अडानी और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी 2 घंटे सभी प्रमुख मार्ग रहे बंद

पीसीसी दीपक बैज बस्तर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बिलासपुर-जांजगीर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर में शामिल हुए रायपुर/22 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा की अडानी के लूट के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी किया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के संरक्षण में अडानी राज्य की संपदा को लूट रहा, हसदेव से लेकर तमनार तक पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। अडानी की कोयला खदानों के लिए राज्य के जंगल उजाड़े जा रहे। बस्तर…

Read More

“अगर कांग्रेस बदलापुर की राजनीति करती, तो आधे भाजपा नेता होते जेल में” – धनंजय ठाकुर का बड़ा हमला

भाजपा नेताओं के परिजनों के ऊपर नान घोटाला, पनामा पेपर मामला, नकल प्रकरण, जमीन कब्जे के कई आरोप है रायपुर/21 जुलाई 2025। मंत्री केदार कश्यप के गजनी वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मंत्री केदार कश्यप को याद होना चाहिए उनकी पत्नी के स्थान पर उनकी साली ने परीक्षा दिया था, जिस पर नकल प्रकरण बना था। नान घोटाला में तत्कालीन मुख्यमंत्री के परिजनों के नाम नान डायरी में दर्ज हैं। पनामा पेपर मामले में भाजपा के…

Read More

जांच एजेंसियों को हथियार बनाकर विपक्ष को दबा रही है भाजपा: रायपुर में कांग्रेस का सशक्त विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र की रक्षा का ऐलान –  गिरिश दुबे बोले: जब तक तानाशाही बंद नहीं होगी, कांग्रेस की आवाज बंद नहीं होगी

रायपुर 20 जुलाई 2025 : केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह कार्यवाही पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है। इसी के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई।प्रदर्शन का आयोजन राजीव गांधी चौक, रायपुर के सामने किया गया, जो सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला…

Read More

22 जुलाई को कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी चक्का जाम : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी तथा अडानी के लूट के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय राजमार्गों एवं हर शहर, जिले के प्रमुख मार्गों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम प्रदेश कांग्रेस की पीएसी तथा विधायकों की बैठक रायपुर/19 जुलाई 2025। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति (पी.ए.सी.) तथा विधायकों की बैठक में ईडी की कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में ईडी कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित तथा बदले की कार्यवाही बताया। प्रदेश…

Read More

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सभी जिलों में फूंका गया ईडी और भाजपा का पुतला

रायपुर/19 जुलाई 2025। भाजपा सरकार के इशारे पर, प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा सरकार एवं प्रवर्तन निदेशालय ईडी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ईडी भारतीय जनता पार्टी और अडानी के एजेंट की भांति काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने…

Read More

ईडी की कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: भूपेश बघेल समेत दिग्गज नेता ने राजीव गांधी चौक पर किया विरोध धरना

रायपुर/18 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी के द्वारा की गई दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही और गिरफ्तारी के विरोध में राजीव गांधी चौक पर मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ कांग्रेस के विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,…

Read More

सीबीआई केस से बरी होते ही ईडी रेड! कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान – ये भाजपा का नया षड्यंत्र

रायपुर/10 मार्च 2025। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीडी मामले में कोर्ट से बरी होने के कारण भाजपा का षड़यंत्र बेनक़ाब होने के बाद बौखलाई भाजपा ने भूपेश बघेल के घर ईडी को भेजा है।भूपेश बघेल से भाजपा का डर कोई नया नहीं है। ज़ब वो पीसीसी अध्यक्ष थे तब रमन सरकार उनके पीछे राज्य की एजेंसियो को लगा कर रखी थी। उनके पैतृक गांव में खेत को नापने रमन सरकार ने भरी बरसात में राजस्व का पूरा दल भेजा था तथा भिलाई स्थित उनके मकान…

Read More

ईडी की रेड पर गरजी कांग्रेस! दीपक बैज बोले – जांच नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है

रायपुर/10 मार्च 2025। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्यवाही भाजपा की हताशा को दिखाता है। भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है। पिछले दिनों भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाये जाने के बाद पंजाब में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बना है उससे भाजपा डरी हुई है। पिछले हप्ते ही भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धाराशाई हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का…

Read More

कांग्रेस का ईडी के खिलाफ बड़ा ऐलान: 3 मार्च को रायपुर में होगा जंगी प्रदर्शन! कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव – दीपक बैज

रायपुर/02 मार्च 2025 : ईडी के द्वारा अपनी सीमाओं से परे जाकर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगा था, ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी अपनी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा…

Read More