जशपुर, 24 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम छिछली ‘अ‘ निवासी जगसाय भगत का आकाशीय बिजली से 17 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी कृपा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreTag: जशपुर
गांजा तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : मोटर सायकल से गांजा तस्करी करने वाला तस्कर चढ़ा कांसाबेल पुलिस के हत्थे, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 5.295 किलोग्राम कीमत 40 हजार रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई जप्त. थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 116/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध. आरोपी का नाम – चूड़ामणी यादव उम्र 38 साल निवासी डाहीडांड़ घरजियाबथान, हॉल मुकाम-मुड़ाटोली कांसाबेल. जप्ती – (1) मादक पदार्थ गांजा कुल 5.295 किलोग्राम कीमती 40 हजार रूपये, (2) तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स सोल्ड कीमती 70 हजार रूपये. जशपुर/कुनकुरी, 24 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से…
Read Moreकुनकुरी : डीजे लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार, एसपी द्वारा घोषित ईनाम पर जनता के द्वारा मिली सूचना के आधार पर चढ़ा पुलिस के हत्थे.
आरोपी चावल प्राप्त करने हेतु सोसायटी में KYC कराने आया था, इस प्रकरण के अन्य 04 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं, आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 50/2023 धारा 392, 395 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, अन्य ईनामी फरार आरोपियों की सूचना देकर ईनाम प्राप्त कर सकते हैं, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जावेगा, पशु क्रूरता, डकैती, हत्या का प्रयास, धार्मिक भावनाओं को चोंट पहुंचाने जैसे प्रकरण के फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित किया गया है, गिरफ्तार आरोपी का नाम:- कृष्णा कुमार यादव उम्र…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री ने की महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना
जशपुर, 23 अक्टूबर 2024/मयाली नेचर कैंप में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने से पूर्व विभिन्न विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर महिला समूहों द्वारा निर्मित महुआ के विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं अन्य उत्पादों की सराहना की। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरूण साव, पदमश्री जागेश्वर यादव, कृषि मंत्री रामविचार नेता, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधयों ने भी स्टॉल प्रदर्शनी का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने जशपुर के पारम्परिक भोजन व व्यजनों का लिया स्वाद
परोसा गया था आदिवासी संस्कृति से जुड़ी अंगाकर, मडुवा रोटी, हडुवा चटनी सहित अन्य व्यंजन जशपुर, 23 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मन्त्रीमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ जशपुर के पारम्परिक भोजन व व्यजनों का स्वाद लिया। भोजन में आदिवासी संस्कृति से जुड़ी अंगाकर, मडुवा रोटी, हडुवा चटनी सहित अन्य व्यंजन परोसा गया था। इस दौरान उप…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक के सफल आयोजन पर अधिकारियों को किया सम्मानित
जशपुर, 23 अक्टूबर 2024/ सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक ने साबित किया है कि यह बैठक आगे चलकर सरगुजा क्षेत्र में विकास को नया मकाम दिलाने में एक अहम भूमिका निभाएगा। इसका पहला अनुमान तो प्राधिकरण का बजट में 25 करोड़ रुपये की वृद्धि से 75 करोड़ रुपये होने से लगाया जा सकता है। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए बैठक में किए गए कई अहम फैसलों से आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और कई वर्षों तक क्षेत्र को इसका सकारात्मक…
Read Moreटीबी मुक्त पंचायत बनाने बैगा-गुनिया करेंगे सहयोग : टीबी रोग होने के कारण, बचाव के उपाय, लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे दी गई जानकारी
वैध बैगा गुनिया को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् दिया गया प्रशिक्षण जशपुर, 23 अक्टूबर 2024/ जिले को टीबी मुक्त बनाने अब वैध, बैगा गूनिया भी सहयोग करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सार्थक पहल की है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देश पर जिले को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए सहयोग हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें टीबी रोग होने के कारण, बचाव के उपाय लक्षण, जांच, उपचार…
Read Moreपत्थलगांव में सनसनीखेज मामला : नाबालिग ने दिव्यांग पर किया जानलेवा हमला…पेट्रोल छिड़क कर माचिस से जला कर किया आग के हवाले… थाना पत्थलगांव तत्परतापूर्वक कर रही कार्यवाही.
थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम डुडुगजोर की घटना, घायल को गंभीर अवस्था में इलाज हेतु रायपुर ले जाया गया है. थाना पत्थलगांव में नाबालिग आरोपी के विरुद्ध भा.न्याय संहिता की धारा 109(1) में का अपराध पंजीबद्ध. जशपुर/कुनकुरी, 23 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रकाश राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बुढाडांड़ (बंगलापारा) थाना पत्थलगांव ने दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका मंझला भाई प्रेमसाय राठिया उम्र 24 वर्ष…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया
जशपुर 23 अक्टूबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6–6 लाख के मान से 40 महिलाओं सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार आचार पापड़,रेशम विभाग के कोषा कार्य और अन्य रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यूको बैंक की…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिजली सखियों को वितरित किए बिजली किट
स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हो रही सार्थक पहल जशपुर/रायपुर 23 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को बेहतर ढंग से काम करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह की…
Read More