सारंगढ़ में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश, सीएम साय समेत नेताओं ने थामा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कालेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी के नाम पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में आए अतिथि अजय जामवाल, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव,  जिले के प्रभारी व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया ने भी वृक्षारोपण किए। इस अवसर पर निर्मल सिन्हा, अनुराग सिंहदेव सहित कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित डीएफओ उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में सिंदूर का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हाथी-मानव द्वंद रोकने गजरथ को दिखाई हरी झंडी.

जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने हाथी मानव द्वंद को रोकने और जनजागरूकता के लिए गजरथ वाहन को हरी झंडी दिखाई। जशपुर वनमण्डल द्वारा निकाली गई यह रथ विशेषकर स्कूलों और हाट बाजारों में पहुंचकर हाथी के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने जागरूकता के लिए लघु फिल्म और जानकारी युक्त लघु पुस्तिका का भी विमोचन किया। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सभी को…

Read More