जशपुर : नव दंपति के जोड़े मतदान करने पहुंचे मतदान केन्द्र

किया मतदान, लिया सेल्फी और मतदान करने दिया संदेश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर विधानसभा के विकासखण्ड मनोरा में बनाए गए मतदान केन्द्र माडो पहुंचकर नव दंपति जोड़े योगेश खाखा पत्नी करिश्मा खाखा के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने सेल्फी  जोन में जाकर सेल्फी ली और सभी को मतदान कराने का संदेश दिया। मरियमटोली माडो के रहने वाले योगेश खाखा 27 वर्ष के है, जबकि उनकी पत्नी करिश्मा 24 वर्ष की है। दोनों का विवाह हाल ही में हुआ है। उन्होंने बताया कि विवाह…

Read More

ब्रेकिंग : कुनकुरी में अचानक बदला मौसम, चलने लगी तेज हवाएं, मतदान के बीच शुरू हुई बारिश, छाया अंधेरा.

अचानक मौसम में आए बदलाव से मतदान के आंशिक रूप से प्रभावित होने की उत्पन्न हुई स्थिति. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी : लोकसभा चुनाव के अंतर्गत कुनकुरी नगर में चल रहे मतदान के बीच दोपहर लगभग 4:00 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाएं चलने लगीं। सड़कों पर धूल उड़ने लगी, दिन में ही अंधेरा छा गया। जिसके कुछ देर बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। मतदान केंद्र के टेंट भींग गए। मतदान में आंशिक रूप में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति निर्मित हो गई है।

Read More

जशपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मतदाताओं में उत्साह, सेल्फी जोन में ले रहे हैं सेल्फी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा चुनाव में मतदान करने के बाद सभी वर्गो के लोग सेल्फी जोन में जाकर सेल्फियॉ ले रहे हैं और सल्फीयों को सोशल मीडिया में टैग करते हुए मेरा वोट, मेरी ताकत, मैने भी मतदान किया, अब आपकी बारी जैसे संदेश लिखकर पोस्ट कर रहे हैं। सुबह से ही सोशल मीडिया में इस प्रकार की तस्वीरें लगातार आ रही है। अब पहाड़ी कोरवा मतदाता भी सेल्फी लेने में दिलचस्पी ले रहे हैं। मतदान केन्द्र कादोपानी में 62 वर्षीय पहाड़ी कोरवा सागुराम अमिट स्याही लगी अंगुली दिखाकर…

Read More

जशपुर कलेक्टर के निर्देश पर मतदान केन्द्रों में पिलाया जा रहा है शुद्ध पेयजल

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। गर्मी के दिनों में डिहाइट्रेशन की समस्या आम होती है। इससे बचने के लिए कुछ अंतराल में पानी पीते रहना स्वास्थ्यवर्धक होता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में ग्राम पंचायत तथा स्व सहायता समूहों की महिलाओं, समाजसेवियों, स्वयं…

Read More

मतदान के लिए जबरदस्त उत्साह : चलने में पूर्णतः असमर्थ 25 वर्षीय दिव्यांग केशव यादव मतदान करने पहुंचा बूथ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : चुनाव को यूहीं नहीं लोकतंत्र कहा पर्व का जाता है। मतदाता इसमें अपनी भागीदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। चाहे वह युवा हो या वृद्ध या दिव्यांग। सभी को अपने मूल्यवान मताधिकार का प्रयोग करना है। दिव्यांगों का उत्साह भी देखते बन रहा है। ऐसी ही तस्वीर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र मटपहाड़ से आ रही है। जिसमें 25 वर्षीय दिव्यांग युवा केशव यादव वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वोट प्रत्येक मतदाता की ताकत है। अपने मताधिकार का प्रयोग…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह ग्राम बगिया में किया मतदान, जनता से की मतदान की अपील

समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए श्री साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया। मतदान के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे…

Read More

जशपुर : 100 साल के बुजूर्ग पहाड़ी कोरवा तेजन राम पहाड़िया और 95 वर्षीय महिला सुबासो ने किया मतदान, 102 वर्षीय मझियो ने भी अपने मत का किया प्रयोग

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के तीनों विधान सभा में प्रातः 7 बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया है। सबेरे 100 साल के बुजुर्ग पहाड़ी कोरवा तेजन राम पहाड़िया एनएसएस छात्र-छात्रों के साथ मतदान केन्द्र भितघरा पहंचे और मतदान किया। ऐसी ही तस्वीर मतदान केन्द्र पण्डरीपानी से आई है। जिसमें 95 वर्षीय पहाड़ी कोरवा महिला सुबासो मतदान करने पहुंची। तस्वीर में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवक छात्राएं उन्हें व्हील चेयर पर ले जाती हुई दिखाई पड़ रही है। बुजुर्ग महिलाओं में वोट को लेकर खासा उत्साह देखने को…

Read More

जशपुर : पारंपारिक परिधान में मतदान करने मतदान केन्द्र बगीया पहुंचा महिलाओं का समूह

आकर्षक आदर्श मतदान केन्द्र बगीया में बनाए गए हैं मोहक सेल्फी जोन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के तीनों विधानसभा में पांच-पांच आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। विधानसभा कुनकुरी के आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 45 बगीया में पारंपारिक परिधान में महिलाओं को समूह मतदान करने पहुंचा। आदर्श मतदान केन्द्र बगीया में निर्वाचन आयोग के द्वारा खास सजावट की गई है। मतदान केन्द्र बगीया का प्रवेश द्वार बांस से बने टोकनी, पंखे आदि से बनाया गया है। प्रवेश द्वार पर मोर पंख से सजावट की गई…

Read More

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और एसपी शशि मोहन सिंह ने लाईन लगाकर किया मतदान, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने अपने पत्नी के साथ किया मतदान

मतदान केन्द्र के सेल्फी जोन में ली सेल्फी मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने मतदान केंद्र स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर और एसपी शशि मोहन सिंह ने परिवार सहित मतदान केन्द्र जनपद पंचायत जशपुर पहुंच कर मतदान किया। उन्होंने मतदान पश्चात् सेल्फी जोन में सेल्फी भी खिंचवाई और लोकतंत्र के पर्व में अपनी सहभागिता पर उंगली दिखाते हुए प्रसन्नता जाहिर की। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में मतदान के लिए…

Read More

जशपुर : फर्स्ट युवा वोटर रूपाली, अंजू और अल्पना ने किया पहली बार मतदान

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से युवतियॉ उत्साह के साथ वोटिंग कर रही हैं और अपने मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदार बन रही हैं। जशपुर विधान सभा क्षेत्र क्रमांक-12 के मतदान केंद्र क्रमांक 154 केराकछार में फर्स्ट युवा वोटर अल्पना तिर्की ने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। फरसाबहार के मतदान केन्द्र क्रमांक 253 और 252 में ऐसे ही युवा मतदाता 19 वर्षीय अंजू खलखो और रूपाली तिर्की ने…

Read More