छाल पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई में अलग-अलग दो वाहनों से 3.5 लाख से अधिक रूपये का 77 क्विंटल कबाड़ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार. रायगढ़. 01 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छाल पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से कुल 77 क्विंटल स्क्रैप जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत ₹3.5 लाख से अधिक आंकी गई है। दोनों आरोपी वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल और एसडीओपी प्रभात पटेल के…
Read MoreTag: #RaigarhNews
जूटमिल में चैन स्नैचिंग गैंग का खुलासा : 75 वर्षीय पुजारी से लूट की वारदात, रायगढ़ पुलिस की तत्परता से प्रेम सारथी समेत चार आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक बरामद.
जूटमिल थाना में अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 304(2) भादवि, 112 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध. रायगढ़. 29 मई 2025 : रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात में जूटमिल पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए 48 घंटों के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वृद्ध पुजारी से सोने की चेन लूटने वाले इस गिरोह से 1.70 लाख की दो चेन और दो मोटरसाइकिल समेत कुल 3.5 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। इस संगठित अपराध में एक विधि के साथ…
Read Moreजनचौपाल में कोतरारोड़ पुलिस का मिशन : अब गांव की महिलाएं खुद करेंगी सामाजिक बुराइयों का सफाया, अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम बायंग में महिला समिति बनाकर उठाया बड़ा कदम.
कोतरारोड़ पुलिस की पहल पर ग्राम बायंग में महिला समिति का गठन. अवैध शराब और नशा मुक्ति अभियान को लेकर लिया संकल्प रायगढ़. 29 मई 2025 : कोतरारोड़ पुलिस ने आज ग्राम बायंग में आयोजित जन-चौपाल के माध्यम से एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए महिला समिति का गठन किया। इस समिति का उद्देश्य ग्रामीण अपराध नियंत्रण में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना और अवैध शराब व नशा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध सक्रिय जनजागरण अभियान चलाना है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं ने…
Read Moreबिना नंबर स्कूटी से हो रही थी शराब की तस्करी : कोतरारोड़ पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब व स्कूटी की जब्ती के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
रायगढ़. 27 मई 2025 : रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक युवक को 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। युवक बिना नंबर की स्कूटी से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में चल रहे इस सतर्कता अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए युवक उमेश बघेल के पास से शराब और स्कूटी जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल…
Read Moreपुलिस की फिल्मी स्टाइल घेराबंदी में फंसे तस्कर, छः लाख से अधिक की गांजा तस्करी नाकाम, सेंट्रो कार में भरकर ला रहे थे नशे की खेप, 37 किलो गांजा के साथ चढ़े हत्थे, गिरफ्तार तीन आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
ओड़िसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा, गिरफ्तार तीन तस्कर और ओड़िसा के दो गांजा सप्लायर पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई. आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में अपराध क्रमांक 105/25, धारा 20 (बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर की जा रही है कार्यवाही. रायगढ़. 25 मई 2025 : तमनार पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए रायगढ़ जिले की सीमाओं में गांजा तस्करी की साजिश को विफल कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेंट्रो कार से गांजा ले जा रहे…
Read Moreबिजली करेंट से मासूम की मौत का खुलासा — धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़, 22 मई 2025 : ज़िले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीपाली में शादी समारोह के दौरान सात वर्षीय बच्ची की करंट लगने से हुई मौत के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाह आयोजन में बिजली के अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। मासूम शिवानिया राठिया की मौत के मामले में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अब तक की मर्ग…
Read Moreरायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान : फरार अपराधियों पर रायगढ़ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 20 साल से फरार कातिल सहित 296 वॉरंटी पकड़े गए, वर्षों से छिपे वारंटियों का पर्दाफाश.
रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार. रायगढ़, 20 मई 2025 : रायगढ़ जिले में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष 15 दिवसीय अभियान ने बड़ा असर दिखाया है। SP दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में चलाए गए इस सघन अभियान में 296 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कई वर्षों से फरार हत्यारे, धोखेबाज और अन्य अपराधी सम्मिलित हैं। इस विशेष अभियान ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूती देने के साथ…
Read Moreगाली-गलौच के बाद सिर पर लकड़ी के बेंट से जानलेवा हमला, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी जोगेश्वर कंवर को, गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल.
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/2025 के तहत धारा 109, 296 और 351(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 16 मई 2025 : रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में 14 मई की रात एक पुरानी रंजिश के चलते ईंट-बालू व्यापारी रमेश यादव पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने पहले गाली-गलौच करते हुए रास्ता रोका और फिर लकड़ी के बेंट से सिर पर गंभीर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी योगेश्वर उर्फ जोगेश्वर कंवर को गिरफ्तार…
Read Moreलैलूंगा पुलिस की दबिश से हुआ पर्दाफाश : 19 मवेशी बर्बरता से बूचड़खाने ले जाते पकड़े गए, तस्करों की ‘क्रूरता यात्रा’ पर पुलिस का ब्रेक, दो तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल.
आरोपियों के विरूद्ध थाना लैलूंगा में छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10, 11, 12 के तहत मामला दर्ज. रायगढ़. 13 मई 2025 : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी पर लगातार पुलिस की चौथी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुखबिर की सूचना पर की गई दबिश में दो तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए, जो 19 मवेशियों को पैदल हांकते हुए उड़ीसा के बूचड़खाने ले जा रहे थे। सभी मवेशियों को सुरक्षित छुड़ाया गया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई…
Read Moreतांबा तार चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रेलवे तार चोरी में नाबालिग भी शामिल, घरघोड़ा पुलिस की छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे, दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की शुरू, बाद में संगठित अपराध की धारा 112(2) और 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई. रायगढ़. 13 मई 2025 : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन से तांबा तार चोरी के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। चोरी गई तार की लंबाई लगभग 74 मीटर और कीमत ₹35,000 आँकी गई है। घटना में कुल्हाड़ी और आरीपत्ती…
Read More