समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पं.जवाहर लाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं से 9वीं एवं कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों में छात्रों के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु इच्छुक छात्रों से 09 से 26 अप्रैल 2024 तक आवेदन मंगाए गए है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विद्यालय में कक्षा 6वीं में 35, 7वीं में 03, 8वीं में 03, 9 वीं में 04, एवं 11 वीं में 10 रिक्त सीटों पर छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा।…
Read MoreTag: जशपुर
व्यवसायिक ईर्ष्या के कारण आरोपी ने दिया आगजनी की घटना को अंजाम : ऑटो पार्टस दुकान में आग लगाने से लगभग तीन लाख रूपये का सामान जलकर हुआ खाक, कार्यवाही के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपी चैतन प्रसाद डनसेना के विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 436 भा.द.वि. का अपराध दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11 अप्रैल 2024 को प्रार्थी मिलन केरकेट्टा उम्र 29 साल निवासी ग्राम टेटना थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ग्राम मुड़ाबहला अटल चौक स्थित एक घर/दुकान को किराया में लेकर मोटर सायकल ऑटो पार्टस दुकान का संचालन करता है, साथ ही मोटर सायकल मेकेनिक का कार्य भी करता है। प्रार्थी दिनांक…
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, एसडीएम सहित अन्य लोगों ने किया रक्तदान, 30 यूनिट संग्रह हुआ रक्त
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज रक्त दान का शिविर अयोजित किया गया। शिविर में कुनकुरी एसडीएम नन्दजी पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जरूरतमंद लोगों को समय में ब्लड की उपलब्धता हो सके। इस उददेश्य से सार्थक पहल करते हुए जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान करने के निर्देश दिए हैं। उनकी पहल सार्थक हो रही…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : निर्वाचन कार्य के लिए जशपुर जिले के सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, निर्वाचन से संबंधित कार्यों का कराया गया बोध, ईवीएम, वीवीपैट की दी गई जानकारी
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को आज जिला पंचायत सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी. आर. राठिया, प्रो. टी.आर. पाटले, प्रो. विनायक साय और प्रो. शशि कुमार मारकण्डे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा सेक्टर अधिकारियों की भूमिका को विस्तार से बताया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित कार्याे…
Read Moreसनातन नववर्ष के शुभारंभ पर त्रिदिवसीय विष्णु महायज्ञ हुआ संपन्न : पत्थलगांव विधायक गोमती साय एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं संत समाज के लोग हुए सम्मिलित.
इस पावन आयोजन में सनातन संत समाज के अनेक संतों का आगमन हुआ, जिनके सत्संग का लाभ मिला भक्तों को. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी/काँसाबेल : जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत ग्राम हंथगड़ा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पावन बेला एवं सनातन नववर्ष के शुभारम्भ में परम पूजनीय गहिरा गुरुदेव स्वामी जी की असीम अनुकम्पा एवं माता द्वय के अक्षुण्ण कृपा से दिनांक 09 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से दिनांक 11 अप्रैल 24 दिन गुरुवार तक त्रिदिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ आयोजित किया गया। इस पावन बेला में संत…
Read Moreमहिला एवं दिव्यांग मतदान दलों को ट्रेनर ने ईवीएम, वीवीपैट की विस्तारपूर्वक दी जानकारी : कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षण हुआ संपन्न
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जिले भर में निरीक्षण, बैठक और प्रशिक्षण का दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया । आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला एवं दिव्यांग मतदान दलों के अधिकारी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में दिव्यांग प्रबन्धित मतदान बूथों पर तैनात होने वाले दल के सभी अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों की जानकारी देते…
Read Moreप्रथम महादेवडांड मंडल आगमन पर मंडल के समस्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय का किया जोशीला स्वागत.
मोदी की गारंटी के अंतर्गत किए वादे एवं सारी योजनाएं सांय सांय हो रही है पूरी, डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ विकसित होने जा रहा है. समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव/कुनकुरी : विधान सभा में जीत के बाद प्रथम महादेवडांड मंडल आगमन पर महादेवडांड मंडल के समस्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुवे विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने प्रथम आगमन पर जनता से निवेदन करते हुवे कहा कि…
Read Moreमतदाताओं को जागरूक करने में नारी शक्ति निभा रही अहम भूमिका : स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जशपुर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर दिया संदेश, ली शपथ समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक करने हेतु जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत रैलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीवारों पर नारे एवं स्लोगन लिखकर मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों तथा कॉलेजों में भी नवीन मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी…
Read Moreबड़ी ख़बर : जशपुर के महुआ और मिलेट से बनेगा एनर्जी बार, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान द्वारा जशपुर को मिले दो उत्पाद तकनीक
एनर्जी बार में घुलेगा जशपुरिया महुआ और मिलेट का स्वाद समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान, कुंडली सोनीपत ने कृषि विभाग, जशपुर को माल्टेड फॉक्सटेल मिलेट और मसूर की दाल और प्रोटीन युक्त ग्रेनोला बार का उपयोग करके एनर्जी बार कुकीज़ निर्माण के लिए दो तकनीक का हस्तांतरण किया है. किसी भी राष्ट्रीय संस्थान द्वारा इस तरह के उत्पाद तकनीकी का हस्तान्तरण जशपुर जिले को पहली बार किया गया है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने इसे जशपुर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए समस्त जिले…
Read Moreजशपुर जिले भर में मनाई गईं ईद, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गले मिलकर ईद की खुशियों का किया इजहार : घर घर जाकर खा रहे मीठी सेवईं, दे रहे मुबारकबाद
अमन चैन की दुआ के साथ कुनकुरी ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज समदर्शी न्यूज़, जशपुर : रमजान महीना पूरा होने के दूसरे दिन आज ईद मनाई गईं है.कल ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी थी, आज सुबह 9 बजे ईदगाह में जमात के साथ ईद की नमाज अदा की गईं। ईदगाह में मुस्लिम जमात को ईद की नमाज जशपुर जामा मस्जिद के मोहतमिम मौलाना मंसूर आलम फैजी ने पढ़ाया. नमाज अदा करने के बाद दुआ की गईं,…
Read More