जशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।  जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम गरईबंध निवासी साधनी बाई का आग से जलने से 04 मार्च 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति कोड़ा राम भगत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर जशपुर इकाई में पदस्थ आरक्षक थॉमस तिर्की अपने पद से हुये सेवानिवृत्त

पुलिस अधिकारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए दी गई भावभीनी विदाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर   दिनांक 31-10-2023 जशपुर जिले के थाना तपकरा में पदस्थ रहे आरक्षक थॉमस तिर्की द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त हो रहे आरक्षक को ससम्मान शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई, इस दौरान सेवानिवृत्त…

Read More

टाईपिंग सेंटर के बाहर खड़ी मोटर सायकल की चोरी करने वाले आरोपी सुरेन्द्र भगत को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना जशपुर में आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मेघनाथ राम उम्र 53 साल निवासी नीमगांव ने दिनांक 07.10.2023 को थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पुत्र अमित भगत उक्त दिनांक के प्रातः 09 बजे जशपुर स्थित एक टायपिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु मोटर सायकल हीरो डिलक्स क्र. सी.जी. 14 एम.एल. 2371 को लेकर गया था, प्रशिक्षण प्राप्त कर लगभग 10 बजे बाहर निकला तो देखा कि उसका मोटर सायकल…

Read More

जशपुर में आयोजित भाजपा के विजय विश्वास सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस को लगा झटका : 1 कांग्रेस और 1 निर्दलीय एल्डरमैन सहित कुल 50 लोगों ने थामा भाजपा का दामन,भाजपा की सत्ता आने पर मेडिकल कालेज खुलने की बात से युवाओं में हर्ष और उत्साह का माहौल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भाजपा के विजय विश्वास सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान 50 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। भाजपा प्रवेश करने वालों में 1 निर्दलीय पार्षद,1 एल्डरमैन सहित 50 कार्यकर्ता शामिल हैं।बताया जा रहा रमन सिंह के द्वारा दिए गए भाषण में भाजपा की सरकार बनते ही जशपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल व्याप्त भी है। ज्ञात हो कि सोमवार को जशपुर के बलराम मंच में भाजपा का विजय विश्वास सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : नाम निर्देशन के अंतिम दिन जशपुर जिले में 7 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन फॉर्म, अब तक कुल 44 नाम निर्देशन पत्र लिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण की नाम निर्देशन पत्र फार्म लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया के तहत् जशपुर जिले में आज अंतिम एवं छठवें दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12 जशपुर के लिए 01, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13-कुनकुरी के लिए 03 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 14-पत्थलगांव के लिए 03 सहित कुल 07 प्रत्याशी ने निर्देशन पत्र प्राप्ति हेतु जिला कार्यालय में पहुंचकर नाम निर्देशन फार्म लिया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। संबंधित विधान सभा के रिटर्निंग ऑफिसर से…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले में द्वितीय चरण हेतु अंतिम दिन 36 नामांकन पत्र हुए दाखिल, नाम वापसी तिथि 2 नवम्बर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण हेतु जिले के 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज अंतिम एवं छठवें दिन कुल 36 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। संबंधित विधान सभा के रिटर्निंग ऑफिसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 जशपुर हेतु 13, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-13 कुनकुरी हेतु 14 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-14 पत्थलगांव हेतु 09 कुल 36 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 जशपुर हेतु प्रदीप सिंह निर्दलीय से, विनय कुमार भगत इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से, प्रकाश…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: व्यय प्रेक्षकों ने जशपुर जिला के सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम, एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण, सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का कुशलतापूर्वक किया जा रहा निराकरण

राजनीतिक विज्ञापनों सहित पेड न्यूज पर रखी जा रही पैनी नजर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का किया जा रहा निरंतर अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर आईएएस राजीव पराशर, आईएएस राजीव रंजन, पुलिस ऑब्जर्वर आईपीएस डॉ.फक्कीरप्पा कागिनेल्ली एवं व्यय प्रेक्षक आईआरएस यदुवंश यादव और आईआरएस ज्योतिष के ए  ने सी-विजिल एवं कंट्रोल रूम, एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय, अपर कलेक्टर आई…

Read More

जशपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, तीनों भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में हुए शामिल और विशाल आमसभा को किया संबोधित कहा – भाजपा सत्ता में आई तो जशपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पूर्व मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह ने बलराम मंच में किया जशपुर की जनता से वायदा, कांग्रेस की गुंडागर्दी पर जम कर बरसे…..देखें विडिओ…..

सरकार ने पिछले 15 सालों में जो काम किए हैं उसे कांग्रेस की तीन पीढ़ी भी नहीं कर सकती : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन जशपुर पहुंचे जहां वे जिले के 3 भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रायमुनी भगत (विधानसभा क्षेत्र जशपुर) श्रीमती गोमती साय (विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव) और विष्णुदेव साय (विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी) के नामांकन में हुए शामिल साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने आमसभा को संबोधित किया।…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले के तीनों विधानसभा हेतु नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर एवं पुलिस ऑब्जर्वर पहुंचे जशपुर, ऑब्जर्वर हेतु संपर्क नम्बर जारी, व्यय के लिए भी 2 ऑब्जर्वर नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जशपुर जिले के तीनों विधानसभाओं के लिए नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर आईएएस श्री राजीव पराशर मोबईल नम्बर 7508716649, आईएएस श्री राजीव रंजन मोबाइल नम्बर 07803087029 एवं पुलिस ऑब्जर्वर आईपीएस डॉ.फक्कीरप्पा कागिनेल्ली मोबाईल नम्बर 7587016651 आज जशपुर मुख्यालय पहुंचे। इसी प्रकार व्यय ऑब्जर्वर आईआरएस श्री यदुवंश यादव मोबाइल नम्बर 6587016520 एवं आईआरएस ज्योतिष के ए मोबाईल नम्बर 7587016499 नियुक्त किए गए हैं। साथ ही ऑब्जर्वरों से संपर्क हेतु मोबाईल नम्बर जारी किया गया है।   उल्लेखनीय है कि विधान सभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर विधानसभा…

Read More

चिरायु योजना से उपचार के उपरांत सिंगीबहार निवासी मनोज को आवागमन व्यय किया जा चुका है भुगतान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबर कर्ज लेकर कराया इलाज, सात महीने बाद भी चिरायु योजना से नहीं मिली राशि के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उक्त समाचार का खण्डन करता है। उन्होंने बताया कि खबर में उल्लेखित सिंगीबहार निवासी मनोज राम के पुत्री के इलाज हेतु दिल्ली आवागमन में व्यय हेतु राशि भुगतान हेतु बिल प्रस्तुत किया गया था। संबंधित के द्वारा प्रस्तुत बिल के देयक का नियमानुसार खण्ड चिकित्सा अधिकारी फरसाबहार…

Read More