सचिन पायलट के दौरे पर बोली भाजपा : दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी – पुरंदर मिश्रा

तथाकथित आर्थिक नाकेबंदी में कांग्रेस द्वारा बुलाए गए मजदूरों को पेमेंट नहीं हुआ,पेमेंट करवाए सचिन पायलट – पुरंदर मिश्रा रायपुर, 26 जुलाई 2025 : भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जाँच कार्रवाई और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के मद्देनजर आहूत कांग्रेस के आर्थिक नाकाबंदी आंदोलन के बाद कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के प्रदेश दौरे के मद्देनजर सवाल दागा है कि दिल्ली में ‘पप्पू’ और छत्तीसगढ़ में ‘बिट्टू’, क्या उनकी अब यही राजनीति बची है? श्री मिश्रा ने यह…

Read More

पीडीएस पर टिप्पणी से बौखलाई कांग्रेस: सुशील आनंद शुक्ला बोले– रमन सिंह कांग्रेस पर उंगली उठाने से पहले अपने 32000 करोड़ के नान घोटाले पर दें जवाब

रायपुर/26 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में पीडीएस सिस्टम और उसकी विश्वसनीयता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि रमन सिंह मति भ्रम के शिकार हो गये है छत्तीसगढ़ की जनता भूली नही है कैसे उनके कार्यकाल में गरीबों के राशन की संगठित डकैती हुई थी। रमन सिंह के समय पीडीएस सिस्टम में 32000 करोड़ का नान घोटाला हुआ था रमन सिंह कांग्रेस पर उंगली उठाने के बजाय अपने गिरेबान में झांके, रमन…

Read More

खाद संकट पर दीपक बैज का सरकार पर हमला: बोले – डीएपी और एन.पी.के की कमी से बेहाल किसान, सरकार बनी हुई है लापरवाह

रायपुर/26 जुलाई 2025। पूरे प्रदेश में रोपाई और बियासी का काम समाप्ति की ओर है, लेकिन प्रदेश में खाद और बीज की समुचित व्यवस्था यह सरकार नहीं कर पाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर सोसाइटी में किसानों को डीएपी, एन.पी.के की कमी से जूझना पड़ रहा है। उर्वरको की कमी के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को खाद उपलब्ध करवाने में सरकार अभी भी लापरवाह बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में डीएपी…

Read More

अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की बगावत : सोशल मीडिया पर गाकर मांगा विकास, डीएमएफ फंड की लूट पर भाजपा युवा नेता का दर्द छलका, कांग्रेस ने पूछा—“सरकार कौन चला रहा है ?”

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत ने खोली सुशासन की पोल, डीएमएफ फंड की बंदरबांट और कॉरपोरेट लूट से भाजपाई भी आहत – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा रायपुर. 25 जुलाई 2025 : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा सोशल मीडिया पर गाना गाकर अपनी ही सरकार से विकास की गुहार लगाने की घटना ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता और नेता तक सरकार के रवैये से व्यथित हैं। डीएमएफ और सीएसआर फंड की…

Read More

शांत छत्तीसगढ़ बना ‘उड़ता छत्तीसगढ़’: राजधानी रायपुर में गृहमंत्री निवास के पास खुलेआम बिक रहा गांजा-ड्रग्स, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

रायपुर/25 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशाखोरी पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृहमंत्री निवास के करीब सिविल लाइन में गांजा की बिक्री हो रही है, वीआईपी रोड में ड्रग्स मिल रहा है, होटल में खुलेआम ड्रग्स सेवन करते हुए वीडियो वायरल हो रही है। भाजपा सरकार अवैध नशीली वस्तुओं के तस्करी को रोकने में असफल हो गई है। भाजपा की सरकार अवैध नशा की वस्तुओं बेचने वालों को खुली छूट देकर शांत छत्तीसगढ़ को उड़ता छत्तीसगढ़ बनाने में तुली…

Read More

“अगर कांग्रेस बदलापुर की राजनीति करती, तो आधे भाजपा नेता होते जेल में” – धनंजय ठाकुर का बड़ा हमला

भाजपा नेताओं के परिजनों के ऊपर नान घोटाला, पनामा पेपर मामला, नकल प्रकरण, जमीन कब्जे के कई आरोप है रायपुर/21 जुलाई 2025। मंत्री केदार कश्यप के गजनी वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मंत्री केदार कश्यप को याद होना चाहिए उनकी पत्नी के स्थान पर उनकी साली ने परीक्षा दिया था, जिस पर नकल प्रकरण बना था। नान घोटाला में तत्कालीन मुख्यमंत्री के परिजनों के नाम नान डायरी में दर्ज हैं। पनामा पेपर मामले में भाजपा के…

Read More

भाजपा के नेता खुद मान रहे हैं अपनी सरकार की नाकामी” – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर का बड़ा हमला, भाजपा में बढ़ते असंतोष पर बोले – जनता ही नहीं, अब नेता भी हो गए हैं नाखुश

रायपुर /20जुलाई 2025/ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के नीतियों से किसान युवा मजदूर व्यापारी छात्र महिलाएं नाराज है ही भाजपा के नेता कार्यकर्ता भी नाखुश है।भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने लैलूंगा और धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया उन्होंने लिखा कि क्या लैलूंगा और धर्मजयगढ़ विधानसभा की जनता खराब सड़कों के कारण रोड…

Read More

“अडानी के हित में काम कर रही है भाजपा!” – हसदेव जंगल कटाई पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, दीपक बैज का तीखा हमला

राजस्थान को कोल खदान केंद्र सरकार ने 2015 और 2022 में आवंटन किया भाजपा की सरकार ने राजस्थान को खनन की अनुमति दी जिसका आभार राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जताया था उप मुख्यमंत्री एवं विधि मंत्री अरुण साव को पता है की कोल आवंटन केंद्र सरकार ने किया है इसलिए पत्रकार वार्ता में नहीं आये रायपुर/20जुलाई 2025/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने राजस्थान को कोयला खनन का अधिकार 2015 मेँ दिया जब केंद्र ने कोयला खनिज (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 के तहत कोयला खदानों…

Read More

भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र – दीपक बैज

अडानी के लूट के खिलाफ उठी आवाज को दबाने भूपेश बघेल के यहां ईडी गयी रायपुर/18 जुलाई 2025। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटने वालो तथा छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाने वालों की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य के जल, जंगल, जमीन सहित खनिज संपदा कोयला की खदानें तथा आयरनओर…

Read More

खाद की किल्लत, सट्टा एप, नकली शराब पर कांग्रेस का हमला — दीपक बैज बोले, डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को संकट में डाला

रायपुर/13 जुलाई 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कल आरंग के विधायक गुरू खुशवंत के वाहन पर पथराव हुआ। दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का काफिला जनता ने रोक कर आक्रोश प्रकट किया, नारेबाजी किया। उसके तीन दिन पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के काफिले को जनता ने घंटो रोक रखा। यह घटनाये बताती है कि सरकार जनता में पूरी तरह अलोकप्रिय हो चुकी है। जनता सरकार खिलाफ सड़को पर उतर रही है। यह घटना यह भी बताती है कि प्रदेश…

Read More