टपकती छत से सुरक्षित छत तक : जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली गरीब परिवारों की जिंदगी, मणिभूषण मिंज अपने परिवार के साथ खुद के पक्के मकान में खुशहाल जीवन कर रहे व्यतीत

जशपुर, 30 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों के पक्के मकान बनाने के सपने साकार हो रहे हैं। चेहरे में खुशी जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है। साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। जशपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर विशेषकर गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और उनके परिवारिक जीवन में बदलाव आ रहा है। दूरस्थ अंचलों में निवासरत् बाहुल्य वाले इलाकों के लोगों तक योजना का लाभ…

Read More

महानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल : इंजीनियरों की टीम हर हफ़्ते करेगी काम, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढाँचा

नई दिल्ली, 30 अगस्त : भारत की एक प्रमुख नदी, महानदी, जो छत्तीसगढ़ से निकलकर ओडिशा होकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है, लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई है। इस लंबे विवाद को बातचीत से हल करने के लिए 30 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिवों और जल संसाधन विभाग के सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों राज्यों ने माना कि यह समस्या बहुत पुरानी और कठिन है, लेकिन लोगों और दोनों राज्यों के भले…

Read More

जापान में निवेश से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक छत्तीसगढ़ की वैश्विक साझेदारी को सुदृढ़ कर रहे हैं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 23 अगस्त 2035/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपने सतत प्रयासों के माध्यम से स्वयं को वैश्विक मंच पर एक प्रतिस्पर्धी एवं दूरदर्शी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ में औद्योगिक सहयोग तथा वैश्विक साझेदारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक…

Read More

जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन, 109 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी गईं निःशुल्क दवाइयां

जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जहां चिकित्सकों द्वारा तत्समय जांच कर परामर्श करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की। इस कैम्प में रक्तचाप, मधुमेह, मौसमी बुखार, ज़ुखाम जैसी बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कुल 109 महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच…

Read More

मातृशक्ति का वंदन! महतारी सम्मेलन में विधायक रायमुनी भगत बोलीं – नारी दुर्गा भी है, रणचंडी भी, समाज की दशा और दिशा तय करने वाली शक्ति भी

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को महतारी सम्मेलन का आयोजन जशपुरनगर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस महतारी सम्मेलन में आयी महिलाओं को स्थानीय सादरी भाषा में संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने…

Read More

10 आपराधिक मामले और 8 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के बाद आखिरकार जिला बदर हुआ शातिर बदमाश अजय अनंत

माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर- चाम्पा द्वारा की गई जिला बदर की कार्यवाही छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत् जिला बदर की कार्यवाही किया गया। आदतन बदमाश के विरुद्ध अलग- अलग धाराओं के तहत् कुल 10 अपराधिक प्रकरण एवं 08 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दर्ज है। बदमाश के विरूद्ध लूट करना, चोरी करना, लोगो को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देना एवं आर्म एक्ट के मामले संबंधी अलग- अलग अपराध पंजीबद्ध है जाजगीर-चाम्पा, 23 अगस्त 2025 : पुलिस द्वारा आदतन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर को मिली बड़ी सौगात, कोनपारा तालाब दलटोली डेम के जीर्णोद्धार हेतु 3.47 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

जशपुर 23 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से जिले के फरसाबहार विकास खंड के कोनपारा तालाब (दलटोली डेम) का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन द्वारा विकासखंड फरसाबहार की कोनपारा तालाब दलटोली डेम का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु लागत राशि रु. 347.21 लाख (रूपये तीन करोड़ सैतालीस लाख ईक्कीस हजार) प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Read More

छत्तीसगढ़ में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त, किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर– सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/18 अगस्त 2025। अघोषित बिजली कटौती को लेकर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा के 20 महीने के कुशासन में ही 8-8 घंटे बिजली कटौती होने लगी है। एक तरफ खंडवर्षा से मैदानी क्षेत्रों के पानी की कमी के चलते खेती में दरारें पड़ रही है, बिजली कटौती के कारण किसान पंप से भी सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, कई जिलों में किसान बांध से पानी छोड़ने की मांग को लेकर लगातार आंदोलित हैं,…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज की मुलाकात, अयोध्या में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ हेतु दिया आमंत्रण

रायपुर, 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रीरामहर्षण मेथिल संख्य पीठाधीश्वर, श्री अयोध्याधाम से पधारे स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 5 से 14 अक्टूबर 2025 तक अयोध्या, उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाले “अंतर्राष्ट्रीय 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम मंत्र जप अनुष्ठान महायज्ञ” के भव्य समारोह के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  आमंत्रण के…

Read More

“स्टेट कैपिटल रीजन से विकास की रफ्तार दोगुनी होगी” : CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, भिलाई को 241.50 करोड़ की सौगात और नए निगम भवन के लिए 20 करोड़ की घोषणा

रायपुर 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को   लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर…

Read More