माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों मिलेगी महतारी वंदन की सौगात महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी:65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 4 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। महतारी वंदन…
Read MoreTag: #Chhattisgarh
अब नहीं रहेगा हादसों का डर! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर बनेगा मजबूत और आधुनिक पुल
आवागमन होगा और भी सुरक्षित 120 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4.86 करोड़ रुपए स्वीकृत जशपुर, 03 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास ने नई रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में बुनियादी ढांचे के निर्माण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार ठोस पहल की जा रही है। सड़कों, पुलों और अन्य अधोसंरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को सुविधा मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संस्थानों की पहुंच आसान हुई है। इसी कड़ी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रतनपुर महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर, 30 सितंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर पहुँचकर मां महामाया का दर्शन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की और उन्हें नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह सहित महामाया ट्रस्ट के…
Read Moreधनंजय सिंह ठाकुर का आरोप: जैम पोर्टल के जरिए सरकारी खरीदी में स्थानीय बुनकरों और लघु उद्योगों को नजरअंदाज किया जा रहा
रायपुर/30 सितंबर 2025। सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले चादर पर्दा दूसरे राज्यों के खरीदी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार जैम पोर्टल के माध्यम से सरकारी अस्पताल जेल एवं अन्य सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले हजारों की तादाद में चादर, पर्दा, तकिया, कवर को तमिलनाडु, गुजरात एवं अन्य राज्यों के सप्लायरों से खरीदी कर रही है ऐसे में प्रदेश के बुनकर हथकरघा, व्यवसायी, हैंडलूम, लघु उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्या यही वोकल…
Read Moreछत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की दुर्दशा : करोड़ों के भुगतान रुके, छोटे ठेकेदार बर्बादी की कगार पर, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने BJP सरकार पर दोषारोप लगाया
रायपुर/30 सितंबर 2025। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और भुगतान में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की कमीशनखोरी, दुर्भावना और भेदभावपूर्ण रवैए से जल जीवन मिशन दम तोड रहा है। हजारों करोड़ का भुगतान लंबित है, वित्त विभाग के तय गाइडलाइन के मुताबिक सिंगल विलेज योजनाओं के भुगतान के लिए 371 करोड़ की जो राशि भेजा गया था उसे मोटे कमीशन के लालच में वापस मंगाकर अपने चहेते मल्टी विलेज योजनाओं की एजेंसियों को दिया है, सरकार…
Read Moreराजनांदगांव से रायपुर तक अवैध शराब की सप्लाई, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप
रायपुर/30 सितंबर 2025। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है। छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार शराब की काली कमाई में डूबी हुई है। राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। मुंगेली में स्कूल को अवैध शराब का डंप यार्ड बना दिया गया। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, राजनांदगांव सहित प्रदेश के सभी शहरों में नकली होलो ग्राम लगा कर अवैध शराब बेची जा रही। पड़ोसी राज्यों…
Read Moreपौने दो साल में 5 लाख गोवंश गायब, 2500 से अधिक गाय भूख और दुर्घटना से मरी : प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
रायपुर/29 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात : बागबहार में बनेगा 1.65 करोड़ की लागत से आधुनिक विश्राम गृह, मिली प्रशासनिक मंजूरी
जशपुर, 29 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है।उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है,जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय…
Read Moreधान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला जीएसटी सुधार का लाभ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जीएसटी बचत उत्सव के बीच ट्रैक्टर शोरूम पहुंचकर किसानों से किया आत्मीय संवाद
जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 26 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। श्री साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी श्री रवि कुमार साहू को…
Read Moreछत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में निभाएगा अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “मेक-इन-सिलिकॉन” का शुभारंभ
रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है। ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि,…
Read More