रम नोडल अधिकारी, बीएमओ, समस्त कार्यक्रम के जिला कंसलटेंट, बीपीएम और बीडीएम से जिले में चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी ली और…

Read More

जशपुर से बड़ी खबर : मेंडरबहार-भगोरा और बनगांव नॉर्थ गोल्ड ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, समिति की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया बड़ा निर्णय

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 10 सितंबर/ जिला जशपुर के खनन क्षेत्र पर एक बड़ा फैसला सामने आया है। संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म छत्तीसगढ़, रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, मेंडरबहार-भगोरा और बनगांव नॉर्थ गोल्ड ब्लॉक्स की नीलामी को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय 30 जुलाई 2024 को जारी की गई एनआईटी (नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) पर पुनर्विचार के बाद लिया गया है। नीलामी समिति, जो संचालक की अध्यक्षता में गठित की गई थी, ने गहन विचार-विमर्श के बाद यह अनुशंसा के बाद इन दोनों गोल्ड ब्लॉक्स की नीलामी को रोक…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री के प्रयास से अधूरे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 75.84 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 10 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सार्थक प्रयास से नगरपालिका परिषद जशपुर नगर के बीएसएनएल आफीस के बगल में निर्माणाधीन सीएसआर मद अंतर्गत सामुदायिक भवन के लिए पूर्व में एनएमडीसी द्वारा 1.68 लाख राशि की स्वीकृति प्रदान किया गया था। परंतु प्रथम किस्त के रूप में 62.03 लाख राशि प्रदान किया गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा केंद्रीय इस्पात एवम खनन राज्य मंत्री रहते सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कराया गया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद…

Read More

जशपुर : गौ तस्करों का गिरोह धराया, 27 पशुओं के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना की, कहा- गौ रक्षा में बड़ा काम किया, पुलिस अधीक्षक ने कहा, “गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं”

गिरफ्तार आरोपी में 03 आरोपी सरगुजा जिले के निवासी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 10 सितंबर/ जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से 27 गौवंश बरामद किए गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में गौवंश की तस्करी कर ओड़िशा ले जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार थाना तुमला क्षेत्र…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर में पोषण अभियान : आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य हो रहा है बेहतर

जशपुर में पोषण माह अभियान का किया जा रहा प्रभावी क्रियान्वयन समदर्शी न्यूज़ जशपुर (10 सितम्बर) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश में जशपुर जिले में पोषण माह अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन, लम्बाई, और माताओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के लगभग 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह अभियान चलाया जा…

Read More

कुनकुरी में सनसनीखेज वारदात : नशा और क्रोध का खतरनाक मिश्रण, कुनकुरी में नाबालिग किशोर ने पैसा मांगने की बात पर कर दी अपने घर में सो रहे पड़ोसी को बांस डंडा से मारपीट कर हत्या

17 वर्षीय अपचारी बालक को संरक्षण में लेकर भेजा गया बाल संप्रेषण गृह, थाना कुनकुरी में अपचारी बालक के विरूद्ध भा.न्या.सं. की धारा 332(ख), 103(1) का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर (10 सितंबर) जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर ने पैसे मांगने की बात पर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है। किशोर नशा करने का आदी था और अक्सर पैसे के लिए अपने परिजनों और पड़ोसियों…

Read More