मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में किया स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, फोटो प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

जशपुर, 8 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के बाजारडाँड में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन और योगदान पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक पत्थलगांव, विधायक जशपुर, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव , आयुक्त सरगुजा संभाग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।

Read More

सांप के काटने से गई महिला की जान, जशपुर प्रशासन ने परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी

जशपुर 07 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम मुढ़ी निवासी बसंती बाई का सांप के काटने से 27 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता श्री बंधू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास कर्मचारियों ने वेतनमान और नियमितीकरण की उठाई मांग, संघ ने प्रशासन को 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी…पढ़ें पूरी खबर..!

जशपुर, 07 मार्च 2025: आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ, जिला शाखा जशपुर ने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी वर्षों से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती है, तो वे चरणबद्ध आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांगें: 🔹 कलेक्टर दर व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का समायोजन: विभागीय छात्रावासों और आश्रमों में कार्यरत 439 कलेक्टर दर कर्मचारी और 195 दैनिक वेतनभोगी…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर बिजली संकट का समाधान: ट्रांसफार्मर बदला, अब गांव में मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति!

ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया में बदला गया ट्रांसफार्मर, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 06 मार्च 2025/ लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर बड़ी राहत मिली है। ट्रांसफार्मर के बदले जाने से इस समस्या का सामाधान हो गया है। जिससे प्रसन्न ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर…

Read More

सुबह-सुबह जशपुर में हड़कंप! जशपुर में फर्जी दस्तावेज पर रह रहे संदिग्धों की धरपकड़, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा एक्शन!

बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से बाहर से आकर व्यापार करने वाले, संदेहियों की जशपुर पुलिस ने उनके ठिकानों पर जाकर सघन जांच की लंबे समय से जशपुर क्षेत्र में रह रहे कुल 92 बाहरी लोगों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज की बारीकी से जांच की गई बाहरी लोगों का उनके मूल निवास से सत्यापन भी कराया जावेगा जशपुर, 6 मार्च 2025 : एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह को विगत दिनों कुछ गोपनीय सूचना मिली कि कुछ संदेही लोग अपना फर्जी आधारकार्ड बनवाकर लंबे समय से जशपुर…

Read More

बिछड़ों को मिलाने का जुनून! ‘ऑपरेशन मुस्कान’ : सुनसान राहों में खोए थे दो मासूम, लेकिन जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला, परिजनों की खुशियों का ठिकाना नहीं!

सूचना के 24 घंटे के भीतर जशपुर पुलिस ने दो गुम बच्चों को ग्राम तलसरा जिला सुंदरगढ़ (उड़िसा) से ढूंढ सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत जशपुर, 6 मार्च 2025/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.03.25 को थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने थाना फरसाबहार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.03.25 को उसका 14 वर्षीय नाबालिक बेटा और उसका नाबालिक दोस्त, दोनों कक्षा सातवीं में पड़ते हैं, स्कूल छुट्टी के पश्चात घर ना आकर अपनी अपनी साइकल से कही चले गए हैं,…

Read More

जशपुर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल ! SSP शशि मोहन सिंह ने 22 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश किया जारी, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती….पढ़ें पूरी खबर…

जशपुर, 06 मार्च 2025 : जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने और कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह द्वारा 22 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, और सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें। प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम जशपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए…

Read More

स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में कुनकुरी में ऐतिहासिक स्वास्थ्य शिविर,  08 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरण!

मुख्यमंत्री श्री साय शिविर में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फुड बॉस्केट एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण-पत्र करेगें वितरण शिविर में एम्स रायपुर के जनरल मेडीसीन विभाग सहित विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का किया जाएगा उपचार जशपुर, 05 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उनके विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी मंे 08 मार्च को जिला प्रशासन जशपुर द्वारा स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन एम्स रायपुर के सहयोग से बालासाहेब देशपाण्डे महाविद्यालय मैदान सलियाटोली कुनकुरी में किया जा रहा है। उक्त शिविर…

Read More

जशपुर : शहर का सौंदर्य बढ़ाने की कवायद! कलेक्टर ने जयस्तंभ चौक और अटल परिसर निर्माण की प्रगति पर जताई सख्ती

जशपुर, 05 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास जिले के लगातार दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जाएजा ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें गुणवतापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर ने जशपुर नगरपालिका क्षेत्र में जयस्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण कार्य और जिला संग्रहालय परिसर में बन रहे अटल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास आज सुबह जिला चिकित्सालय के समीप जयस्तंभ चौक में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का…

Read More

नकली स्कीम – असली लूट! ‘3 गुना मुनाफे’ के झांसे में हजारों लोगों की जमा-पूंजी उड़ा ले गया शातिर चिटफंड गैंग! जशपुर पुलिस ने इंदौर से दबोचा सरगना!

54 करोड़ की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार, विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर जितेन्द्र बीसे को काफी मशक्कत के बाद जशपुर पुलिस दबोच लाई इंदौर (मध्य प्रदेश) से, छत्तीसगढ़ के 08 जिले जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर एवं बलौदाबाजार के कुल 11396 निवेषकों से 54,38,11,862 रू. (चौवन करोड़ अड़तीस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रू.) की ठगी में सम्मिलित रहा है आरोपी, आरोपी जितेन्द्र बीसे गिरफ्तारी के भय से अपनी पहचान छिपाकर एवं हुलिया बदलकर…

Read More