रायपुर 23 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, महान शिक्षाविद्, और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण समर्पित…
Read MoreTag: #vishnudevsai
जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल : मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- “बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया को दी वीडियो कॉल पर शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल: एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए ₹1.70 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की रायपुर 22 जून 2025/ छत्तीसगढ़ की बेटी और 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान की लहर दौड़ गई, जब स्वयं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें वीडियो कॉल कर न सिर्फ शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके सपने को पूरा करने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल, कहा – सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया है गौरवान्वित
मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में सेन समाज भवन विस्तार हेतु 10 लाख व बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की जशपुर, 21 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी के महुआटोली में सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नाई समाज मेहनती और स्वावलंबी समाज के रूप में जाना जाता है। सेन समाज के लोग आज अपनी प्रतिभा के दम पर कई क्षेत्रों में नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। अखिल सेन जो इस…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन
कुनकुरी के युवाओं को मिलेगी महानगरों के समान पढ़ाई की सुविधा लाइब्रेरी में इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने की होगी सुविधा जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कुनकुरी के सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पढ़ने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के युवाओं को शिक्षा की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर निर्माण की…
Read Moreकुनकुरी के सलियाटोली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15.36 करोड़ लागत के 11 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
13.65 करोड़ लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन एवं 1.70 करोड़ लागत के 02 कार्यों का हुआ लोकार्पण जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 15 करोड़ 36 लाख 11 हजार रूपये लागत के 11 विकासकार्यों की सौगात दी। जिसमें उन्होंने 01 करोड़ 70 लाख 34 हजार रूपये की लागत के 02 विकास कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ 65 लाख 77 हजार रूपये की लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreकुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मातृ शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला, 8.77 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय
सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर एक सशक्त कदम 50 लाख की लागत से तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट जशपुर 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने गिनाबहार में 8.77 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय और 50 लाख की लागत से तैयार होने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमिपूजन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की एक और कड़ी जुड़ रही है।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा
जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुलदुला के हाट बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपए की लागत के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण करने और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की…
Read Moreहाथियों से दोस्ती का संदेश लेकर निकली ‘गजरथ यात्रा’! सीएम साय बोले– “संघर्ष नहीं, समझदारी से बनेगा समाधान”
जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में एक अभिनव पहल ‘‘गजरथ यात्रा‘‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य मानव-हाथी द्वंद को रोकना और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। गजरथ यात्रा राज्य भर के स्कूलों और ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी, जहां लोगों को हाथियों के व्यवहार, उनके संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में सिंदूर का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हाथी-मानव द्वंद रोकने गजरथ को दिखाई हरी झंडी.
जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने हाथी मानव द्वंद को रोकने और जनजागरूकता के लिए गजरथ वाहन को हरी झंडी दिखाई। जशपुर वनमण्डल द्वारा निकाली गई यह रथ विशेषकर स्कूलों और हाट बाजारों में पहुंचकर हाथी के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने जागरूकता के लिए लघु फिल्म और जानकारी युक्त लघु पुस्तिका का भी विमोचन किया। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सभी को…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव ने हजारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय जशपुर में किया योगाभ्यास, कहा- स्वस्थ रहने योग को अपनी नियमित दिनचर्य में करें शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग को दिलाई पहचान नालंदा परिसर सहित 108 करोड़ के कार्यो का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण उत्साह के साथ मनाया गया जशपुर रणजीता स्टेडियम में योग दिवस जशपुर, 21 जून 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की योग हमारे देश के लिए कोई नई विधा नहीं है। सनातन काल से योग हमारे जीवन में चला आ रहा है। हमारे…
Read More