मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर विकास की ओर बढ़ रहा जशपुर : मुस्कूटी को मिलेगी नई सड़क, कीचड़ भरी राहों से मुक्ति

4 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से बनेगी डामरीकरण सड़क, मुस्कूटी से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए मिली स्वीकृति ग्रामीणों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर जताया सीएम साय का आभार समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के मुस्कूटी से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से 4 करोड़ 28 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। यह सड़क निर्माण स्थानीय जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी, क्योंकि इससे न केवल…

Read More

कण्डोरा में जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक स्थलों पर सफाई हेतु चलाया अभियान

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सभी सार्वजनिक स्थलों में की जा रही सफाई समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितम्बर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर देश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कुनकुरी के ग्राम पंचायत कण्डोरा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ करने हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें सरपंच, पंचों एवं जनपद पंचायत कुनकुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलकांत श्रीवास एवं…

Read More

स्वच्छता ही सेवा 2024 : बगीचा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई कर दिया गया स्वच्छता का संदेश

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ बगीचा जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत् सामुदायिक शौचालय के साथ ही अन्य जगहों की साफ-सफाई करके ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। साफ-सफाई के उपरांत ग्रामीणों को बताया गया कि स्वच्छता को अपने दिनचार्या में शामिल कर समाज को स्वच्छ रखने का संदेश दे सकते हैं।

Read More

पैरालिसिस से पीड़ित मानकुवेर नाग को सीएम विष्णुदेव साय ने दी व्हीलचेयर, जीवन हुआ आसान

सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर प्रदान कर उनकी समस्या सुनी मानकुवेर नाग और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के द्वारा लोगों की मदद करने का सिलसिला सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में पैरालिसिस बीमारी से जूझ रही बगीचा तहसील के महादेवडांड टुकुपानी निवासी श्रीमती मानकुवेर नाग चलने-फिरने में असमर्थ थीं। उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर व्हील चेयर प्रदान की गई है।…

Read More

जशपुर में जय हो स्वयंसेवकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक ने किया उत्साहवर्धन

स्वयं सेवकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक मुद्दों की दी गयी जानकारी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितम्बर/ जिले में जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ की सहायता से चलाए जा रहे ‘जय हो’ स्वयंसेवकों हेतु बुधवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन कन्या महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के द्वारा जिले में जय हो स्वयंसेवकों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को जागरूक करने एवं सामाजिक उत्थान हेतु जय हो…

Read More

गंभीर रूप से बीमार मुन्नू बाई को तत्काल मिली मेडिकल सहायता : सीएम कैम्प कार्यालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराया एम्बुलेंस

समदर्शी न्यूज़ जशपुर,19 सितंबर/ उच्च रक्तचाप और सांस लेने में परेशनी से जूझ रही बुजुर्ग मुन्नू बाई को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता उपलब्ध कराकर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मुन्नू बाई फरसाबहार ब्लाक के बनगांव की रहने  वाली है। मरीज की बहु करमवती ने बताया कि गुरूवार की सुबह लगभग 5 बजे उनकी सास मुन्नू बाई की तबियत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्क़त होने लगी। स्वजनों ने स्थानीय स्तर पर जांच कराया। जिसमे उनका बीपी बढ़ा…

Read More

जशपुर में 936.3 मिमी बारिश, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितम्बर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 936.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 956.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 800.1 मिमी, मनोरा में 1312.0 मिमी, कुनकुरी में 1275.6 मिमी, दुलदुला में 882.8 मिमी, फरसाबहार में 578.5 मिमी, बगीचा में 1127.3 मिमी, कांसाबेल में 791.5 मिमी,…

Read More

दुलदुला में डूबने से हुई मौत, परिवार को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम जुड़वाईन निवासी आशी एक्का का तालाब के पानी में डुबने से 25 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता अलमा तिर्की  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

ऑपरेशन शंखनाद के अंतर्गत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : रातभर चली मुठभेड़ में 36 गौवंश मुक्त, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया तस्करों का पीछा, 3 वाहन जब्त, जंगल में गौवंश छिपाकर तस्कर हुए फरार, झारखंड के लिए हो रही थी तस्करी, पुलिस की सतर्कता ने किया नाकाम

थाना नारायणपुर में अज्ञात गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध, जशपुर पुलिस द्वारा अभी तक कुल 558 गौ-वंश को तस्करों से मुक्त कराते हुये कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं तस्करी में प्रयुक्त कुल 33 वाहनों को किया गया है जप्त समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को बीते दिनांक की रात्रि में मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ मवेशी तस्कर अलग-अलग…

Read More

जशपुर : महिला ने रचा धोखा, नाबालिग को बनाया शिकार, सायबर सेल ने बचाई मासूम की जिंदगी, नाबालिग को बहलाकर ले गई महिला को कुनकुरी पुलिस ने जिंद (हरियाणा) से किया गिरफ्तार

आरोपिया महिला के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 137/24 धारा 137(2) भा.न्या.संहिता एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुनकुरी क्षेत्र के प्रार्थी ने दिनांक 27.08.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र दिनांक 22.08.2024 फुटबाल मैच देखने जा रहा हूं कहकर घर से निकला, जो वापस घर में नहीं आया। परिजनों द्वारा बालक की आस-पड़ोस, रिष्तेदारी में पाटासाजी की गई कोई पता नहीं चला। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त किया गया…

Read More