इलाज के लिए बैगा,गुनिया छोड़ अस्पताल पहुंच रहे पीड़ित, हो रहे जागरूक जिला प्रशासन की पहल का दिखा रह असर समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में सर्पदंश से पीड़ित लोगों को अब तत्काल मदद के साथ ही बेहतर उपचार भी मिल रहा है। जिला प्रशासन की पहल से सर्पदंश से पीड़ित लोग अब बैगा, गुनिया छोड़ अस्पताल पहुंच रहे हैं । बगीचा के ग्राम रूपसेरा निवासी 25 वर्षीय अंकित उम्र 24 की सर्पदंश की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया । इसी तरह 40 वर्षीय महिला श्रीमती …
Read MoreTag: जशपुर
मातृ दिवस विशेष : जशपुर की रौनियार महिला-शक्ति की महिलाओं ने रौनियार समाज के घर-घर जा कर बुजुर्ग माताओं का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल भेंट कर किया उनका सम्मान !
माँ की ममता, माँ का प्यार यह कोई अनदेखी और अनसुनी कहानी नहीं होती. उनका प्यार और समर्थन हमें न सिर्फ बचपन में बल्कि पूरे जीवन में संघर्षों के साथ खड़े होने की हिम्मत और आत्मविश्वास देता है. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : ‘मातृ दिवस’ के अवसर पर आज जशपुर की रौनियार महिला शक्ति की महिलाओं ने रौनियार समाज के घर-घर जा कर बुजुर्ग माताओं के साथ मिल कर उनकी पुरानी यादों को ताजा किया तथा पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल दे कर उनका सम्मान किया। देवनारायण होंडा कंपनी की निदेशक 93…
Read Moreविधायक गोमती साय ने किया अपना वादा पूरा,लेझरुपारा बस्ती में कराया नलकूप खनन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर/फरसाबहार : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घरजियाबथान की लेझरुपारा बस्ती, एक ऐसी बस्ती जंहा आजादी के 75 वर्ष के बाद भी, न चलने के लिए सड़क है न पीने के लिए पानी है। वंहा के निवासी ने कई बार पूर्व विधायक को आवेदन देकर सड़क, पुलिया एवं पीने के पानी हेतु नलकूप की मांग की थी। किंतु कभी उनकी दशा एवं आवश्यकता पर कोई ध्यान नही दिया गया। विधानसभा चुनाव के दौरान वर्तमान विधायक श्रीमती गोमती साय ने इस बस्ती में पहुंचकर यहां की जनता से…
Read Moreपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव राजेश सिंह राणा ने जशपुर जिले के ग्रामों का दौरा कर किया प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण, हितग्राहियों से की चर्चा
अपूर्ण आवास को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने एवं हितग्राहियों को समय से किस्त की राशि जारी किए जाने हेतु निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा ने आज कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते के आश्रित ग्राम पंडरीपानी एवं ग्राम पंचायत हर्राडांड का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास के पूर्ण एवं प्रगतिरत आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में बन रहे आवास के संबंध में जानकारी ली हितग्राहियों से चर्चा करते हुए आवास निर्माण में हुई लागत, समय…
Read Moreजशपुर जिले के स्व सहायता समूह की महिला आदिवासी सदस्यों ने निफ्टेम में हाई-प्रोटीन ग्रेनोला बार बनाने की ली ट्रेनिंग
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के आदिवासी इलाकों में बेहतर पोषण और स्वरोजगार के लक्ष्य के लिए जिला प्रशासन के सहयोग के साथ, जय जंगल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और अलग-अलग स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने निफ्टेम कुंडली में एक खास तकनीकी हस्तांतरण के प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। इस प्रशिक्षण को डॉ. प्रारब्ध बड़गुजर और पीएचडी छात्रा रुशाली जैसवाल ने संचालित किया, जिसमें उन्होंने प्रोटीन युक्त ग्रेनोला बार बनाने की विधि सिखाई। ग्रेनोला बारों को आदिवासी इलाके की स्थानीय सामग्री के साथ विकसित किया जा रहा है ताकि इनके…
Read Moreभगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुई विधायक गोमती साय, कहा – ब्राह्मण सभी समाज को शास्त्र सम्मत ज्ञान की प्रेरणा देते है
समदर्शी न्यूज़, पत्थलगांव : विप्र समाज पत्थलगांव द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शस्त्र और शास्त्र में पारंगत भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोमती साय शामिल हुए। समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गोमती साय ने विप्र समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि सप्त चिरंजीवी में एक भगवान परशुराम जी के वंशजों को सादर प्रणाम करती हूँ। साथ ही मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानती हूँ कि आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। वेद, पुराण…
Read Moreजशपुर : बाल विवाह मुक्ति के लिए जिले में जय हो के स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
अभियान का उद्देश्य जिले को बाल विवाह से मुक्त करना और ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रथा के खिलाफ एक सामाजिक जागरूकता उत्पन्न करना है समदर्शी न्यूज़, जशपुर : बाल विवाह को रोकने के लिए जिला प्रशासन और यूनिसेफ के जय हो के स्वयंसेवक संकल्प कार्यक्रम के तहत जिले में बाल विवाह मुक्ति अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह को रोकने के संकल्प को साझा किया जा सके। इस अभियान के अंतर्गत, नुक्कड़ नाटक,…
Read Moreझारखंड के गुमला जिला अंर्तगत कमलपुर में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ग्रामीणों से.
केंद्र में मोदी सरकार की लाभकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुवे, इसका लाभ उठाने प्रेरित किया. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : झारखंड के गुमला जिला अंर्तगत कमलपुर पहुंच जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुवे सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुवे मोदी की गारंटी से अवगत कराया। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य के गुमला जिला अंर्तगत कमलपुर ग्राम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने जनसंपर्क किया। यहां…
Read Moreयशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का फिर से यश बढ़ाया : पूरे प्रदेश में 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा में जशपुर जिला रहा अव्वल
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और सीईओ अभिषेक कुमार ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु संचालित यशस्वी जशपुर कार्य योजना की बदौेलत जशपुर जिला लगातार दूसरे वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशतता में पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। इस वर्ष जिले ने दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 96.49 प्रतिशत और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 96.10 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान बनाया है। इसके साथ ही 12 विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10…
Read Moreबोर्ड परीक्षा के नतीजे में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) नवीन आदर्श उ मा विद्यालय जशपुर नगर ने रचा इतिहास
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं व 12वीं के नतीजे में मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट नवीन आदर्श उ मा विद्यालय जशपुर नगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जशपुर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रौशन किया है। कक्षा 10 वीं व 12वीं में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि कक्षा दसवीं में प्रवीण्य सूची पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिमरन सब्बा ,तृतीय स्थान पर रहे श्रेयांश कुमार यादव,चतुर्थ स्थान पर अर्पिता शैली…
Read More