ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर, 11 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ ही उनका त्वरित समाधान भी किया जाता है। आम लोगों के प्रति संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के निराकरण की त्वरित पहल की वजह से आशा और विश्वास का केंद्र बन चुके कैंप कार्यालय में समय के साथ लोगों का विश्वास और भी गहरा होता जा रहा है। फरसाबहार तहसील के ग्राम अंकिरा के…
Read MoreTag: #GoodGovernance
जशपुर में प्रशासनिक एक्शन: PWD और पीएमजीएसवाई को कलेक्टर का अल्टीमेटम—समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों सभी प्रोजेक्ट
जशपुर, 10 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के लिए लगातार नई स्वीकृतियाँ मिल रही हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले में जनसुविधाओं का दायरा बढ़ेगा और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसलिए…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक: डिजिटल क्रॉप सर्वे, भू-अर्जन मुआवजा और कर्मचारी प्रकरणों पर कड़े निर्देश, समयमान-वेतनमान प्रकरण जल्द निपटाने और अनुपस्थित कर्मचारियों को सेवा से हटाने के आदेश
एग्रिस्टेक योजनांन्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे में समस्याओं का करें निदान – कलेक्टर भू-अर्जन में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी होने पर करें सख्त कार्रवाई- कलेक्टर जशपुर, 09 सितंबर 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से पूर्व जिले के सभी विभागों में कबाड़ पड़े वाहनों एवं स्क्रैप समानों को नियमानुसार संधारण कर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी मृतकों के…
Read Moreकांग्रेस शासनकाल से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश – भाजपा प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने किया बड़ा दावा, हजारों किलो नशा जब्त
रायपुर, 1 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने प्रदेशभर में नशीले पदार्थों के गोरखधंधे पर अंकुश लगाने और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर कहा हैं कि यह कार्रवाइयाँ ‘नशामुक्त छत्तीसगढ़’ की दिशा में बढ़ते ‘विष्णु के सुशासन’ का सख्त संदेश है। छत्तीसगढ़ को नशीले पदार्थों का डम्पिंग यार्ड कतई नहीं बनने दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नशे के गोरखधंधे की रोकथाम के लिए लगातार सख्ती से कार्य कर…
Read Moreजशपुर में कलेक्टर बने जनता की आवाज़ – जनदर्शन में 43 समस्याओं पर तुरंत एक्शन, विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत
जशपुर, 01 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधित मामले, साफ- सफाई, रोजगार सहित विभिन्न मामलों से संबंधित…
Read Moreविष्णु देव साय जी का लोकप्रियता में दूसरे नंबर पर आना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात – अमित चिमनानी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यों पर फिर लगी जनता की मुहर – अमित चिमनानी रायपुर, 29 अगस्त 2025 : इंडिया टुडे के सी वोटर के MOTN सर्वे में पूरे देश में लोकप्रियता के मामले में 41.9 फ़ीसदी वोटो के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि विष्णु देव साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतर रहे हैं। एक तरफ उनके नेतृत्व में…
Read Moreछत्तीसगढ़ की गूंज पूरे देश में! इंडिया टुडे सर्वे 2025 में विष्णु देव साय बने जनता की पसंदीदा नेतृत्व की मिसाल, हर दो में से एक नागरिक सरकार के कामकाज से संतुष्ट
जनता का बढ़ा भरोसा : इंडिया टुडे–MOTN सर्वे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गृह राज्य में 41.9% जनता का विश्वास, बड़े राज्यों में दूसरा स्थान फरवरी 2025 की तुलना में 2.9% की बढ़ोतरी : सुशासन तिहार और विकास योजनाओं ने मुख्यमंत्री साय को दिलाया सर्वे में ऊँचा स्थान मुख्यमंत्री श्री साय की ईमानदार और सौम्य छवि, त्वरित निर्णय क्षमता और जनता से सीधा जुड़ाव बने सफलता के आधार रायपुर, 29 अगस्त 2025/ इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) Survey में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में श्रद्धालुओं को मिला सौभाग्य, जशपुर जिले से 204 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना
सभी जनपद पंचायत से जनप्रतिनिधियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर 27 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में श्रद्धालुओं प्रभु श्री रामलला अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले के स्थानीय निवासियों को श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम यात्रा योजना अंतर्गत 27 से 30 अगस्त 2025 के यात्रा हेतु जिले से कुल-204 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। जिले के सभी विकास खंड के जनपद पंचायत कार्यालय और नगरीय निकाय से जनप्रतिनिधियों ने…
Read Moreविष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण, सुशासन एक्सप्रेस रथ घर-घर पहुंच रही शासन की सेवाएं
रायपुर जिला प्रशासन द्वारा सुशासन को लेकर की जा रही अभिनव पहल रायपुर, 26 अगस्त 2025/ रायपुर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश में आम जनता को शासन की योजनाओं और सेवाओं को घर के समीप पहुंचाने की दिशा में “सुशासन एक्सप्रेस” नाम से एक अभिनव और अनुकरणीय पहल शुरू की गई है, जो जनसमस्याओं के त्वरित निदान मॉडल के रूप में स्थापित हुई है। इसका शुभारंभ 29 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में किया था। कलेक्टर…
Read Moreजनता की आवाज़ बनी प्रशासन की प्राथमिकता—जशपुर के जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने पीएम सम्मान निधि, आवास, मजदूरी, शिक्षा और नेटवर्क जैसी समस्याओं पर अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश
जशपुर, 25 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में सोमवार को अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सम्मान निधि प्राप्ति, राजस्व संबंधी मामले, रोजगार, शिक्षक मांग, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्राप्ति, मजदूरी भुगतान, ट्रांसफार्मर बदलने, अतिक्रमण हटाने, मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने, पीडीएस में अनियमितता की शिकायत…
Read More