छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रारंभ : किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ पूरी तरह सुनिश्चित…

Read More

15 नवम्बर से प्रदेश में धान खरीदी की पूरी तैयारी! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश — किसानों की सुविधा होगी सर्वोपरि

प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय के मामले में होगी कड़ी कार्रवाई रायपुर : राज्य में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष…

Read More

सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन बना जनता के विश्वास की मिसाल!

सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा : मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम ने फिर एक बार यह सिद्ध कर दिया कि शासन जब संवेदनशील होता है, तो जनता के सपने और विश्वास दोनों को नई उड़ान मिलती है। जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुँचे नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव और आकांक्षाएँ मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुन अधिकारियों को मौके पर ही…

Read More

जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने उम्मीदों का आधार — आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान

जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम…

Read More

जनदर्शन से निकला खेल विकास का नया संदेश — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों से कहा “आप खेलें, बाकी जिम्मेदारी हमारी”, कराटे-कुश्ती-ताइक्वांडो खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन की तैयारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया जनदर्शन में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संगठन के पदाधिकारियों…

Read More

राज्य में मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि: CGMSC ने तीन दवाओं को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया

रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने दवाओं की गुणवत्ता में कमी पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन दवाओं को अमानक पाए जाने के बाद आगामी तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई कॉरपोरेशन की “शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance Policy)” के तहत की गई है। कॉरपोरेशन के अनुसार, संबंधित आपूर्तिकर्ता अब ब्लैकलिस्टिंग अवधि समाप्त होने तक किसी भी नई निविदा में भाग लेने के लिए अयोग्य रहेंगे, साथ ही कंपनीज को ब्लैकलिस्ट करने हेतु कार्यवाही की जा रही है । ये दवाएं पाई गईं…

Read More

सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 13 नवंबर को होगी लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठक, सभी जिलों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

जशपुर : सरगुजा संभाग के विभिन्न विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से संभागायुक्त कार्यालय, अम्बिकापुर में 13 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के लंबित पेंशन प्रकरणों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी लंबित पेंशन प्रकरणों की अद्यतन जानकारी एवं संपूर्ण…

Read More

“पैसों से नहीं खरीदी जा सकती यह खुशी!” — उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, बस्तर के संवेदनशील इलाकों में स्वास्थ्य सेवा देना सबसे बड़ी मानवता

चिकित्सकों के लिए मानव स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर, कोई खुशी और आनंद नहीं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर संभाग के संवेदनशील ग्रामों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में उप मुख्यमंत्री, विधायक ने की चिकित्सकों से चर्चा रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने संक्षिप्त एक दिवसीय प्रवास के दौरान स्व बलिराम स्मृति मेडिकल कॉलेज के चरक सभागार में मेडिकल कॉलेज के अध्ययनरत चिकित्सकों से संवाद करते हुए कहा कि सुरक्षा कैंपों के समीप संवेदनशील ग्रामों में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर एक…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के गांवों में किया जनसंवाद — चरडोंगरी, खड़ौदा खुर्द और रघ्घुपारा में सुनीं जनता की समस्याएँ

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा चरडोंगरी, खड़ौदा खुर्द एवं रघ्घुपारा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल रायपुर : उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ आत्मीयता पूर्वक सीधे संवाद किया। इस दौरान वे ग्राम चरडोंगरी, खड़ौदा खुर्द एवं रघ्घुपारा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। जहां उन्होंने अपने सरल सहज अंदाज में लोगों से आत्मीय भेंट की। ग्राम चरडोंगरी पहुँचकर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हाल-चाल जाने। उन्होंने ग्रामीणों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मेगा निर्णय – मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथैरेपी कॉलेजों में सृजित हुए 1009 नए पद, रोजगार और शिक्षा दोनों में छलांग

चिकित्सा शिक्षा के विस्तार से प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार और नई संभावनाएँ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई ऊँचाई: 1009 नए पदों की स्वीकृति स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नए पदों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। राज्य गठन के समय जहां केवल एक चिकित्सा महाविद्यालय और कुछ चुनिंदा नर्सिंग कॉलेज थे, वहीं मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य…

Read More