चोरी-छिपे घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…रिमांड के बाद भेजा गया जेल !

रायगढ़. 20 जनवरी 2025 : दिनांक 16 जनवरी 2025 को थाना घरघोड़ा में एक स्थानीय महिला द्वारा आरोपी प्रेमदास महंत के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमदास महंत (40) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

महिला के अनुसार 11 जनवरी 2025 की रात आरोपी प्रेमदास महंत महिला के घर में चोरी-छिपे घुस आया था। जब महिला ने प्रेमदास को घर में देखी तो उसने शोर मचाया, इसके बाद आरोपी ने महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दी और थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध संख्या 13/2025, धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई और उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त (थाना कोतरारोड़), सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह और उनके सहयोगी स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts