जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ

ग्रामीणों की आशाओं के अनुरूप करें काम – तोखन साहू जिला पंचायत की नई टीम गांवों में लाएगी फिर से सुराज – अरुण साव रायपुर. 25 मार्च 2025. केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन में शामिल हुए। श्री साहू और श्री साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने शपथ ली। बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मिलन में विधायकगण सर्वश्री धरमलाल…

Read More

स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन रायपुर. 9 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही…

Read More

प्रधानमंत्री का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश रायपुर. 9 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज स्थल निरीक्षण कर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों के लिए 15,386 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित : लोक निर्माण विभाग के बजट में वर्ष 2030 तक के लिए सड़कों के व्यवस्थित विकास की कार्ययोजना – अरूण साव

‘‘गांवों और सुदूर वनांचलों में हर परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता‘‘ मुख्यमंत्री नगरोत्थान और मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना शुरू होगी, दोनों योजनाओं के लिए क्रमशः 500 करोड़ और 100 करोड़ रूपए का प्रावधान भू-जल को रिचार्ज करने जल संवर्धन कार्याें के लिए 2 करोड़ रूपए, न्यायालयों के आधुनिकीकरण/कम्प्यूटरीकरण के लिए 36 करोड़ 90 लाख रूपए प्रावधानित रायपुर, 07 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15,386 करोड़ 42 लाख 47 हजार रूपए की…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के दिए निर्देश, लंबित विद्युत देयकों का भुगतान प्राथमिकता से करने कहा

सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने के निर्देश रायपुर. 28 फरवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस.…

Read More

दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट प्रस्तुत होने पर बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव : केजरीवाल सरकार ने अपने  ही राजस्व पर 2 हजार करोड़ से ज्यादा का डाका डाला

रायपुर, 26 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा का प्रमुख चुनावी वादा भ्रष्टाचार को उजागर करना और दिल्ली में स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करना था। इस वादे को पूरा करते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में ‘दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति पर प्रदर्शन ऑडिट’ रिपोर्ट पेश की। भाजपा सरकार उन मुद्दों को समर्पित रूप से संबोधित करेगी, जिन्हें पिछली आप सरकार ने लंबे समय से नजरअंदाज किया था, जिसमें मुख्यमंत्री के आवास के जीर्णोद्धार में…

Read More

शराब घोटाले मामले पर ईडी की कार्रवाई साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर, कांग्रेस को देना होगा जवाब : उप मुख्यमंत्री अरुण साव का तीखा हमला

कांग्रेस की आर्थिक अनियमितता और अराजकता की वजह से छत्तीसगढ़ कर्ज से लदा हुआ है : डिप्टी सीएम अरुण साव नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस नेता हताश, लगा रहे अनर्गल आरोप : डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेस में एक दूसरे को निपटाने की राजनीति चल रही है। इसी वजह से कांग्रेस डूबती हुई नाव: डिप्टी सीएम साव रायपुर, 26 फरवरी 2025/  छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ईडी की कार्रवाई चल रही है। मामले की जांच लगातार चल रही है। यह आम…

Read More

नगरीय निकायों में सकारात्मक मतदान से भाजपा के ऐतिहासिक जीत हुई – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

गाँवों में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण, हमारे कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में भी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे : साव दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही, कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है : साव रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को भाजपा की सकारात्मक जीत बताते हुए कहा है कि निकाय चुनावों में हम अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुँचे थे…

Read More