बिजली बिल बढ़ाकर भाजपा सरकार ने डाली जनता की जेब पर डकैती: दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले – ‘खाद नहीं, महंगी बिजली और अघोषित कटौती ही है भाजपा की किसान नीति’, कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन

रायपुर, 12 जुलाई 2025 : प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ऽ बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर लूटने का काम भाजपा सरकार ने किया है। घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है, गैर घरेलू बिजली की दर 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है। ऽ सर्वाधिक बढ़ोतरी कृषि पंप के बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि करके की गई है। छत्तीसगढ़ के किसान…

Read More

रेडी टू ईट योजना में भेदभाव? कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार से पूछा—सिर्फ रायगढ़ की महिलाओं को ही क्यों मिला काम?

रायपुर/11 जुलाई 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज सभी अखबारों में सरकार ने खबर छपवाया है कि सरकार ने महिलाओं को पोषक आहार रेडी टू ईट का काम दिया है। मोदी की गारंटी पूरी हो गयी। जबकि हकीकत यह है कि केवल रायगढ़ जिले में सिर्फ 10 महिला समूहों को यह काम दिया गया है। भाजपा ने चुनाव में प्रदेश भर में सभी जिलों पोषक आहार का काम स्व सहायता समूहो को देने का वायदा किया था। हमारी मांग है कि सरकार अपने वादे के अनुसार…

Read More

‘भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं?’—जेपी नड्डा की नसीहत पर दीपक बैज का तीखा हमला, गिनाए मंत्रियों पर लगे गंभीर आरोप

रायपुर/08 जुलाई 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्री और विधायकों को ठेकेदारों से दूर रहने की जो हिदायत दी है वह सिर्फ राजनीतिक नौटंकी है भाजपा सरकार से त्रस्त जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है। जब नड्डा को पता है कि उनके मंत्री और विधायक ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, कमीशन और भ्रष्टाचार की काली कमाई में भाजपा के मंत्री विधायकों की हिस्सेदारी है। ऐसे में वह भ्रष्ट मंत्री और…

Read More

उन्नत कृषि योजना पर कांग्रेस का आरोप – छत्तीसगढ़ में धान किसानों के खिलाफ साज़िश ? दीपक बैज बोले – खाद नहीं, योजना के नाम पर छलावा, बीज-खाद की किल्लत और 3100/- का डर, भाजपा नहीं चाहती कि किसान धान उगाएं.

उन्नत कृषि प्रोत्साहन योजना खाद, बीज के संकट से ध्यान भटकाने का प्रयास – दीपक बैज. 3100/- रूपये में धान की खरीदी नही करनी पड़े, इसलिये सरकार नहीं चाहती किसान धान पैदा करें. रायपुर. 01 जुलाई 2025 : खरीफ की फसल में दलहन, तिलहन की फसल लेने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किसानों से नया धोखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जलवायु के अनुसार धान की फसल लेना खरीफ में किसानों के लिये सबसे ज्यादा फायदे की खेती है। साय सरकार…

Read More

दीपक बैज की चुनौती : मोदी सरकार 11 साल की नाकामी पर खुले मंच पर बहस करे, वादा खिलाफी पर हो पारदर्शिता

रायपुर/10 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा मोदी सरकार के 11 साल के वादा खिलाफ़ी नाकामी पर खुले मंच पर चर्चा करने आ जाये। दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2014, 2019 और 2024 में जो घोषणा पत्र जारी किया था 11 साल में भी उसे घोषणा पत्र के एक भी वादा को पूरा नहीं कर पायी है। जनता मोदी सरकार की गलतनीतियां, वादाखि़लाफ़ी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, सरकारी कंपनियां की नीलामी से नाराज है। वोट में गड़बड़ी…

Read More

दीपक बैज का भाजपा पर बड़ा हमला: तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹100 करोड़ का नुकसान, आदिवासियों से छिन रहा है अधिकार

रायपुर/31 मई 2025। प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण में कमी को भाजपा सरकार का आदिवासी विरोधी षडयंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा की सरकार नहीं चाहती थी बस्तर के आदिवासियों से पूरा तेंदूपत्ता खरीदा जाए। यही कारण है कि सरकार ने वन प्रबंधन समितियां के माध्यम से खरीदी को बंद करके, सीधे वन विभाग के माध्यम से खरीदने का फैसला किया और समितियां से जुड़े आदिवासियों को पूरी प्रक्रिया से बाहर कर दिया। बस्तर संभाग के चार प्रमुख जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और…

Read More

दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ कांग्रेस की चार दिवसीय पदयात्रा संपन्न : पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की खनिज संपदा लूट के खिलाफ किया 40 किमी की पदयात्रा

रायपुर/29 मई 2025। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 26 से 29 मई 2025 को किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 कि.मी. की न्याय पदयात्रा दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ संपन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम हुआ है अवैध खनन के कई मामले सामने आ रहें हैं और इस प्रकार से…

Read More

बस्तर को बेचने की साजिश? आदिवासी पलायन और खदान सौंपने पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, दीपक बैज की पदयात्रा से गरमाई सियासत

रायपुर/26 मई 2025। विष्णुदेव साय सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के विरोध में बस्तर की समृद्धि, संस्कृति संसाधन और पर्यावरण को बचाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज किरंदुल से दंतेवाड़ा तक की न्याय पदयात्रा की शुरुआत हुई। 4 दिनों की इस 40 किलोमीटर की पदयात्रा का समापन 29 मई 2025 को दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के घेराव के साथ होगा। भारतीय जनता पार्टी के सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। पूरा बस्तर…

Read More

19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, तैयारी की बैठक संपन्न

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव द्वय जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ हुए बैठक में शामिल रायपुर/16 मई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत जांजगीर चांपा से होगी। 19 मई को जांजगीर चांपा में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी। जांजगीर चांपा में होने वाली…

Read More

संविधान पर हमलों के खिलाफ कांग्रेस का मैदान में उतरना, 8 मई को बिलासपुर से उठेगी लोकतंत्र बचाओ की गूंज

संविधान बचाओ रैली के लिए बिलासपुर संभाग के नेताओं की बैठक संपन्न रायपुर/03 मई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत बिलासपुर से होगी। 8 मई को बिलासपुर में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी। बिलासपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…

Read More