नगर पंचायत निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, कुनकुरी एसडीएम ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

दावा-आपत्ति 23 अक्टूबर तक अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर को कुनकुरी, 16 अक्टूबर/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारी के क्रम में नगर पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए दावा-आपत्ति का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के तत्वाधान में स्थानीय निर्वाचन के तैयारी के सिलसिले में समय-सारणी घोषित की गई है, जिसके द्धितीय चरण के तहत 16 अक्टूबर 2024 से मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन करते हुए 23 अक्टूबर 2024 तक दावा-आपत्ति मंगाया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर 2024…

Read More

जशपुर: नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा निर्धारित, जशपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने या संशोधन के लिए 23 अक्टूबर तक मौका

जशपुर, 15 अक्टूबर/ जशपुर जिले में नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के तहत तैयार की गई वार्डवार निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का प्रकाशन 16 अक्टूबर, 2024 को किया जाएगा। यह सूची जिले के सभी नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों में आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध होगी। यह सूची 1 जनवरी, 2024 के आधार पर तैयार की गई है। यदि किसी का नाम सूची में शामिल नहीं है या उसमें कोई त्रुटि है, तो वे 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक संबंधित नगरपालिका परिषद या नगर पंचायत में निर्धारित प्रारूप…

Read More

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: सरगुजा संभाग की टीम ने रजत पदक जीता, जशपुर की तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में

जशपुर 15 अक्टूबर/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 का आयोजन अम्बिकापुर में हुआ। जिसमें सरगुजा संभाग की टीम ने रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला अंडर-17 में महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर के तीन खिलाड़ी का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी में कु. एंजल लकड़ा, कु. झुमूर तिर्की और कु. वर्षा बाई शामिल है। जो महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगें।

Read More

विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को: बीमारियों से बचाव का सबसे आसान तरीका, हर महत्वपूर्ण मौके पर धोएं हाथ

जशपुर, 15 अक्टूबर/ विश्व हाथ धुलाई दिवस हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को साबुन और पानी से हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूक करना है। जानकारों के अनुसार हाथ धोकर भोजन करने से गंदगी से होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यूनिसेफ के तरफ से जारी संदेश में बताया गया है कि विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हर महत्वपूर्ण मौके पर साबुन से हाथ जरूर धोना चाहिए। खाना खाने और परोसने से पहले, खाना बनाने…

Read More

जशपुर – 2 परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु दावा आपत्ति 21 अक्टूबर तक

जशपुर, 15 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार जशपुर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना जशपुर – 2 में आंगनबाड़ी  सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमन्त्रित किये गए थे। आवेदनों की मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत योग्यता एवं पात्रता रखने वाले आवेदकों की सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया गया है। इस वरिष्ठता सूची के संबंध में कोई भी आपत्ति होने पर इच्छुक आवेदक अपना लिखित दावा आपत्ति आवेदन 21 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जशपुर – 2…

Read More

जशपुर : मनोरा विकास खंड के ग्राम घाघरा में 16 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

जशपुर 15 सितंबर/ जशपुर जिले के मनोरा विकास खंड के ग्राम घाघरा में आगामी 16 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

Read More

बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा पर छाप छोड़ेगा जशपुर, 30 बच्चों के नाम शामिल, नासा के यूरोपा क्लीपर मिशन में जशपुर के बच्चों की भागीदारी

2030 को यूरोपा क्लीपर पहुंचेगा बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा पर जशपुर, 15 अक्टूबर/ सोमवार को अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा  फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर यूरोपा क्लीपर नामक अंतरिक्ष यान बृहस्पति और उसके चंद्रमा यूरोपा के लिए रवाना हुआ। यह अंतरिक्ष यान पृथ्वी से परे जीवन की तलाश के लिए बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा की बर्फीली परत के नीचे जमे हुए महासागर तल पर प्रकाश डालेगा।  सोमवार को बृहस्पति के 95 ज्ञात उपग्रहों में से एक यूरोपा के लिए जब इस अंतरिक्ष यान ने उड़ान भरी तो अपने…

Read More

जशपुर : सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन, अपात्र अभ्यर्थी 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं दावा

जशपुर,15 अक्टूबर/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर के अनुसार वर्ष 2024-25 हेतु संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। उक्त ऑनलाईन आवेदन के संबंध में अपात्र अभ्यर्थियों से दावापत्ति मंगाया जा रहा है। ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरान्त पाये गये पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की जानकारी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in  तथा https://hmstribal.cg.nic.in में उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन आईडी अथवा अपना नाम एवं जन्म तिथि अंकित कर पात्र व अपात्र…

Read More

जशपुर की श्री गणेश महिला समूह को मछली पालन योजना ने दी नई उड़ान, अर्जित किए 2.5 लाख, आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खुला

जशपुर, 15 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने हेतु खेती किसानी के साथ-साथ अन्य रोजगार से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा शासकीय तालाब को पट्टे पर देकर मछली पालन कार्य हेतु महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग द्वारा 50 प्रतिशत…

Read More

जशपुर: प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जशपुर, 15 अक्टूबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम सिरीटोली निवासी शिवकुमार यादव का तालाब के पानी में डुबने से 21 मार्च 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता भरत राम यादव राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More