महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़-छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

आरोपी के विरूद्ध थाना प्रतापपुर में धारा 384, 392, 354 भादवि के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : दिनांक 27 मार्च 2024 को थाना प्रतापपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 26 मार्च 24 के दोपहर में बस स्टैण्ड अम्बिकापुर में डुमरखोला-कोचली जाने के लिए साधन पता कर रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति मिला जो मैं डवरा-कोचली का हूँ, वहीं जा रहा हूँ साथ ले चलूंगा बोलकर महिला को अपने बिना नंबर के हीरो पैसन प्रो मोटर…

Read More

मामा-भांजा में पुरानी बात को लेकर विवाद में हुई हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़, सूरजपुर : ग्राम दुर्गापुर रामानुजनगर निवासी भगमनिया ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.03.2024 को होली के त्यौहार में पड़ोसी रिश्ते के काका जगलाल सिंह के बुलावे पर शाम को अपने पति मोतीलाल के साथ गई थी जहां जगलाल व उसके परिजन खा पी रहे थे। जहां से यह अपने घर आ गई कुछ समय बाद इसका लड़का पिताजी को बुलाकर लाता हॅू कहकर जगलाल के घर गया जहां से दौडते हुए आया और बताया कि पिताजी को टांगा से कोई मार दिया है जिसके…

Read More

18 हजार रूपये के अंग्रेजी शराब सहित 1 गिरफ्तार

चौकी खड़गवां पुलिस की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, सूरजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस के द्वारा अंतरराज्जीय सीमा सहित जिले के सभी बार्डर में 24 घंटे लगातार कड़ी चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है तथा सजगता बरती जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.03.24 को चौकी खड़गवा के चेकपोस्ट में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉपियों वाहन की चेकिंग के दौरान अवैध ब्लैक डॉग अंग्रेजी शराब 7 लीटर 500 ग्राम कीमत 18 हजार रूपये का…

Read More

108 एम्बुलेंस को आग लगाकर जलाने वाले व्यक्ति को सूरजपुर पुलिस ने पकड़ा

समदर्शी न्यूज़, सूरजपुर : दिनांक 18.02.24 को शाहनवाज आलम ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बाबू गैरेज चंदरपुर ढुंढरा के सामने बनने के लिए खड़ी 108 एम्बुलेंस में कोई अज्ञात व्यक्ति 17.02.24 के रात करीब 11 बजे आग लगा दिया है जिससे एम्बुलेंस जल गई है और नुकसान हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आगजनी का मामला कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 435 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने आरोपी की…

Read More

मवेशी चोरी करने वाले एक नाबालिग बालक सहित 4 पकड़ाए, परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन हुई जप्त

समदर्शी न्यूज़, सूरजपुर : दिनांक 22.03.24 को ग्राम श्यामनगर भटगांव निवासी सपुरन राजवाड़े ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बकरा-बकरी को घास चराने के बाद घर के बाहर बांधकर रखा था, सुबह 10 बजे लोग हल्ला करने लगे कि बकरा को चोरी कर सफेद रंग के स्कार्पियों गाड़ी में लेकर भाग रहे है तब यह और इसकी पत्नी देखे कि स्कार्पियों वाहन क्रमांक सीजी 15 बी 4101 में चार व्यक्ति बकरा चोरी कर भाग रहे थे जिसे हल्ला करते हुए पीछा कर पकड़ा गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर…

Read More

पायल व नगदी चोरी करने वाले आरोपी को थाना रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी गए आभूषण हुए जप्त !

आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : ग्राम कैलाशपुर रामानुजनगर निवासी बेचूराम साहू ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 7 मार्च को गांव में शादी था, जहां पूरे परिवार सहित गया था। वापस घर आया तो देखा कि आलमारी खुला था, जिसमें रखा पायल, बिझियां व नगदी रकम वहां नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना रामानुजनगर पुलिस…

Read More

सूरजपुर पुलिस का अभियान : महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभिव्यक्ति एप्प’ का पूरे जिले में जोरों से किया जा रहा प्रचार-प्रसार, ‘अभिव्यक्ति एप्प’ से बढ़ा सुरक्षा का आत्मविश्वास !

2826 महिलाओं-बालिकाओं से कराया गया ‘अभिव्यक्ति एप्प’ डाउनलोड. एक महिला ने किया ‘अभिव्यक्ति एप्प’ का ट्रायल रन. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : महिलाओं की सुरक्षा के लिए अत्यन्त उपयोगी ‘अभिव्यक्ति एप्प’ छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप्प के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिल रही है। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप्प के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।…

Read More

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार महतो ने जिले में ग्रहण किया पदभार !

समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार महतो ने 10 मार्च 2024 को जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले की जानकारी ली। विदित हो कि एएसपी संतोष कुमार महतो 2002 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व उन्होंने मध्यप्रदेश के मुरैना, पन्ना, मंडला, बालाघाट जिलों में एसडीओपी तथा छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, जांजगीर, एआईजी ट्रेफिक रायपुर व उप सेनानी 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर में अपनी सेवाएं दी हैं।

Read More

नशे की सप्लाई चैन को तोड़ने की दिशा में सूरजपुर पुलिस का बड़ा प्रहार : उड़ीसा के गांजा तस्कर सहित तीन  आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 लाख 40 हजार रूपये कीमत का गांजा व परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी की गई जप्त !

आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत चौकी बसदेई पुलिस ने की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों एवं नशे की सप्लाई चैन को तोड़ते हुए ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 09 मार्च 2024 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक स्कूटी में 2…

Read More

216 पाव अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

थाना रामानुजनगर में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद से ही थाना-चौकी की पुलिस क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाए हुए है। इसी तारतम्य में दिनांक 08 मार्च 2024 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम तेजपुर का…

Read More