विकास के नए आयाम स्थापित करने में जुटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह ग्राम बगिया में मिलने वालों का लगा रहा तांता, लोग अपनी समस्याओं और मांगो को लेकर मिल रहे

मुख्यमंत्री श्री साय ने उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों का तत्काल किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव से आज उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में आम लोगों को मिलने वालों का ताता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं ने निराकार और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही मौखिक रूप से मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां…

Read More

जशपुर में मोटर साइकिल चोरी का पर्दाफाश : सूरजपुर और जशपुर में चोरी की वारदातें करने वाला आरोपी सहयोगी के साथ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

जशपुर पुलिस पकड़ लाई पुराना चोर अजय सिंह मरावी निवासी खड़गवांकला थाना प्रतापपुर को, फरार आरोपी अजय सिंह मरावी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी किया गया था स्थाई वारंट. अजय सिंह मरावी के कब्जे से सूरजपुर जिले से चोरी की हुई मोटरसाइकिल जप्त, अजय सिंह मरावी के विरुद्ध जिला सूरजपुर, सरगुजा एवं जशपुर जिले के थानों में चोरी का अपराध पूर्व से दर्ज, अजय सिंह मरावी का सहयोगी आंनद पाल निवासी खुटेरा भी चोरी की मोटरसाइकिल सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा, आनंद पाल की सहायता से अजय सिंह मरावी जशपुर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बगिया में हुआ आत्मीय स्वागत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बगिया हेलीपैड, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचे। हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों,‌‌ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, डीएफओ श्री जितेन्द्र उपाध्याय ने आत्मीय स्वागत किया।

Read More

राशनकार्डों के ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 सितम्बर : हितग्राही पास के किसी भी उचित मूल्य दुकान में जाकर करा सकते हैं ई-केवाईसी.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 24 सितम्बर / खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत् प्रचलित राशनकार्डों के ई-केवाईसी की तिथि 30 सितम्बर 2024 तक निर्धारित है। जिले में कुल 2 लाख 51 हजार 203 राशन कार्ड प्रचलन में है। जिसमें कुल 9 लाख 06 हजार 624 सदस्य है। जिसमें से 7 लाख 18 हजार 573 सदस्य का ई-केवाईसी किया जा चुका है। शेष राशन कार्ड हितग्राहियों की ई-केवाईसी सुविधा हेतु संबंधित उचित मूल्य दुकान में जाने आवश्यकता नहीं है। पास के किसी भी उचित मूल्य दुकान में…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 944.3 मिमी वर्षा की गई दर्ज, सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 24 सितम्बर / जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 944.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1003.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 3.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 802.9 मिमी, मनोरा में 1312.4 मिमी, कुनकुरी में 1284.5 मिमी, दुलदुला में 882.8 मिमी, फरसाबहार में 581.8 मिमी, बगीचा में 1146.3 मिमी, कांसाबेल में 796.3…

Read More

सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ.

सुखनाथ का हुआ निःशुल्क ईलाज, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ जशपुर 24 सितम्बर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में निवासरत् लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभ पहुँच रहा है। इसी योजना के अंतर्गत ग्राम खोंगा निवासी सुखनाथ राम का आयुष्मान कार्ड से मुफ्त ईलाज हुआ। अब सुखनाथ राम पूरी तरह स्वस्थ हैं। हितग्राही सुखनाथ ने बताया कि एक दिन इनके पेट में तेज दर्द उठा। डॉक्टरों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी आँतों में समस्या…

Read More

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु चार लाख की राशि स्वीकृत !

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर / कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बहनाटांगर निवासी नुवेल केरकेट्टा की नहर के पानी में डुबने से 28 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक की निकटतम वारिस उनकी पत्नी फिलिस्ता केरकेट्टा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुजुर्गों की सेहत का रख रहे हैं  विशेष ध्यान : लोदाम में लगा बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया और परामर्श दिया गया। इस दौरान शिविर में बुजुर्गों की एनीमिया जांच, शुगर जांच, खून जांच सहित अन्य जांच की गई। इसके साथ ही लोदाम के स्कूली बच्चों को पोषण आहार की जानकारी दी गई और हिमोग्लोबिन की  जांच की गई।

Read More

गुमनाम पत्र के आधार पर आरोप लगाकर आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छवि खराब करना चाहतें है भूपेश बघेल – कृष्ण कुमार राय

सीएम कैम्प पर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्र पर किया पलटवार, महादेव सट्टा मामले में गले तक फंसे बघेल पहले स्वयं आइना देखले समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितंबर/ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की छवि धूमिल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आधार व तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। कैम्प कार्यालय राज्य सरकार के आदेश के तहत विधिपूर्वक संचालित किया जा रहा है ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। बीते 9 माह में बगिया स्थित कैम्प कार्यालय ने जशपुर…

Read More

बिना सूचना दिये सन्ना ग्राम के मेन रोड में चक्का-जाम करने वाले कुल सात आरोपियों के विरूद्ध थाना में हुई नामजद एफआईआर दर्ज, जांच जारी.

आरोपियों के विरूद्ध थाना सन्ना में अपराध क्रमांक 63/24 धारा 126(2), 191(2) भा.न्या.सं. का अपराध दर्ज. आरोपियों के नाम – 1.अरविन्द कुजूर उम्र 45 साल निवासी सन्ना मांझाटोली, 2.अंचलेश लकड़ा उम्र 25 साल निवासी सरनाटोली सन्ना, 3.जगेश्वर खलखो उम्र 45 साल निवासी सन्ना, 4.विनोद भगत उम्र 38 साल निवासी सरनाटोली सन्ना, 5.इनायत खान उम्र 45 साल निवासी सन्ना, 6.सुनील उर्फ बंटी उम्र 35 साल निवासी शिक्षक कालोनी सन्ना, 7.राजेश प्रधान निवासी सरनाटोली सन्ना. समदर्शी न्यूज़ जशपुर,23 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार किसी…

Read More