रायपुर गौशाला में सीएम विष्णु देव साय ने किया विशेष गौपूजन, कहा — ‘गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है’

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने गौशाला…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह कल जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर में 10:00 बजे से 11:30 तक जनता से करेंगे मुलाकात

राजनांदगांव की ओर प्रस्थान से पहले रायपुर में डॉ. रमन सिंह जनता से होंगे रूबरू रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने जन्मदिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को जनता से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास स्थान (स्पीकर हाउस) में उपस्थित रहकर जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे। इसके उपरांत, दोपहर 12:00 बजे वे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वहाँ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता के साथ जन्मदिवस जन्मदिवस मनाएंगे।

Read More

300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग केंद्र में आवेदन किए, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निवारण के निर्देश दिए

15 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सहयोग केंद्र पहुँचेंगे रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार को सहयोग केंद्र में 300 से अधिक कार्यकर्ता व आमजन पहुंचे एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर आवेदन दिए। बाद में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से प्राप्त आवेदनों पर सार्थक पहल करके सभी…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया: बस्तर में गर्भवती महिला की मौत, रायपुर साइंस कॉलेज में छात्रों पर हमला, सपना चौधरी के साथ अभद्रता — विष्णु साय के सुशासन की हकीकत

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहली घटना बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है। दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई,…

Read More

मुख्य सचिव विकास शील ने सचिवों को दिए निर्देश — मुख्यमंत्री के आदेशों पर त्वरित अमल सुनिश्चित करें, प्राथमिक क्षेत्रों में ठोस एक्शन प्लान तैयार करें

रायपुर : मुख्य सचिव विकास शील ने कहा कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए निर्देशों पर त्वरित और प्रभावी अमल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय सचिवों को सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य प्राथमिक क्षेत्रों के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के भारसाधक सचिवों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री गति शक्ति…

Read More

मोबाइल झपट्टा और दोपहिया चोरी का सनसनीखेज खुलासा: एंटी क्राइम यूनिट ने नाबालिग सहित 2 आरोपी को दबोचा, 1.2 लाख रुपये की संपत्ति बरामद

थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित अशोका हॉस्पिटल के सामने से दिये थे दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम। विधानसभा क्षेत्र से आईफोन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने के साथ ही अन्य स्थानों से अन्य 02 नग मोबाईल दोनों के कब्जे से चोरी की स्प्लेण्डर मोटर सायकल तथा 03 नग आईफोन/मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये किया गया है जप्त। दोनों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 379/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. तथा थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 498/25 धारा 304(2) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है…

Read More

रायपुर में गूंजा विजय का जयघोष: CM विष्णु देव साय ने रावणभांठा व शंकरनगर दशहरा उत्सव में दी धर्म की जीत का संदेश

अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी-मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के रावणभांठा एवं शंकरनगर दशहरा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भव्य आतिशबाजी देखने को उमड़ी भारी भीड़ रायपुर,2अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर शहर के रावणभांठा एवं शंकरनगर दशहरा उत्सव में शामिल हुए। श्री साय ने कहा विजयादशमी पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है। सत्य की अंततः जीत होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा छत्तीसगढ़ के लिए…

Read More

डब्लू आर एस कॉलोनी में रावण दहन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उमड़ा उत्साह, अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व: रायपुर में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन

रायपुर, 2 अक्टूबर 2025 : राजधानी के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और…

Read More

राजनांदगांव से रायपुर तक अवैध शराब की सप्लाई, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप

रायपुर/30 सितंबर 2025। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है। छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार शराब की काली कमाई में डूबी हुई है। राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। मुंगेली में स्कूल को अवैध शराब का डंप यार्ड बना दिया गया। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, राजनांदगांव सहित प्रदेश के सभी शहरों में नकली होलो ग्राम लगा कर अवैध शराब बेची जा रही। पड़ोसी राज्यों…

Read More

रायपुर में प्रोजेक्ट “अनुभव” से छात्रों को मिला अफसरों का मार्गदर्शन — प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा आत्मविश्वास और दिशा

सहायक श्रम आयुक्त देवेन्द्र देवांगन ने दी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख रायपुर, 29 सितंबर 2025/ रायपुर जिले में संचालित अभिनव पहल प्रोजेक्ट “अनुभव” के अंतर्गत योग भवन, फुंडहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में सहायक श्रम आयुक्त श्री देवेन्द्र देवांगन ने छात्रों को समाजशास्त्र विषय की बारीकियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य युवाओं…

Read More