रायपुर 30 सितम्बर 2025/ सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री टंकराम वर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन…
Read MoreTag: #CMVishnuDevSai
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय : दिव्यांगजनों का ₹24.50 करोड़ ऋण माफ, स्पेशल एजुकेटर भर्ती नियमों में छूट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ऋण सुविधा
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक राज्य के विकास और जनहित के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रही। बैठक में दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए ₹24.50 करोड़ के बकाया ऋण की एकमुश्त वापसी का निर्णय लिया गया। साथ ही, राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई। शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में भी सरकार ने…
Read Moreउत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
रायपुर, 30 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री श्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया…
Read Moreछत्तीसगढ़ से झारखंड-ओडिशा को जोड़ेगी जशपुर की ‘जीवनरेखा’ : मुख्यमंत्री साय के आदेश पर 3.38 करोड़ की स्वीकृति से बदलेगा विकास का नक्शा ! अब बदलेगा जशपुर का भविष्य! सिंगीबहार-अबीरा मार्ग बनेगा आर्थिक विकास की धुरी, मुख्यमंत्री साय की पहल से तेज़ी पर सुदृढ़ीकरण कार्य.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु स्वीकृति सिंगीबहार-अबीरा मार्ग का निर्माण कार्य जारी. झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क आर्थिक दृष्टि से भी है महत्वपूर्ण. जशपुर. 30 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत सिंगीबहार-अबीरा मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.60 किमी लंबी इस सड़क को मजबूत और आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बन रही…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” देखी, किया टैक्स फ्री करने का ऐलान
बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा : मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा रायपुर, 29 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक श्री रोहित…
Read Moreदीक्षा नगर और आसपास के रहवासियों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का होगा समाधान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया 19.60 करोड़ की पेयजल आपूर्ति कार्यों का भूमिपूजन
2 करोड़ 37 लाख से अधिक की लागत से उच्च स्तरीय पानी टंकी का होगा निर्माण दीक्षा नगर सहित 13 बस्तियों के एक हजार घरों तक पहुंचेगा नल कनेक्शन रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ रायपुर शहर के दीक्षा नगर एवं आसपास की 13 बस्तियों की वर्षो पुरानी पानी की समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के ठक्कर बापा वार्ड अंतर्गत दीक्षा नगर स्थित गीतांजलि सोसायटी (उद्यान) में 19 करोड़ 60 लाख 74 हजार रुपए की लागत से बनने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात : बागबहार में बनेगा 1.65 करोड़ की लागत से आधुनिक विश्राम गृह, मिली प्रशासनिक मंजूरी
जशपुर, 29 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है।उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है,जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय…
Read Moreआदिवासी शिक्षा में नई क्रांति : सीएम विष्णुदेव साय की पहल से फरसाबहार में शिक्षा का नया आयाम, बच्चों को मिलेगी हर सुविधा ! फरसाबहार में 37.80 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक एकलव्य विद्यालय.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर फरसाबहार में 37.80 करोड़ की लागत से बन रहा है सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नवीन भवन. जशपुर. 28 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार में 37.80 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। यह विद्यालय आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जीवन कौशल विकास और कैरियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। भवन में आधुनिक लैब, पुस्तकालय, खेल मैदान, छात्रावास, ई-लर्निंग और दिव्यांग छात्रों के लिए सुलभ ढांचा जैसी सुविधाएं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल लाई रंग : अब हर घर में बहा जल जीवन का स्रोत ! जशपुर का पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ ‘हर घर जल’ श्रेणी में सम्मिलित, हर घर तक पहुंचा शुद्ध जल, पहाड़ी कोरवा समुदाय ने जताया आभार.
जल जीवन मिशन के अंतर्गत पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में हुआ सम्मिलित. विशेष पिछड़ी जनजाति के 69 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से मिल रहा है शुद्ध पेय जल. जशपुर. 27 सितम्बर 2025 : जल जीवन मिशन के तहत जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र भितघरा पंचायत के राजपुर गांव ने इतिहास रच दिया है। अब यह गांव ‘हर घर जल’ श्रेणी में शामिल हो गया है। कुल 69 परिवारों (मुख्यतः पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति) को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध…
Read Moreग्रामीण विकास को नई रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मास्टरस्ट्रोक जशपुर को सौगात, 11.44 करोड़ से बनेंगी दो नई सड़कें, अब छत्तीसगढ़ से झारखंड तक सफर होगा आसान ग्रामीण इलाकों में सड़क विकास से झारखंड से जुड़ेगा जशपुर, बढ़ेगा व्यापार और संपर्क.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जिले की दो सड़कों के निर्माण के लिए 11 करोड़ 44 लाख रुपए की मंजूरी, झारखंड राज्य को जोड़ेगेँ यह मार्ग, आवागमन की बढ़ेगी सुविधा. जशपुर. 27 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र को आज 11 करोड़ 44 लाख रुपए की दो सड़क निर्माण परियोजनाओं की सौगात मिली है। इनमें छेरडांड से टुकुटोली मार्ग और टुटिअम्बा से…
Read More