मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना में बगीचा के कुटमा ग्राम पंचायत युवाओं को दिया गया राज-मिस्त्री का प्रशिक्षण. साहीडांड, कुटमा और भीतघरा ग्राम पंचायत के 35 युवाओं ने राज-मिस्त्री का लिया प्रशिक्षण. जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत कुटमा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत साहीडांड, कुटमा और भीतघरा गांव के 35 युवाओं को राज-मिस्त्री (मेसन) का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिससे वे न केवल…
Read MoreTag: #SkillDevelopment
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर, 17 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी स्थित शहीद स्मारक भवन में लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा को नये दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज एवं वन आदि प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ एक समृद्ध राज्य है। यहां लौह अयस्क, कोयला, टीन, बक्साइड, चूना पत्थर से लेकर लिथियम सहित अन्य महत्वपूर्ण खनिज पर्याप्त मात्रा मौजूद हैं। इसी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर में आयोजित विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में हुए शामिल, युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद
छत्तीसगढ़ के विकास में युवाओं की भागीदारी को लेकर हुई चर्चा रायपुर 12 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने युवाओं के साथ आत्मीय संवाद कर छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य और विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल क्रांति! Punit Creations का बड़ा निवेश, युवाओं को मिलेगा हजारों रोजगार
बेंगलुरु, 26 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपति मनोज अग्रवाल, जो Punit Creations के प्रमुख हैं, ने राज्य में निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। मनोज अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में श्रमशक्ति (लेबर) और अनुकूल औद्योगिक माहौल की वजह से टेक्सटाइल उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार की नीतियों के तहत यदि किसी उद्योग में 1,000 से अधिक लोगों…
Read Moreकौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ सरकार ने नैसकॉम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा नई दिल्ली, 26 मार्च 2025-छत्तीसगढ़ जल्द ही आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा। छत्तीसगढ़ सरकार और नैसकॉम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में नैसकॉम के उपाध्यक्ष श्रीकांत श्रीनिवासन व अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की और राज्य की कौशल विकास के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि रायपुर देश…
Read Moreआत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
पुनर्वास केन्द्र बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद रायपुर, 22 मार्च 2025- बीजापुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र तेलंगाना के सीमा से लगे पामेड़ सहित पालागुड़ा, मारूड़बाका, भैरमगढ़ के 28 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदाय कराया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया। इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल
सोनार समाज के सामाजिक भवन बनाने के लिए 25 लाख की घोषणा जशपुर 16 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर विकास खंड के श्याम पैलेस में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। और समाज को समाजिक भवन बनाने के लिए 25 लाख की घोषणा की मुख्यमंत्री ने सोनार समाज के 10 वीं और 12 बोर्ड वीं में अच्छे अंक लाने वाले और आई आई टी में प्रवेश पाने वाले मेडिकल में प्रवेश लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का प्रतीक चिन्ह और…
Read Moreराष्ट्रीय सदस्य निरूपम चकमा का जशपुर दौरा: आदिवासी कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, सरकारी योजनाओं के प्रभाव का लिया जायजा, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर जोर
जशपुर, 12 मार्च 2025/ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य निरूपम चकमा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले आदिवासी परिवारों और विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और केन्द्र शासन और राज्य शासन के सभी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। कुनकुरी में नाली निर्माण बना भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण! नगर पंचायत और ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहा घटिया निर्माण कार्य, जनता के पैसे की खुली लूट… पढ़ें पूरी ख़बर..!…
Read Moreमंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 5954 करोड़ 41 लाख रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित
छत्तीसगढ़ में वन आवरण का क्षेत्र बढ़कर 44.253 प्रतिशत, देश में वन आवरण की दृष्टि से छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर गुरुघासीदास तमोर पिंगला टाईगर रिजर्व के विकास के लिए 27.46 करोड़ रूपए का प्रावधान धुड़मारास गांव को बनाया जाएगा पर्यटन केन्द्र निर्मित सिंचाई क्षमता तथा वास्तविक सिंचाई के अंतर में 2 लाख हेक्टेयर कमी करने का लक्ष्य प्रदेश में 500 नवीन पैक्स का किया जाएगा गठन बस्तर संभाग के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 3598 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण हेतु सर्वे रायपुर, 07 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज चर्चा…
Read Moreरक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन : महिला आत्मनिर्भरता, युवाओं के रोजगार और पीड़ित परिवारों के पुनर्वास कार्य को सराहा
रायपुर 06 फरवरी 2025/ राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के अध्ययन यात्रा-2025 के अंतर्गत 18 वरिष्ठ अधिकारियों का दल दंतेवाड़ा पहुंचकर जिले में संचालित सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया और जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने सबसे पहले गीदम स्थित डेनेक्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री की शुरुआत की थी। इस फैक्ट्री में निर्मित कपड़ों…
Read More