रायपुर : महासमुंद जिला के बलौदा गांव में अवैध शराब के कारण एक महीने में तीन लोगों की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा महासमुंद जिला के बलौदा गांव में अवैध तरीके से बनाये जा रहे कच्ची शराब के पीने से एक महीने के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई। इसके पहले जांजगीर चांपा जिला के करहि गांव में अवैध शराब पीने से दो लोगो की मौत हुई इसके पहले तीन लोगों की मौत हुई थी…
Read MoreTag: #LiquorScam
“शराब की नदियाँ, भ्रष्टाचार की लहरें” – रंजना साहू बोलीं, भूपेश सरकार ने घर-घर बाँटी शराब, लूटा खजाना
रायपुर, 3 अक्टूबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना साहू ने नशे के गोरखधंधे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर “सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद” की कहावत को चरितार्थ कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के भूपेश-राज में प्रदेश को नशे का गढ़ बनाकर दोनों हाथों से लूटा गया, सरकारी खजाने पर डाका डाला गया, वह कांग्रेस आज घड़ियाली आँसू बहा रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साहू ने…
Read Moreगर्भवती महिला को खाट पर अस्पताल पहुंचा रहे परिजन, महतारी एक्सप्रेस कर रही अवैध शराब की डिलीवरी – धनंजय सिंह ठाकुर का गंभीर आरोप
भाजपा सरकार में फिर कोचिया राज, अवैध शराब गांव गांव गली गली बिक रहे रायपुर/29 सितंबर 2025। महतारी एक्सप्रेस में अवैध शराब पकड़े जाना भाजपा सरकार में अवैध शराब तस्करों के संरक्षण का जीता जागता प्रमाण है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजनांदगांव जिला सहित पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। महतारी एक्सप्रेस से शराब की अवैध डिलीवरी की जा रही है। राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधायक हैं। संतोष पांडेय राजनांदगांव से सांसद हैं, इसके बाद लगातार…
Read More“राज्य की शराब नीति में बदलाव रमन सरकार ने किया था, भूपेश सरकार ने नहीं” – कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान, 4400 करोड़ के अवैध लाभ का लगाया आरोप
रायपुर/28 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की आबकारी नीति में परिवर्तन तो रमन सरकार ने किया था। रमन सरकार के समय ही शराब का सरकारीकरण हुआ था। समाचार माध्यमों में कथित शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू की चार्जशीट की खबरें चल रही है कि कांग्रेस के मंत्रिमंडल ने राज्य की आबकारी नीति में परिवर्तन किया था यह गलत है, प्रदेश की आबकारी नीति में आमूलचूल परिवर्तन तो भाजपा की रमन सरकार के समय हुआ था। जो शराब दुकानें ठेकेदारों द्वारा चलाई…
Read Moreभाजपा सरकार शराबबंदी भूल गई: गली-गली बिक रही शराब – सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप
रायपुर/22 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ अवैध शराब का केंद्र बन चुका है। पान ठेलो, किराना दुकानों में शराब बिक रही है। साय सरकार गली, मुहल्लों में शराब बिकवा रही, अवैध होलोग्राम लगा कर प्रदेश भर के शराब दुकानों में शराब बेची जा रही, राजधानी में तो एक किराना दुकान में शराब बेची जा रही है। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात है। विपक्ष में रहकर पूर्ण शराबबंदी की बात करने वाले शराब की…
Read Moreमद्दी के मार्गदर्शन में बेवरेजेस कॉर्पोरेशन में अब घोटालों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव समेत प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व महापौरों की उपस्थिति में मद्दी ने सम्हाला बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष पद रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरोसा व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास राव मद्दी के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ यह विभाग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेगा और प्रदेश का राजस्व बढ़ाने का कार्य होगा। श्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए…
Read Moreमहासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित, लापरवाही और अनियमितता के मामले में शासन ने की कार्रवाई
रायपुर, 06 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कार्य में अनियमितता, तय दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय, स्टॉक में गंभीर कमी और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी के मद्देनज़र महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री कोष्टी का मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया गया है। गौरतलब…
Read MoreFIR के बावजूद शराब कंपनियों को ठेका! धनंजय ठाकुर बोले—भाजपा का असली चेहरा उजागर, जनता के साथ धोखा
रायपुर/29 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि न्यायालय ने जिन शराब कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था उन शराब कंपनियों को सरकार ने पुनः शराब सप्लाई का काम कैसे दे दिया? न्यायालय ने भाटिया वाइन मर्चेंट, सीजी डिस्टलरीज, वेलकम डिस्टलरीज, दिशिता वेंचर्स, ओम साईं बेवरेजेज सहित कुछ कंपनियों के खिलाफ सरकार को अपराध पंजीबद्ध करने का निर्देश दिये है। भाजपा प्रदेश में शराब घोटाला होने का झूठा मनगढंत आरोप लगाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ फर्जी जांच करवा रही है। वहीं दूसरी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नकली और अवैध शराब की सप्लाई पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज बोले- ‘साय सरकार की काली कमाई का खेल’
भाजपा सरकार शराब की काली कमाई में डूब गयी है रायपुर/25 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की नकली मिलावटी और अवैध शराब को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बलरामपुर के सरकारी शराब दुकान में बियर के बोतल में गंदा पानी मिला, जगदलपुर में दर्जनों पेटी अवैध शराब मध्यप्रदेश से आए कई जिलों की सीमा पार कर अवैध शराब की निर्बाध सप्लाई बिना सत्ता के संरक्षण के संभव नहीं है। सरकारी शराब दुकानों में दो गल्ले चल रहे…
Read Moreदिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट प्रस्तुत होने पर बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव : केजरीवाल सरकार ने अपने ही राजस्व पर 2 हजार करोड़ से ज्यादा का डाका डाला
रायपुर, 26 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा का प्रमुख चुनावी वादा भ्रष्टाचार को उजागर करना और दिल्ली में स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करना था। इस वादे को पूरा करते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में ‘दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति पर प्रदर्शन ऑडिट’ रिपोर्ट पेश की। भाजपा सरकार उन मुद्दों को समर्पित रूप से संबोधित करेगी, जिन्हें पिछली आप सरकार ने लंबे समय से नजरअंदाज किया था, जिसमें मुख्यमंत्री के आवास के जीर्णोद्धार में…
Read More