नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का बयान, कहा – टारगेट किलिंग करवाने वाली कांग्रेस समझ ले, बहुत जल्द नक्सलियों के साथ ही हर अपराधी को उल्टा लटकाकर हिसाब लिया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नारायणपुर : नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की नक्सलियों द्वारा हत्या होने पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दुःख जताया साथ ही उन्होंने इसे टारगेट किलिंग बताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नारायणपुर में भाजपा के हमारे जिला उपाध्यक्ष और कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य श्री रतन दुबे जी की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल आमसभा : छत्तीसगढ़ की धरती दुर्ग से देश को मोदी की गारंटी गरीब अन्न कल्याण योजना अगले 5 वर्षों तक रहेगी जारी.

मोदी के लिए सबसे बड़ी जाति गरीबी है कांग्रेस पानी पी-पीकर एक ओबीसी प्रधानमंत्री को रोज गालियां देती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दुर्ग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्ग की धरती से देश के 80 करोड़ गरीबों को गारंटी दी है कि दिसम्बर में समाप्त हो रही प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना की अवधि अगले 5 साल के लिए बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने यह निश्चय किया है और इसकी गारंटी छत्तीसगढ़ के दुर्ग की पवित्र धरती से दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल ही छत्तीसगढ़ भाजपा ने…

Read More

आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद काँग्रेस की देन – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने उमड़ा स्वस्फूर्त जन शैलाब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास भी डबल होगा – योगी आदित्यनाथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/कवर्धा भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में प्रचार करने कवर्धा पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय सरदार पटेल मैदान में ऐतिहासिक जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है विधानसभा चुनाव के बहाने काशी विश्वनाथ की धरती उत्तरप्रदेश से छोटी काशी कहा जाने वाला धर्मनगरी कवर्धा आने का मौका मिला। छत्तीसगढ़ भगवान श्री…

Read More

कांग्रेस की तुलसी अब भाजपा के आंगन की बढ़ाएगी शोभा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस कमेटी भिलाई की पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू ने कांग्रेस इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ने का कारण पार्टी के प्रति नाराजगी थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद वे किस पार्टी के साथ जाएंगी इस बात पर उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया था। शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में मंच पर उनकी उपस्थिति से ऐसा माना जा रहा है कि वे कांग्रेस का साथ छोड़ अब भाजपा का दामन थामेंगी। बता दें, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर नाराज कांग्रेस कमेटी भिलाई की…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को किया शर्मसार, तत्काल इस्तीफा दे : महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी के खुलासे के बाद आक्रामक हुए बृजमोहन !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने महादेव एप के प्रमोटर्स द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए जाने पर कहा है कि भूपेश बघेल को मिलने वाले अपराध से अर्जित इस धन के तार कहीं-न-कहीं कांग्रेस आलाकमान से भी जुड़े हो सकते हैं। अगर कांग्रेस नेतृत्व में शर्म बाकी हो तो उसे मुख्यमंत्री बघेल से तुरंत इस्तीफा दिलवाना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि अपराध से अर्जित पैसे का उपयोग चुनाव में करने का पाप प्रदेश कांग्रेस और…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : जशपुर भाजपा की पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा – यह घोषणा पत्र नहीं भाजपा का संकल्प पत्र है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि कल देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने इस विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। यह भाजपा का संकल्प पत्र है, घोषणा पत्र नहीं। बिना किसी भेदभाव के प्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने, सँवारने वाला संकल्प पत्र। भाजपा का यह संकल्प है कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही अठारह लाख प्रधानमंत्री आवास…

Read More

किसानों का मान, महिलाओं का सम्मान, युवाओं का पूरा ध्यान, अमित शाह का धमाका, मोदी गारंटी 2023 लांच : सरकार बनते ही 25 दिसंबर को दे दिया जाएगा किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मोदी गारंटी 2023 लॉन्च करते हुए बड़े राजनीतिक धमाके किए। भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। हमने इस संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की हैं, वह पूरी ईमानदारी के साथ लागू की जाएंगी। समय सीमा में लागू की जाएंगी और पूरी तरह लागू की जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और विद्यार्थियों सहित…

Read More

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में आयोजित ‘विजय संकल्प महारैली’ में कहा – छत्तीसगढ़ की जनता ने इस चुनाव में नक्सलवाद एवं भ्रष्टाचार को ख़त्म करने और बदहाल क़ानून-व्यवस्था की स्थिति में बदलाव लाने के लिए डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए 5 सालों में छत्तीसगढ़ में ढेर सारे घोटाले किए। इनको देखते ही पूरे छत्तीसगढ़ का युवा कहता है “30 टका भूपेश कका। भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रीपेड सीएम हैं, जिसे स्वाइप करके एटीएम से छत्तीसगढ़ के हजारों करोड़ रुपए निकाल कर दिल्ली के एक दरबार में चढ़ाये गए। लेकिन अब इस प्रीपेड सीएम की वेलिडिटी और उसका टॉकटाइम समाप्त होने वाला है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने दलित और आदिवासी युवाओं से पीएससी नौकरियां छीनकर अपने चट्टे-बट्टों को दी, जिसके खिलाफ…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी”, कई योजनाओं की छत्तीसगढ़ में होगी शुरुआत, देखें घोषणा पत्र विस्तार से……….

कृषि उन्नति योजना होगी शुरू इसके अंतर्गत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी 500 रुपये में गैस का सिलेंडर, हर विवाहिता महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना मिलेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी का संकल्प पत्र लॉन्च किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे…

Read More

बड़ी ख़बर : महादेव एप का सीधा संबंध भूपेश बघेल से मिला, ED ने जारी की प्रेस रिलीज़ : राजा जब चोर हो जाता है तो जुएँ-सट्टे वालों से भी ₹ 508 करोड़ का कमीशन खाने लगता है – डॉ रमन सिंह

पकड़े जाने का डर पहले से था इसलिए ईडी और सीआरपीएफ पर लगा रहे थे आरोप: पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज ईडी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महादेव एप घोटाले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे 508 करोड़ के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजा जब चोर हो जाता है तो जुएँ-सट्टे वालों से भी ₹508 करोड़ का कमीशन खाने लगता है। छत्तीसगढ़ की तिजोरी में ड़ाका डाला वो क्या कम था कि प्रदेश के युवाओं को…

Read More