जशपुर: सामान्य प्रेक्षको ने किया स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिये आवश्यक दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस राजीव रंजन, आईएएस राजीव पराशर ने शासकीय मॉडल स्कूल डोडका चौरा जशपुर में बनाए जा रहे ईवीएम स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन अनुसार तैयारियों का अवलोकन किया और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने आवश्यक दिशा के निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पृथक-पृथक स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मीडिया सेंटर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए बैठक व्यवस्था, मतगणना आदि कार्य के लिए किए…

Read More

मतदान एवं मतगणना के मद्देनजर जशपुर जिले में शुष्क दिवस घोषित

मतदान समाप्ति के 48 घंटे अर्थात् 15 नवम्बर को सायं 5.00 बजे से 17 नवम्बर तक मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित मतगणना तिथि 3 दिसम्बर को नगरपालिका परिषद जशपुर क्षेत्र में स्थित मदिरा दुकानें पूर्णतः रहेंगी बंद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को निर्विध्य एवं निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग के निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ अधिनियम की धार 24 की उप धार (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग…

Read More

विधान सभा निर्वाचन 2023: मतदान दिवस को जशपुर जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : भारत सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 17 नवम्बर शुक्रवार (द्वितीय चरण) को मतदान हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस तारम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने भी जशपुर जिला अंतर्गत् निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थाओं-कार्यालयों हेतु 17 नवम्बर 2023 शुक्रवार को मतदान करने के लिए समान्य अवकाश घोषित किया है।

Read More

शासकीय नवीन महाविद्यालय मनोरा में किया गया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

छात्रों को परिवार, वार्ड, गांव और क्षेत्र में शत् प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने किया गया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : शासकीय नवीन महाविद्यालय मनोरा में आज स्वीप और एनएसएस टीम के द्वारा महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र के उत्सव में 17 नवम्बर को अपने जीवन का पहला मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार, वार्ड, गांव और क्षेत्र में शत् प्रतिशत मतदान हेतु कोशिश करने प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी युवा नव मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें मतदान संकल्प कराते हुए टाफी खिलाया गया। साथ…

Read More

जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए द्वितीय चरण में जिले के तीनों विधानसभा में 17 नवम्बर 2023 को होने वाले चुनाव में निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु अपील की। डॉ. मित्तल ने कहा कि सभी मतदाता निश्चिंत होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के इस महा उत्सव में अपना योगदान करें। निर्विघ्न मतदान संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए है। मतदाताओं को बिना किसी…

Read More

जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान की तैयारियां पूरी, मतदान सामग्री वितरण के लिए बनाया गया केन्द्र, 16 नवंबर को मतदान दलों को मतदान सामग्री का किया जाएगा वितरण

17 नवम्बर की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान मतदान दलों के लिए की गई है बस एवं छोटी गाड़ियों की व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु द्वितीय चरण के मतदान हेतु जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान तिथि मंगलवार 17 नवम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिसके लिए जिले के तीनों विधानसभा 12-जशपुर, 13-कुनकुरी एवं 14-पत्थलगांव में मतदान सामग्री का वितरण 16 नवम्बर को प्रातः 6 बज से से किया…

Read More

जशपुर : मतदान केन्द्रों में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान केन्द्रों में वोट देने के लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे मतदाता एपिक कार्ड के अलावा आधार…

Read More

जशपुर जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की गई निडर होकर मतदान करने की अपील.

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके के साथ संपन्न कराने हेतु प्रशासन व पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिले में प्रशासन व पुलिस के उपर विधानसभा चुनाव दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव 2023 जिले में भय मुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस विभाग पूर्ण रूप से मुस्तैद है एवं पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसी तारतम्य में जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती…

Read More

भाजपा ने बागियों पर की कार्यवाही, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने पर जशपुर जिले से 2 भाजपाई 6 वर्षो के लिये निष्कासित

प्रदीप दीवान जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा और मनोज भगत मंडल अध्यक्ष मनोरा 6 वर्षो के लिये निष्कासित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के विरूद्ध बगावत करने वालों पर कार्रवाई की है. पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा और मंडल अध्यक्ष मनोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इस संबंध में बीजेपी प्रदेश कार्यालय से आदेश जारी हुआ है. जारी आदेश के अनुसार प्रदीप दीवान जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा और मनोज भगत मंडल…

Read More

भाजपा का मुख्य आधार, झूठ और अफवाह, चुनाव में भ्रम फैलाने की कोशिश, कांग्रेस हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है : यू. डी. मिंज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी भाजपा द्वारा विधायक प्रत्याशी यू.डी. मिंज का एक वीडियो सोशल वायरल किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में कांग्रेस प्रत्याशी विधायक यू डी. मिंज ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ के द्वारा उन्हें बताया गया  कि आदर्श आचार सहिंता का यहां खुल्लम खुला उलंघन करते हुए भाजपा के लोगो के द्वारा महिलाओं से महतारी वंदन योजना जो अभी लागु नहीं किया गया है उसके लिए भाजपा के लोगों के द्वारा फार्म भरवाए जा रहे थे ।जिसकी शिकायत प्रदेश स्तर पर हो चुकी है। मुख्यमन्त्री ने भी इस…

Read More