भाजपा घोषणापत्र समिति की बैठक संपन्न : कांग्रेस के झूठ से जनता त्रस्त, सत्य पर आधारित होगा भाजपा का घोषणा पत्र – विजय बघेल

छत्तीसगढ़ की खुशहाली का घोषणा पत्र देगी भाजपा – साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा घोषणापत्र समिति की बैठक प्रदेश प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर,भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह,घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में ओम माथुर जी ने कहा की आप जनता के हृदय को छूने जैसे विषयों पर कार्य करें। कांग्रेस शासन में जनता ने जो कष्ट भोगा है, घोषणापत्र बनाते समय…

Read More

मरकाम और टेकाम को बिना छर्रे का झुनझुना थमाया ताकि आवाज न कर सके, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा : मंत्रियों की अल्टी-पल्टी फिजूल की सियासी कवायद

डरी-सहमी और अगले चुनाव में तयशुदा हार देख रही भूपेश सरकार असंतोष, नाराजगी और विरोध को दबाने-कुचलने के हर मुमकिन पैंतरे आजमा रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज प्रदेश सरकार की आदिवासी विरोधी गतिविधियों को गौर से देख रहा है और आने वाले समय में आदिवासी समाज प्रदेश की कांग्रेस सरकार को करारा सबक सिखाएगा। श्री मरकाम ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों की अल्टी-पल्टी को फिजूल की सियासी कवायद बताते हुए कहा…

Read More

भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा : ‘छत्तीसगढ़ बर्बाद’ कर उसे ‘छत्तीसगढ़ियावाद’ का चोंगा पहनाने का घिनौना प्रयास मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया, ‘छत्तीसगढ़ियावाद’ के नाम पर अपने भ्रष्टाचार को ढँकने की कुचेष्टा कर रहे हैं मुख्यमंत्री बघेल

‘छत्तीसगढ़ महतारी को नोच-नोच कर उसकी संपदा इटली महतारी के चरणों में चढ़ाने वाले के मुंह से छत्तीसगढ़ियावाद शब्द बोलना भी शोभा नहीं देता’ छत्तीसगढ़ के दु:ख-दर्द को समझना, राज्य बनाना और उसे सँवारना ही असली छत्तीसगढ़ियावाद है जो भाजपा ने किया : चौधरी गेड़ी दौड़ में हमसे मुकाबला कर लें और देख लें कि कौन आगे आता है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘छत्तीसगढ़ियावाद’ के नाम पर अपने भ्रष्टाचार को ढँकने की कुचेष्टा…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष साव का ऐलान : भाजपा संविदा,अनियमित, दैनिक वेतन भोगी व अन्य कर्मचारियों की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ऐलान किया है कि भाजपा संविदा, अनियमित, दैनिक वेतन भोगी व अन्य प्रकार के अस्थाई कर्मचारियों की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी और सरकार बनते ही भाजपा अपना वादा पूरा करेगी। भाजपा जो कहती है, वह करके भी दिखाती है। श्री साव ने प्रदेश महामंत्री त्रय ओ.पी. चौधरी, विजय शर्मा और केदार कश्यप सहित भाजपा नेताओं के साथ शुक्रवार को सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनरतले तूता में आंदोलित कर्मचारियों से आंदोलन स्थल…

Read More

कोयले की कालिख से रंगा कांग्रेस का चेहरा, कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोयला घोटाले के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। कोयले की कालिख में छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी पुती हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीबीआई विशेष अदालत ने छत्तीसगढ़ के एक पुराने कोल ब्लॉक आवंटन के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद , उनके पुत्र सहित अन्य को दोषी ठहराया है। यह छत्तीसगढ़ के फतेहपुर ईस्ट कोल ब्लॉक से…

Read More

तूता धरना स्थल, अटल नगर (नया रायपुर) पहुंचे पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह : कर्मचारियों के समर्थन में भूपेश सरकार के विरुद्ध की आवाज बुलंद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह अटल नगर (नया रायपुर) तूता धरना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने भूपेश सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संविदा कर्मचारी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई, रसोइया संघ तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के लोगों के साथ दाऊ भूपेश बघेल के कुशासन के विरुद्ध आवाज बुलंद की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता ओपी चौधरी, प्रदेश महामंत्री समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। मीडिया से…

Read More

शराबबंदी पर बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री अकबर के निवास का किया घेराव : प्रदेश सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की पीढ़ियों को बर्बाद करने की कर रही सुनियोजित साजिश – भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत.

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने मंत्री अकबर के बयान को महिलाओं का अपमान बताकर मातृ-शक्ति से बिना शर्त क्षमा याचना करने की मांग की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को शराबबंदी को लेकर दिए गए एक बयान के मद्देनजर प्रदेश सरकार के मंत्री मो. अकबर के खिलाफ भारत माता चौक पर आंदोलन कर रैली निकाली और उनके निवास का घेराव किया। आंदोलन व रैली का नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने किया। भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री…

Read More

कांग्रेस का घमासान सत्ता परिवर्तन का संकेत, कांग्रेस की गुटबाजी, अंतर्कलह की चरम सीमा सड़क पर दिख रही, कांग्रेस सरकार की विदाई और भाजपा की सत्ता में वापसी सुनिश्चित – नारायण चंदेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में जिस प्रकार का अंतर्विरोध और भारी गुटबाजी सड़कों पर देखने को मिल रही है, यह अंतर्विरोध की चरम सीमा है। प्रेमसाय सिंह टेकाम का यह बयान कि ‘इस्तीफा दिया नहीं जाता ले लिया जाता है’ स्वयं कहता ही कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार के मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा रहा है। उन्हें इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। यह इस बात का संकेत है कि कि…

Read More

भाजपा नेता राम विचार नेताम का बड़ा बयान : मोहन मरकाम को जलील करके निकाला गया, कांग्रेस राज में आदिवासी दमन की पराकाष्ठा

जिला समिति के माध्यम से सैकड़ों, हजारों करोड़ का घोटाला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के वरिष्ठ नेताम राम विचार नेताम ने  प्रेस ब्रीफ में आज कहा कांग्रेस अध्यक्ष पद से बुरी तरह अपमानित कर के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को निकाला जाना निंदनीय है। यह इसलिए भी और अधिक निंदनीय है क्योंकि वे कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम कर रहे थे। प्रदेश की जनता, विशेषकर आदिवासी, पिछड़ों के हक का हिस्सा लूट लेने का वे विरोध करते रहे थे। दुखद यह है कि कांग्रेस…

Read More

कांग्रेस ने आदिवासी अध्यक्ष को किया यूज एंड थ्रो, कांग्रेस के अंदर चल रही भयानक लड़ाई की पोल खुली – अरुण साव

मरकाम को अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने की सजा मिली लगातार अपमान पर मरकाम को छोड़ देनी चाहिए कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चुनाव के महज कुछ महीने पहले कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम जी लगातार कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुखर रहे। उन्होंने DMF समेत भूपेश सरकार के अनेक भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। इस भ्रष्टाचारी सरकार को यह पसंद नहीं आया और साज़िश करके उन्हें पद…

Read More