संपत्ति संबंधी अपराध की पतासाजी एवं रोकथाम जैसी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा किया गया निलंबित !

जिला जशपुर के थाना तपकरा क्षेत्र में चोरी की लगातार घटित घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, रोकथाम एवं कार्यवाही हेतु टीम गठित की गई थी, जिसमें उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी, वे कर्तव्य से अनुपस्थित थे. दिनांक 02 सितंबर 2023 को निलंबन पश्चात् रक्षित केन्द्र जशपुर में किया गया संबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला जशपुर के अंतर्गत थाना तपकरा क्षेत्र में चोरी की लगातार घटित हो रही घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, रोक-थाम एवं कार्यवाही हेतु जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील ड्यूटी से थाना तपकरा में पदस्थ…

Read More

“पत्निहंता” गिरफ्तार : थाना कापू के ग्राम बताती में अधेड़ महिला की पति ने की थी डंडे से मारपीट कर हत्या…..!

आरोपी महेश मंझवार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध, घटना में प्रयुक्त डंडे एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य किए गए जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/कापू : कल दिनांक 31 अगस्त 2023 को थाना कापू में ग्राम बताती खालपारा में रहने वाली श्रीमती भजन कुवंर (45 साल) को उसके पति द्वारा डंडे से मारपीट कर हत्या की सूचना थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को स्थानीय रहवासियों से प्राप्त हुई थी। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुये अपने स्टाफ के साथ तत्काल ग्राम बताती रवाना हुये।…

Read More

सुरक्षा बल द्वारा नक्सल स्मारक किया गया नष्ट : नक्सल विरोधी अभियान में शामिल डी.आर.जी., बस्तर फाईटर एवं आई.टी.बी.पी. की संयुक्त कार्यवाही

भटबेड़ा थाना छोटेडोगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भटबेड़ा में नक्सलियों द्वारा बनाया गया था लकड़ी का स्मारक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं अति. पुलिस अधीक्षक निखील राखेचा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कडेमेटा कैम्प से डी.आर.जी., बस्तर फाईटर एवं आई.टी.बी.पी. की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु साल्हेपाल, भटबेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। थाना छोटेडोगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भटबेड़ा में नक्सलियों द्वारा लकड़ी का स्मारक बनाया गया…

Read More

रात्रि में रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

आरोपियों के विरूद्ध धारा 394, 34 भादवि के अंतर्गत सारागांव पुलिस ने की कार्यवाही. आरोपियों के कब्जे से लूट की संपत्ति दो नग मोबाईल एवं नगदी 200/- रूपये बरामद. आरोपीगण – (01) करण टंडन उम्र 20 साल, (02) धनेश्वर टंडन उम्र 20 साल, (03) धीरेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 19 साल, सभी निवासी ग्राम हथनेवरा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा/सारागांव : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 अगस्त 23 के रात्रि 11:30 बजे प्रार्थी…

Read More

महिला संबंधी अपराध में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : छेड़खानी मामले में चंद घंटों के भीतर पाँच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…. न्यायालय द्वारा भेजा गया रिमांड पर.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कल दिनांक 31 अगस्त 2023 की शाम को थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका द्वारा आरोपी राजवीर चौहान और उसके साथियों द्वारा छेड़खानी करने और उसके परिवारवालों के साथ आरोपियों द्वारा झगड़ा, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता बतायी कि घटना दिनांक 30 अगस्त 2023 को रात्रि में खाना खाकर आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे, रात्रि करीबन 9:00 बजे आंगन की ओर लड़ाई-झगड़े की आवाज पर बाहर निकल कर देखें तो राजवीर उर्फ प्रकाश चौहान, नितेश चौहान दोनों बालिका के…

Read More

स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दे रही है सूरजपुर पुलिस, ‘बच्चों को रूको, देखो फिर सड़क पार करो’ की दी जा रही  समझाईश !

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जरूरी है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देशन में सजग सूरजपुर अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों सहित नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी व जवान स्कूल और कालेज में पहुंचकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्कूली वाहन के चालकों को भी सुरक्षित आवागमन के लिए निर्देशित कर रहे हैं। अतिरिक्त…

Read More

जिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त तीन प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा सहायक उपनिरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.

स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप श्री हरिशंकर राम, श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्रीमती प्रेमिका खलखो को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा झारखंड बार्डर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर नाकाबंदी लगाये जाने वाले स्थलों का किया गया चयन

चौकी प्रभारी लोदाम एवं आर.टी.ओ. लोदाम स्टाफ को अवैध गतिविधियों एवं तस्करों पर प्रभावी रोकथाम लगाने के दिये गये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 01.09.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (IPS) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेश देवांगन द्वारा जशपुर जिले से लगे झारखंड बार्डर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील ग्रामों एवं स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण/भ्रमण किया गया, साथ ही नाकाबंदी लगाये जाने हेतु उपयुक्त स्थानों का चयन किया गया। चौकी प्रभारी लोदाम एवं आर.टी.ओ.…

Read More

पुलिस अधीक्षक ने 12 पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना के जारी किये आदेश….देखें नवीन पदस्थापना आदेश….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सुरजपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सुरजपुर के आदेश पर 1 निरीक्षक, 6 उप निरीक्षक एवं 5 सहायक उप निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक के लिये स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है। देखे आदेश….

Read More

हत्या : मामूली झगड़ा विवाद में ससुर की मारपीट कर की हत्या, आरोपी दामाद हुआ गिरफ्तार….पढ़ें पूरा मामला……!

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की घटना, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/धरमजयगढ़ : दिनांक 27 अगस्त 2023 को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में नीचेपारा धरमजयगढ़ में रहने वाले कार्तिक राम सारथी (उम्र 60 साल) को ईलाज के लिए उसके घरवालों द्वारा भर्ती कराया गया था। ईलाज के दौरान 28 अगस्त के दोपहर कार्तिक राम सारथी की मौत हो गई, कार्तिक राम को संदेहास्पद अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ से प्राप्त अस्पताली तहरीर पर…

Read More