11 हजार से ज्यादा समूह, एक लाख से अधिक महिलाएं! जशपुर में महिला शक्ति का महा अभियान, घर-घर से निकल रही आत्मनिर्भरता की कहानी

स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं कर रहीं आय अर्जन, स्वरोजगार बना प्रेरणा का स्रोत जशपुर 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सभी विकास खंड में 11 हजार 559 स्व सहायता समूह का गठन किया गया है जिसमें 1 एक लाख 24 हजार 117 महिला सदस्य जुड़े हुए हैं। और विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन गए हैं। विभाग से…

Read More

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ‘छत्तीसगढ़ वॉच’ के 15वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल रायपुर 19 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के 15वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने समाचार पत्र की 15 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वॉच ने निरंतर स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी है, जो एक सशक्त लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया…

Read More

मुख्यमंत्री 19 जुलाई को एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का करेंगे उद्घाटन

रायपुर, 18 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 19 जुलाई को नवा रायपुर, अटल नगर के सेक्टर-5 में एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। छत्तीसगढ़ को औद्योगिक और चिकित्सा नवाचार का हब बनाने की दिशा में एस्पायर फार्मास्यूटिकल इकाई का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ‘मेक इन छत्तीसगढ़’ अभियान का हिस्सा है। यह संस्थान अनुसंधान, विकास और निर्यात के लिए भविष्य में छत्तीसगढ़ का केंद्र बनेगा। यह हाई-टेक फार्मा इकाई न केवल नवीनतम तकनीकों से…

Read More

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के बच्चों से की आत्मीय मुलाकात रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से  छत्तीसगढ़ विधानसभा में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले की सुदूरवर्ती पाँच ग्राम पंचायतों के बच्चों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में…

Read More

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट:प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए जताया आभार

रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से  छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में राजनांदगांव जिले के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ निरंतर जनहित में कार्य कर रही है।  प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए सभी प्रक्रियाओं को चरणबद्ध रूप से ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुगम, सरल और सुलभ सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय…

Read More

बैंक सखी जीनत परवीन की मिसाल: गाँव-गाँव तक बैंकिंग सेवा पहुँचाकर बनीं आत्मनिर्भरता और सशक्त महिला का प्रतीक!

जशपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम चरईडाड़ निवासी श्रीमती जीनत परवीन, वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। श्रीमती जीनत परवीन बताती हैं कि योजना से जुड़ने से पहले वे एक साधारण गृहिणी थीं। लेकिन 2019 में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के…

Read More

राजनांदगांव के लिए बड़ी खबर NH53 (NH6) के किनारे बनेगी सर्विस लेन, मेडिकल कॉलेज से आर.के. नगर चौक तक दोनों तरफ 7 किलोमीटर सर्विस लेन को मिली स्वीकृति, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने 12 जून और राजनांदगांव सांसद ने 14 जून को केंद्रीय मंत्री को लिखा था पत्र

यह सर्विस रोड आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही दुर्घटनाओं को कम करने में बनेगा सहायक। : वि.स. अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव 08 जुलाई 2025 : राजनांदगांव में बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखकर परिवहन की सुविधाओं के विस्तारीकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 (पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6) पर स्थित अटल बिहारी वाजपई मेमोरियल मेडिकल कॉलेज पेंड्री से आरके नगर चौक तक दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने की आवश्यकता पर गंभीरता से विचारकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री…

Read More

मैनपाट तैयार स्वागत को: मुख्यमंत्री साय के तीन दिवसीय दौरे को लेकर शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, हर स्थल पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

अम्बिकापुर 05 जुलाई 2025/ सरगुजा जिले के मैनपाट में 07 जुलाई से 09 जुलाई 2025 तक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारियां जारी है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक को नोडल अधिकारी और श्री सीतापुर एसडीएम श्री नीरज कुमार कौशिक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी कार्यक्रम के संचालन…

Read More

ईरकभट्टी के बच्चों की आँखों में लौटी चमक, बंद स्कूल में फिर से गूंजे क, ख, ग…..

नियद नेल्ला नार और युक्तियुक्तकरण से माओवाद प्रभावित गाँव में लौटी शिक्षा की रौशनी रायपुर, 04 जुलाई 2025/ कभी वीरान पड़ा था ये स्कूल…. दरवाजों पर ताले लटकते थे, कमरे धूल और सन्नाटे से भरे रहते थे। लेकिन आज वही ईरकभट्टी का प्राथमिक शाला बच्चों की चहचहाहट और पाठों की गूंज से फिर से जीवंत हो उठा है। अबुझमाड़ के इस सुदूर गांव में फिर से शिक्षा की लौ जल उठी है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना और युक्तियुक्तकरण की…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय से रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट, राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में शामिल होने का दिया आमंत्रण

रायपुर 3 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 20 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से समाज के युवाओं के उत्थान एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा समाज के कल्याणार्थ किए…

Read More