जशपुर में पोषण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

लापरवाही बरतने वाले उचित मूल्य दुकान को निरस्त करने की कार्यवाही करे समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारीयों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों सभी विकास खंड में खाद्य विभाग की टीम , सरपंच, और उचित मूल्य दुकान के संचालकों की संयुक्त बैठक लेकर सभी पात्र राशनकार्ड धारी हितग्राहियों प्रत्येक माह निर्धारित समय में राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई पात्र हितग्राही राशन से वंचित न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर…

Read More

दुलदुला के चांपाटोली में पीडीएस दुकान का निरीक्षण : चावल का भंडार, 341 कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 अगस्त/ खाघ विभाग की टीम द्वारा ग्राम पंचायत चांपाटोली वि.खण्ड दुलदुला की पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया गया दुकान का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान चावल 2.0 कि्वटल पाया गया मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच अल्बन तिग्गा उपस्थित थे  जिनके द्वारा उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जाना बताया गया। दुकान से 413 राशनकार्ड कार्डधारी हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। टीम के दुकान जांच समय तक  341 कार्डधारियों को खाद्यान्न का वितरण कर दिया गया था।

Read More

ब्रेकिंग : मो. इकबाल अहमद खान प्रभारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी को कलेक्टर ने किया कारण बताओ नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर 31 अगस्त/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने मो. इकबाल अहमद खान, प्रभारी प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी, विकासखण्ड-कुनकुरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया नोटिस में कहा गया है कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर आपके द्वारा अशासकीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा-12वीं के 02 छात्रों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना अनाधिकृत प्रवेश दिया गया। जिन विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया, उनमें से एक छात्र के द्वारा दिनांक 28.08.2024 को प्रातः 10:10 बजे के…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमटोली की प्रधान पाठक श्रीमती चन्द्रकला खेस्स निलंबित

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 अगस्त/ श्रीमती चन्द्रकला खेस्स, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमटोली (बच्छरांव) विकासखण्ड-बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) के विरूद्ध प्राप्त शिकायत का जांच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा किया गया प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्रीमती चन्द्रकला खेस्स, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमटोली (बच्छरांव) विकासखण्ड-बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-जशपुर दिनांक 14.08.2024 द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। श्रीमती चन्द्रकला खेस्स, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमटोली (बच्छरांव) विकासखण्ड-बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर घांसीमुंडा राजस्व ग्राम घोषित, उत्साहित ग्रामीणों ने कैम्प कार्यालय पहुंच कर जताया आभार, 16 वर्षों से ग्रामीण कर रहे थे मांग

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार ने घासीमुंडा गांव को राजस्व ग्राम घोषित कर दिया है। अपनी 16 साल पुरानी मांग पूरी होने से घांसीमुंडा गांव के रहवासी प्रसन्न है। ग्रामीणों ने सीएम कैम्प कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। क्षेत्र की बीडीसी सरिता पैंकरा ने बताया कि घांसीमुंडा गांव को राजस्व ग्राम बनाने के लिए स्थानीय रहवासी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीण एकजुट हो कर सांसद रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध…

Read More

सहायक संचालक नूतन सिदार ने जनसंपर्क अधिकारी जशपुर का संभाला पदभार, जशपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने किया स्वागत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/ जशपुर जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सहायक संचालक नूतन सिदार ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जशपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले के पत्रकारों की विशेष मांग पर नूतन सिदार की दुबारा पदस्थापना की गई है, जिससे पत्रकारों के बीच खुशी की लहर है। पत्रकारों ने इस फैसले के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। नूतन सिदार की पदस्थापना को लेकर पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले…

Read More

जशपुर में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया दम

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/ हॉकी का जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान जशपुर में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी कन्या महा. विद्यालय जशपुर एस. केरकेट्टा के द्वारा मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर फूलमाला अर्पण किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कुल तीन टीमों ने…

Read More

जशपुर में उद्योगों को मिलेगा नया आयाम, सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के संबंध में कार्यशाला हुई आयोजित

राज्य के उद्योगों को 16 विभागों के माध्यम से मिलने वाली 90 से अधिक सेवाएं कराया जाएगा उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वाणिज्यि एवं उद्योग विभाग द्वारा सिंगल विण्डो सिस्टम 2.0 के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान वाणिज्यि एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक एम.एस. पैकरा ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 से राज्य के उद्योगों को 16 विभागों के माध्यम से मिलने वाली 90 से अधिक…

Read More

जशपुर में बच्चों के पोषण की स्थिति जानने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, गड़बड़ी पर अधिकारियों ने की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/ जिले में बच्चों का पोषण एवं सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत एसडीएम बगीचा ओंकार यादव ने ग्राम पंचायत सुलेसा में आंगनबाड़ी का निरीक्षण करते हुए वजन जांच कराते हुए भवन जर्जर पाया गया। जिसके लिए प्रतिवेदन भेज कर मरम्मत करवाने को कहा गया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र भड़िया का भी औचक निरीक्षण किया। जहॉ अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। जांच के दौरान कुल…

Read More

जशपुर में कुडूक और सादरी भाषा की पुस्तकें लिखने का काम शुरू, डाईट में लेखन कार्य हेतु कार्यशाला आयोजित

राज्य शासन द्वारा कक्षा 01 से 05 तक की कुडूक एवं सादरी भाषा की पुस्तक लिखने जिले को दी गई है जिम्मेदारी समदर्शी न्यूज़ जशपुर 30 अगस्त/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर को कक्षा 01 से 05 तक की कुडूक एवं सादरी भाषा की पुस्तक लिखने की ज़िम्मेदारी दी गई है। जो की बहुभाषा शिक्षा के अंतर्गत् आता है। जिस हेतु 29 एवं 30 अगस्त तक दूसरी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे ज़िलें के 25 शिक्षक व्याख्याता एवं सेवनिवृतत…

Read More