अब तक 160 युवक-युवतियों को दिया गया है नि:शुल्क वाहन प्रशिक्षण. रायगढ़. पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को नियमित रूप से जागरूक करने के लिए मोटर व्हीकल विभाग की कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में, आज एडिशनल एसपी श्री रामगोपाल करियारे ने रामलीला मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में मोटर ड्राइविंग स्कूल के नव प्रशिक्षित वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी और गुड सेमेरिटन के महत्व को बताया। शहर की समाजसेवी…
Read MoreTag: रायगढ़
बाल दिवस : धनागर प्राथमिक शाला के बच्चों को एडिशनल एसपी ने शिक्षा और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक.
वी क्लब स्माइल ने बाल दिवस पर बच्चों का कराया नि:शुल्क रक्त परीक्षण. रायगढ़. शासकीय प्राथमिक शाला धनागर में बाल दिवस के अवसर पर वी क्लब स्माइल द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री रामगोपाल करियारे ने बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में समझाया और इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए उन्हें शोर मचाकर सहायता प्राप्त करने या सुरक्षित स्थान…
Read MoreRAIGARH CRIME : पुसौर पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.
थाना पुसौर में आरोपी महेश साव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 273/2024, धारा 351(2), 74 बीएनएस, 8 पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. नाबालिग बालिका से छेड़खानी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुसौर पुलिस ने आरोपित युवक महेश साव पिता अर्जुन साव (21 वर्ष) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की रिपोर्ट 13 नवम्बर 2024 की रात थाना पुसौर में बालिका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में…
Read Moreकापू पुलिस ने छेड़खानी के मामले में की त्वरित कार्यवाही : 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.
थाना कापू में अपराध क्रमांक 128/2024 धारा 331, 74 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. रायगढ़. कापू पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़खानी की रिपोर्ट पर संवेदनशीलता बरतते हुए एफआईआर दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। घटना के संबंध में कल दोपहर बालिका के पिता ने थाना कापू में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 12 नवंबर देवउठनी त्यौहार की रात्रि करीब 10:00 बजे पड़ोसी के घर खाना खाने गया था, उसकी लड़की घर पर अकेले थी। थोड़ी देर…
Read Moreहत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़/ पुरानी रंजिश के चलते हुए मारपीट मामले के फरार आरोपी गोलू उर्फ राकेश महंत को आज कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 13 अक्टूबर 2024 को मारपीट की घटना हुई थी, थाना कोतरारोड़ में नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा निवासी इसरार खान ने अपने छोटे भाई रियाज खान पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराया, इसरार ने बताया कि रियाज पर हुए हमले की सूचना उसके दोस्त कैलाश ने दी थी, जिसने सुबह 5 बजे फोन कर बताया कि घायल रियाज को अस्पताल लाया गया है। अस्पताल…
Read Moreकरैत के डसने से मरणासन्न मासूम को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मिला नया जीवन, परिजनों ने कहा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मिले इलाज से बच्चे की मुस्कुराहट लौट आई
सांप के जहर से शरीर हो रहा था लकवाग्रस्त, 42 घंटे तक नहीं था होश, 3 दिन तक वेंटीलेटर पर रखा गया एक हफ्ते तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चला गहन इलाज रायगढ़ 11 नवंबर 2024/ तीन तस्वीरों से समझा जा सकता है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के प्रयास कैसे लोगों के जीवन में संजीवनी का काम कर रहे हैं। यह तस्वीर 3 साल के मासूम मानविक की है, जिसे जहरीले करैत सांप ने डस लिया था।…
Read Moreचक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से बची एक जान, पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को डॉयल 112 स्टॉफ ने उतारा सुरक्षित.
रायगढ़, 11 नवंबर / आज सुबह करीब 8:00 बजे चक्रधरनगर थाने के डायल 112 को एक आत्महत्या के प्रयास की सूचना (इंवेट) मिली, जिसमें बताया गया कि ग्राम गोपालपुर में एक व्यक्ति फांसी लगाने की कोशिश में पेड़ पर चढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक शैलेंद्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े तुरंत गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे, जहां बरगद के पेड़ पर गांव का 56 वर्षीय हरिशंकर सिदार चढ़ा हुआ मिला। स्थानीय सरपंच ने पुलिस को जानकारी दी कि हरिशंकर का पत्नी और बच्चों…
Read Moreकोतरारोड पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान : एक महिला सहित पाँच आरोपी गिरफ्तार… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
रायगढ़, 11 नवंबर / कोतरारोड थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर कोतरारोड थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने आज सुबह थाने की विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने ग्राम खैरपुर, छिंदटिकरा, धनागर, कुर्मापाली, गोदामडिपा और कलमी गांव में शराब रेड अभियान चलाया। टीम ने पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संदेहियों के घरों में दबिश दी और अवैध शराब के साथ पांच…
Read Moreगौवंश की तस्करी कर रहे दो लोगों को रैरुमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार…आठ मवेशियों को कराया तस्करों से मुक्त… आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
आरोपीगण के विरुद्ध छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. के अंतर्गत की गई कार्यवाही. आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 259/2024 धारा-4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 का अपराध पंजीबद्ध रायगढ़, 10 नवंबर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिब्यांग पटेल रायगढ़ के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्ग दर्शन पर कृषक मवेशियों को दिगर प्रांत ले जाने वाले पशु तस्करों पर पुलिस निगाह रखे हुये थी। इसी तारतम्य में दिनांक 09 नवंबर…
Read Moreपूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 35 टन सरिया हेराफेरी का पर्दाफाश…आरोपी ट्रक चालक और व्यापारी गिरफ्तार…चोरी का पूरा माल बरामद… भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 247/2024 धारा 316(3) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर की जा रही थी विवेचना. रायगढ़, 10 नवंबर / थाना पूंजीपथरा पुलिस ने 35 टन सरिया की हेराफेरी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी ट्रक चालक और एक स्थानीय व्यापारी को गिरफ्तार करते हुए लगभग 19 लाख रुपये मूल्य का चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्यवाही में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू को मध्य…
Read More