जशपुर : जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई आयोजित

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तहत् विभिन्न प्रयोजन हेतु ऋण प्रकरण बैंक को प्रेषित हेतु की गई अनुशंसा युवाओं को स्व-रोजगार स्थापित एवं आत्मनिर्भर बनाने विभिन्न उद्यम हेतु दिया जाएगा का ऋण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार विगत दिवस जिला कार्यालय के मंत्रणा सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2023-24 अंतर्गत् जिले के युवाओं को स्व-रोजगार स्थापित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रयोजन हेतु ऋण प्रकरण बैंक को प्रेषित करने अनुशंसा की…

Read More

जशपुर जिले में 1 जून से अब तक 492.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 492.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 11 अगस्त तक औसत वर्षा 577.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 536.3 मिमी, मनोरा में 517.1 मिमी, कुनकुरी में 653.7 मिमी, दुलदुला में 577.2 मिमी, फरसाबहार में 251.0 मिमी, बगीचा में 532.6 मिमी, कांसाबेल में 290.7 मिमी, पत्थलगॉव में 459.4 मिमी…

Read More

जशपुर में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन के सहयोग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7.30 बजे जय स्तम्भ चौक से प्रारंभ होगी तथा बालाजी मंदिर होते हुए महाराजा चौक, सन्ना तिराहा, नगरपालिका, जैन मंदिर, बस स्टैण्ड, पुरानीटोली होते हुए रणजीता स्टेडियम जशपुर में समाप्त होगी। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के समस्त गणमान्य नागरिक एवं समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी से स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने की अपील की है। 

Read More

सरगुजा कमिश्नर ने बगीचा-चराईडांड सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा, गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण कर समय अवधि में पूर्ण करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज बगीचा चराईडांड सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, उपयुक्त श्री महावीर राम, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, एसडीएम श्री आर.एस. लाल, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, ठेकेदार, सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य में प्रगति लाने एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य…

Read More

सरगुजा कमिश्नर पहुंची राजपुरी जलप्रपात, सुंदरता देख प्रसन्नता प्रकट की, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के दौरे में आई सरगुजा कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने राजपुरी जलप्रपात पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पर्यटकों को सुंदर जलप्रपात को देखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने कहा। कमिश्नर ने राजपुरी जलप्रपात की सुंदरता को देख प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि यह जलप्रपात बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात के जैसा ही महसूस होता है। सरगुजा कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने…

Read More

सरगुजा कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का किया निरीक्षण : ब्लड बैंक केंद्र एवं अल्ट्रासाउंड मशीन व्यवस्थाओं की सराहना कर निरंतर बेहतर सेवा देने किया निर्देशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को दी जाने वाली सुविधा, दवाईयां, डॉक्टर्स, कर्मचारी, प्रसव सुविधा, पुरुष एवं महिला वार्ड, भर्ती मरीजों और ओपीडी की जानकारी लेते हुए लोगों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, उपयुक्त श्री महावीर राम, अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, एसडीएम श्री आर एस लाल,…

Read More

राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम के अन्तर्गत हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित, जशपुर जिले में बायोगैस संयंत्र का निर्माण हेतु लक्ष्य निर्धारित

घरेलू बायोगैस संयंत्र निर्माण हेतु सभी वर्ग के लिए 23 हजार रूपए तक दिया जाएगा अनुदान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर क्रेड़ा विभाग के द्वारा राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम के तहत् जिले के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। जिस हेतु जिले में 80 नग बायोगैस संयंत्र का निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्रेड़ा विभाग के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि बायोगैस संयंत्र एक ऐसा ईंधन का साधन है जिसे कोई भी ग्रामवासी जिसके पास समुचित मात्रा में जानवरों (4-6 मवेशी) का गोबर उपलब्ध हो, इस…

Read More

जशपुर जिला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन: स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा और पोषण आहार के बारे में दी गई जानकारी

बगीचा के रूपसेरा, लोटा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों को दी गई कृमि नाशक दवा आयरन टेबलेट एवं कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल के बारे में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 19 वर्षीय बच्चों किशोर किशोरियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल 400 मिग्रा का सेवन कराया गया…

Read More

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : जशपुर जिले के पत्थलगांव एवं मनोरा में मतदाताओं को किया गया जागरूक

मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से पत्थलगांव में 93 एवं मनोरा में 193 मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग कराने के उददेश्य से सभी राजस्व विभाग के अनुविभागीय कार्यालय एवं मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से विधान सभाओं के ग्रामों में भ्रमण कर मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपेड की जानकारी देने के साथ ही मतदान के लिए जागरूक किया जा है। इसी…

Read More

कुनकुरी पुलिस ने झारखण्ड बुचड़खाना ले जा रहे गाय बैल से भरे पिक-अप को पकड़ा, चालक गिरफ्तार, 3 आरोपियों की तलाश जारी

पिक-अप में भरे गये थे तीन रास गाय एवं आठ रास बैल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : बीती रात चेक गश्त पर रात्रि करीब 1ः30 बजे निकली कुनकुरी पुलिस की टीम गड़ाकाटा सीमा के पास थी उस समय मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव तरफ से पिक-अप क्रमांक जेएच 01 ईके 9874 में मवेशी गाय बैल लोड कर झारखण्ड बुचड़खाना लेकर जा रहे है। पिक-अप में ड्रायवर सहित तीन व्यक्ति है। सुचना मिलने पर सूचना की तस्दीक नाकाबंदी एवं कार्यवाही हेतु कुनकुरी पुलिस टीम गवाहों को साथ में लेकर…

Read More